Indore news: लॉ स्टूडेंट अक्षत अनारे की रहस्यमयी मौत,पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

indore-news-3

Indore news: लॉ स्टूडेंट अक्षत अनारे की रहस्यमयी मौत,पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

indore news लॉ स्टूडेंट अक्षत अनारे की रहस्यमयी मौतपोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

Indore news: इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में रहने वाले 21 वर्षीय लॉ स्टूडेंट अक्षत अनारे की मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

[caption id="attachment_105521" align="alignnone" width="300"]Indore news Indore news[/caption]

एक छोटा भाई भी है जो अभी स्कूल में पढ़ता है

अक्षत स्कीम नंबर 54 स्थित एक फ्लैट में रहता था। उसके पिता बड़वानी में एडीपीओ (असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर) हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार में एक छोटा भाई भी है जो अभी स्कूल में पढ़ता है।

Indore news: पल्स कम होने लगी और उसे घबराहट महसूस हुई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय अक्षत अपनी महिला मित्र अंजलि के साथ फ्लैट में था। उसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी, पल्स कम होने लगी और उसे घबराहट महसूस हुई।

Indore news: एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

अंजलि ने तुरंत अन्य दोस्तों को बुलाया और मिलकर अक्षत को पहले राजश्री अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Indore news: दोनों दोस्त फ्लैट में मौजूद नहीं थे

अक्षत के फ्लैट में उसके दो दोस्त और भी रहते थे... चंद्रपाल (निवासी बड़वानी) और अभिषेक वास्कले (निवासी सेंधवा)। घटना के समय दोनों दोस्त फ्लैट में मौजूद नहीं थे।

Indore news: उसी के साथ खाना खाने गया था

पुलिस को जानकारी मिली है कि चंद्रपाल के पिता इंदौर आए हुए थे, इसलिए वह उनके साथ होटल चला गया था और अभिषेक भी उसी के साथ खाना खाने गया था।

अक्षत का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा

फिलहाल विजय नगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। बुधवार को अक्षत का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Indore news: सूचना दे दी गई है और वे इंदौर पहुंच चुके

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं मौत के पीछे कोई संदिग्ध कारण तो नहीं है। फ्लैट में मौजूद अंजलि और अन्य दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, अक्षत के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे इंदौर पहुंच चुके हैं।

Indore news: पुलिस जांच के बाद सामने आएंगे

यह घटना छात्र समुदाय में शोक का विषय बनी हुई है। एक होनहार छात्र की असमय मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब पोस्टमॉर्टम और पुलिस जांच के बाद सामने आएंगे।

संबंधित सामग्री

तेज रफ्तार बाइक ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों की मौत!

जुर्म गाथा

तेज रफ्तार बाइक ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों की मौत!

In Jaipur, two women were fatally struck by a speeding bike while crossing the road. The incident, captured on video, occurred near Jagatpura.

सवालों से भागते दिए PM मोदी, पत्रकार और विदेश मंत्रालय के बीच बहस

देश-विदेश

सवालों से भागते दिए PM मोदी, पत्रकार और विदेश मंत्रालय के बीच बहस

नरेंद्र मोदी के नार्वे दौरे पर प्रेस के सवालों का जवाब न देने पर विवाद हुआ। राहुल गांधी ने इसे भारत की छवि के लिए हानिकारक बताया।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

देश-विदेश

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का देहरादून के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया, वह 91 वर्ष के थे।

PM नरेंद्र मोदी की अपील का असर,MP में पहली बार वर्चुअल होगी कैबिनेट बैठक

राज्य

PM नरेंद्र मोदी की अपील का असर,MP में पहली बार वर्चुअल होगी कैबिनेट बैठक

मध्यप्रदेश सरकार ने ईंधन बचत और डिजिटल मीटिंग्स को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट बैठक को वर्चुअल मोड में आयोजित करने का फैसला लिया है।

सनकी पत‍ि ने पत्नी और बच्चो की बेरहमी से की हत्या!

जुर्म गाथा

सनकी पत‍ि ने पत्नी और बच्चो की बेरहमी से की हत्या!

In Bihar's Darbhanga, a man fatally attacked his wife and two children with an iron rod following a dispute, leaving another child severely injured.