मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने SARTHAK-PDS फेज-2 की मंजूरी की सराहना की

भारत में SARTHAK-PDS योजना की मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने SARTHAK-PDS फेज-2 की मंजूरी की सराहना की

भारत सरकार ने SARTHAK-PDS फेज-2 योजना के लिए 25,530 करोड़ रुपये मंजूर किए, इसमें AI, GPS, QR कोड, और डिजिटल मॉनिटरिंग शामिल है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने sarthak-pds फेज-2 की मंजूरी की सराहना की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा SARTHAK-PDS फेज-2 योजना को मंजूरी दिए जाने पर खुशी जताई है। केंद्र सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 25,530 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने इसे गरीब कल्याण, खाद्य सुरक्षा और पारदर्शी शासन की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम बताया है।

अत्याधुनिक तकनीकों से जोड़ा जाएगा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नई योजना के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी PDS को अत्याधुनिक तकनीकों से जोड़ा जाएगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), GPS ट्रैकिंग, QR कोड टैगिंग, रियल टाइम मॉनिटरिंग और डिजिटल सप्लाई चेन जैसी व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी। इन तकनीकों की मदद से राशन वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बन सकेगी।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के पहुंचे। नई तकनीक से राशन के परिवहन, भंडारण और वितरण की निगरानी आसान होगी। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि लाभार्थियों को समय पर और सही मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध हो।

बढ़ोतरी का भी प्रावधान किया 

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत राज्यों को राशन परिवहन, हैंडलिंग और उचित मूल्य दुकानों के संचालन में आने वाली बढ़ती लागत के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। इसके अलावा राशन दुकानदारों के पारिश्रमिक में बढ़ोतरी का भी प्रावधान किया गया है, जिससे व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

जनता का भरोसा और मजबूत होगा

उन्होंने विश्वास जताया कि 31 मार्च 2031 तक लागू रहने वाली यह योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के करोड़ों लाभार्थियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि AI, मशीन लर्निंग और ब्लॉकचेन जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से PDS सिस्टम में जनता का भरोसा और मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीबों के जीवन में सुविधा, पारदर्शिता और सुशासन को नई मजबूती देगी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से डालेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से डालेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में लाड़ली बहना योजना के तहत 1835 करोड़ रुपये की राशि वितरित की और कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

राज्य

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

मध्य प्रदेश में NEET परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो।

PM के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित सम्मेलन, CM डॉ यादव नेकी अध्यक्षता

राज्य

PM के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित सम्मेलन, CM डॉ यादव नेकी अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा के लिए प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कई नवाचारों और शिक्षा नीति में सुधारों की चर्चा हुई।

CM डॉ यादव ने शुरू किया UCC जागरूकता अभियान, लोगों के सुझावों से बनेगी नीति

राज्य

CM डॉ यादव ने शुरू किया UCC जागरूकता अभियान, लोगों के सुझावों से बनेगी नीति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत की, जिसमें जनता से सुझाव आमंत्रित करने का आह्वान किया गया है।

हैदरगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का ढहता ढांचा, घर में प्रसव के बाद डायल 112 बनी मददगार

राज्य

हैदरगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का ढहता ढांचा, घर में प्रसव के बाद डायल 112 बनी मददगार

ग्यारसपुर में एंबुलेंस की अनुपस्थिति में महिला को घर पर ही बच्चे का जन्म देना पड़ा, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कमियां सामने आईं।