दूषित पानी से 32वीं मौत, उल्टी-दस्त की थी शिकायत, 2 मरीज अभी भी गंभीर

indore-bhagirathpura-contaminated-water-32nd-death

दूषित पानी से 32वीं मौत, उल्टी-दस्त की थी शिकायत, 2 मरीज अभी भी गंभीर

दूषित पानी से 32वीं मौत उल्टी-दस्त की थी शिकायत 2 मरीज अभी भी गंभीर

Indore Contaminated Water Death: इंदौर की भागीरथपुरा बस्ती में दूषित पानी से हो रही मौतों का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को भागीरथपुरा बस्ती में 32वीं मौत दर्ज की गई, जिसने इलाके में दहशत और बढ़ा दी है। ताज़ा मामला 65 वर्षीय अनिता कुशवाह का है, जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

भागीरथपुरा में एक और मौत

कुछ दिन पहले अनिता को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था। शुरुआत में इसे सामान्य संक्रमण बताया जा रहा था। लेकिन धीरे-धीरे उनकी दोनों किडनियां फेल हो गईं। उनकी हालत इतनी नाजुक हो गई कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। इलाज के दौरान उन्हें हार्ट अटैक भी आ गया, जिसके बाद उनकी हालत और बिगड़ती चली गई और रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। [caption id="attachment_131831" align="alignnone" width="583"]65 वर्षीय अनिता कुशवाह 65 वर्षीय अनिता कुशवाह[/caption]

उल्टी-दस्त की थी शिकायत

उनके बेटे नीलेश ने बताया कि उन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं थी। 28 दिसंबर को उल्टी-दस्त के कारण अनिता को भाग्यश्री हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। 2 दिन बाद डिस्चार्ज होकर घर पर लाया गया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनकी हालत फिर बिगड़ी। उन्हें 1 जनवरी को अरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। यहां से उन्हें 4 जनवरी को बॉम्बे हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया था। इसके बाद उनकी हालत और बिगड़ती गई। 

Indore Contaminated Water Death: 2 मरीज अभी भी गंभीर

भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 32 मौतें हो चुकी हैं। इस मामले में 450 से ज्यादा मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, लेकिन दूसरी ओर 3 मरीज अब भी एडमिट हैं। इनमें से 2 ICU में हैं। उनकी हालत काफी क्रिटिकल बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि अब तक 32 लोग जान गंवा चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में सिर्फ 16 मौतें ही दर्ज हैं।  पाइप लाइन का काम जारी

पाइप लाइन का काम अंतिम दौर में

Indore Contaminated Water Death: इलाके के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभी मरीज आ रहे हैं, लेकिन डायरिया के मरीजों की संख्या कम हो गई है। रोज एक या दो मरीज आते हैं, लेकिन उन्हें एडमिट करने की जरूरत नहीं पड़ी। क्षेत्र में 2 एम्बुलेंस भी तैनात हैं। इलाके में एक दिन छोड़कर 30% हिस्से में पानी का सप्लाय अभी भी जारी है। निगम का कहना है कि पानी अब साफ आ रहा है लेकिन रहवासी अभी भी RO और टैंकर का पानी ही यूज कर रहे हैं। दूसरी ओर बचे हुए 70% हिस्से की मेन पाइप लाइन का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है। इसके बाद यहां लीकेज टेस्ट करने के साथ सैंपल लिए जाएंगे।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने जारी किए निर्देश, कहा- लोगों को सब्सिडी और लोन दिलाने में करें मदद

राज्य

CM डॉ. यादव ने जारी किए निर्देश, कहा- लोगों को सब्सिडी और लोन दिलाने में करें मदद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, सब्सिडी और ऋण सहायता की मॉनिटरिंग पर जोर दिया।

पीथमपुर में भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का CM डॉ यादव ने किया भूमिपूजन

राज्य

पीथमपुर में भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का CM डॉ यादव ने किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन किया। इससे 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

हैदराबाद में महिला IPS अफसर ने अंडरकवर ऑपरेशन कर पब में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

देश-विदेश

हैदराबाद में महिला IPS अफसर ने अंडरकवर ऑपरेशन कर पब में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

हैदराबाद के पब 'किंग्स एंड क्वींस' में अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश हुआ। DCP रीति राज के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जिसमें नौ कर्मचारी हिरासत में लिए गए।

मेरठ में महिला ने अपने 7 महीने के बेटे की हत्या की, पति को बोला - नीले ड्रम वाला मामला मत भूलना

राज्य

मेरठ में महिला ने अपने 7 महीने के बेटे की हत्या की, पति को बोला - नीले ड्रम वाला मामला मत भूलना

मेरठ में एक महिला ने अपने 7 महीने के बेटे की हत्या कर दी और शव को दफनाया। पति की गैरमौजूदगी में घटित इस घटना की पुलिस जांच जारी है।

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर गिरा, 8 की मौत, कई घायल

देश-विदेश

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर गिरा, 8 की मौत, कई घायल

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में पिघला हुआ स्टील लीक होने से 8 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसे की जांच जारी है।