इंदौर में जल संकट को लेकर विधायक के घर पर प्रदर्शन, भाजपा पार्षद के साथ पहुंचे रहवासी

इंदौर में जलसंकट का प्रदर्शन

इंदौर में जल संकट को लेकर विधायक के घर पर प्रदर्शन, भाजपा पार्षद के साथ पहुंचे रहवासी

इंदौर में जलसंकट के चलते विधायक रमेश मेंदोला के घर पर रहवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस बल तैनात, नई टंकी निर्माण का वादा।

इंदौर में जल संकट को लेकर विधायक के घर पर प्रदर्शन भाजपा पार्षद के साथ पहुंचे रहवासी

इंदौर में गहराते जलसंकट को लेकर अब आम लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों का गुस्सा भी सड़कों पर फूटने लगा है। पानी की किल्लत से परेशान रहवासियों ने शनिवार को विधायक रमेश मेंदोला के घर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

घर पर रहवासियों के साथ जाकर प्रदर्शन किया

इंदौर में जल संकट को लेकर अब जनप्रतिनिधियों लोगों का गुस्सा सड़कों पर नजर आ रहा है। पिछले दिनों जल संकट को लेकर भाजपा विधायक महेंद्र हडिया ने कड़े तेवर दिखाए थे तो शनिवार को भाजपा पार्षद लाल बहादुर वर्मा ने भाजपा के विधायक रमेश मेंदोला के घर पर रहवासियों के साथ जाकर प्रदर्शन किया।

पुलिस बल भी तैनात

उनका कहना था कि वार्ड से जिस टंकी से पानी आता है, उसे दूसरे वार्डो में भेजा जा रहा है। निगम के टैंकर भी नहीं आ रहे है। लोगो को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए विधायक निवास पर पुलिस बल भी तैनात हो गया था।

टैंकरों की संख्या बढ़ाई जा रही है

सुबह पाटनीपुरा से रहवासी जुलूस की शक्ल में विधायक रमेश मेंदोला के निवास पर सैकड़ों की संख्या में आ गए। वे सड़क पर बैठ गए और पानी दो पानी दो और टंकी बनाओ के नारे लगाने लगे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्षद वर्मा ने कहा कि पानी को लेकर हालात बिगड़ गए है। नलों में दो-तीन बाल्टी पानी बड़ी मुश्किल से आ रहा है। विधायक ने इत्मीनान से रहवासियों की बातें सुनी और कहा कि वार्ड 26 को लेकर मेयर और अफसरों से चर्चा हो चुकी है। वार्ड में नई टंकी भी बनाने का काम शुरू होगा। मौजूदा जलसंकट को दूर करने के लिए टैंकरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। 

दस से ज्यादा स्थानों पर प्रदर्शन हो चुके

आपको बता दें कि इंदौर में जलसंकट को लेकर एक सप्ताह में दस से ज्यादा स्थानों पर प्रदर्शन हो चुके है। जलसंकट को लेकर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि बीते दस वर्षों में जिस तेजी से शहर की आबादी बढ़ी उसकी तुलना में पानी के स्रोत बढ़ाने की दिशा में काम नहीं हुए है।

संबंधित सामग्री

VIP काफिले छोड़ CM डॉ मोहन ने चुनी मिनी बस, इंदौर में सादगी और पर्यावरण संरक्षण का दिया बड़ा संदेश

राज्य

VIP काफिले छोड़ CM डॉ मोहन ने चुनी मिनी बस, इंदौर में सादगी और पर्यावरण संरक्षण का दिया बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में वीआईपी वाहन के बजाय 16 सीटर मिनी बस में यात्रा की, पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इंदौर में ईद पर शहर काजी का संदेश,गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग

राज्य

इंदौर में ईद पर शहर काजी का संदेश,गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग

इंदौर के काजी ने ईद के मौके पर एकता, पर्यावरण संरक्षण, और नशामुक्ति के महत्व पर जोर दिया, समाज को सामाजिक जिम्मेदारी की शिक्षा दी।

RGPV हॉस्टल में पानी-बिजली संकट पर छात्रों का हंगामा, गेट पर किया प्रदर्शन

राज्य

RGPV हॉस्टल में पानी-बिजली संकट पर छात्रों का हंगामा, गेट पर किया प्रदर्शन

भोपाल के RGPV में छात्रों ने पानी और बिजली की गंभीर समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। विरोध के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

इंदौर में गहराते जल संकट के बीच महापौर सचिवालय को पानी से धुलवाया , कांग्रेस ने जताया विरोध

राज्य

इंदौर में गहराते जल संकट के बीच महापौर सचिवालय को पानी से धुलवाया , कांग्रेस ने जताया विरोध

इंदौर में जल संकट के बीच महापौर सचिवालय की धुलाई का वीडियो वायरल हो गया, जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए और सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ा।

नोएडा में धारा 163 लागू, प्रदर्शन-धरना देना नियमों के खिलाफ

देश-विदेश

नोएडा में धारा 163 लागू, प्रदर्शन-धरना देना नियमों के खिलाफ

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में धारा 163 लागू की गई है, जिससे विरोध प्रदर्शनों और त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने के उद्देश्य से सख्त नियम लागू होंगे।