International Yoga Day 2025 CM Dhami Message: योग दिवस पर सीएम धामी का संदेश- ‘य...

international-yoga-day-2025-cm-dhami-message

International Yoga Day 2025 CM Dhami Message: योग दिवस पर सीएम धामी का संदेश- ‘योग को अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं’

international yoga day 2025 cm dhami message योग दिवस पर सीएम धामी का संदेश- ‘योग को अपनाएं स्वस्थ जीवन पाएं’

 योग- 'भारत की महान सांस्कृतिक धरोहर' सीएम धामी ने कहा कि योग केवल शरीर की कसरत नहीं है, बल्कि यह भारत की उन प्राचीनतम जीवनशैलियों में से एक है जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से संतुलित बनाती है। उन्होंने कहा, ‘योग एक संपूर्ण जीवन दर्शन है, जो व्यक्ति को अपने भीतर झांकने और संतुलन साधने की प्रेरणा देता है।”

 'तनावमुक्त, अनुशासित और सकारात्मक बनाता है योग'

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि योग तनाव को कम करता है, मन को शांत करता है और जीवन में अनुशासन लाता है। उन्होंने बताया, “शांति से संतोष मिलता है, संतोष से हम अहिंसा की ओर बढ़ते हैं और यही मार्ग हमें ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना तक ले जाता है।” योग, जीवन को सकारात्मकता की ओर ले जाता है। read more: गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने किया योग, कहा – ‘योग से ही निरोगी काया संभव’

 योग बना वैश्विक अभियान- सीएम धामी

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को सराहते हुए कहा कि आज योग पूरी दुनिया में एक स्वास्थ्य और आत्मिक उन्नति का प्रतीक बन चुका है।  मोदी जी की पहल ने योग को एक वैश्विक आंदोलन बना दिया है। दुनिया के 100 से अधिक देशों ने इसे अपनाकर भारत की इस अमूल्य धरोहर को मान्यता दी है।

 'योग को बनाएं दैनिक जीवन का हिस्सा'

मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि वे योग को अपने जीवन की दिनचर्या में शामिल करें। उन्होंने कहा,  योग हमें न केवल स्वास्थ्य देता है, बल्कि यह हमारी सोच और व्यवहार को भी परिष्कृत करता है। यह हमें एक अच्छे नागरिक, स्वस्थ समाज और समर्थ राष्ट्र के निर्माण में मार्गदर्शन करता है।

 प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं और प्रेरणा का संदेश

[caption id="attachment_89186" align="alignnone" width="256"] International Yoga Day 2025 CM Dhami Message: International Yoga Day 2025 CM Dhami Message:[/caption] International Yoga Day 2025 CM Dhami Message: कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, आइए हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि योग को जीवन का आधार बनाकर ‘स्वस्थ भारत – समर्थ भारत’ के निर्माण में योगदान देंगे। उन्होंने योग को आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जरूरी बताया। watch now: भोपाल में 'PLEASE TRY VEGAN' पोस्टर पर बवाल! | PETA का विवादित प्रचार | Bhopal Viral News

 

संबंधित सामग्री

हैदरगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का ढहता ढांचा, घर में प्रसव के बाद डायल 112 बनी मददगार

राज्य

हैदरगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का ढहता ढांचा, घर में प्रसव के बाद डायल 112 बनी मददगार

ग्यारसपुर में एंबुलेंस की अनुपस्थिति में महिला को घर पर ही बच्चे का जन्म देना पड़ा, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कमियां सामने आईं।

Jaipur Youth Jumps River: नदी में कूदकर युवक ने किया सुसाइड!

राज्य

Jaipur Youth Jumps River: नदी में कूदकर युवक ने किया सुसाइड!

जयपुर के मालपुरा गेट क्षेत्र में एक युवक ने द्रव्यवती नदी में कूदकर आत्महत्या की। स्थानीय निवासी मिस्त्री था, पहचान नहीं हो सकी।

गर्मी और आम का मौसम आते ही शुरु हो जाती है एक्ने की प्रॉब्लम!

लाइफ स्टाइल

गर्मी और आम का मौसम आते ही शुरु हो जाती है एक्ने की प्रॉब्लम!

गर्मी के मौसम में त्वचा की समस्याएं बढ़ जाती हैं। यहाँ पर कुछ स्किन केयर टिप्स और आहार सुझाव दिए गए हैं, जिनसे आप एक्ने की समस्या से बच सकते हैं।

पंजाब चुनाव 2027: अबोहर रैली में हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, बोले- “राज्य में बनेगी भाजपा सरकार”

राज्य

पंजाब चुनाव 2027: अबोहर रैली में हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, बोले- “राज्य में बनेगी भाजपा सरकार”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की आलोचना की और 2027 में भाजपा की सत्ता में आने की संभावना व्यक्त की।

डिंपल यादव ने CM धामी को लिखा पत्र, अंकिता भंडारी हत्याकांड में त्वरित न्याय की मांग

राज्य

डिंपल यादव ने CM धामी को लिखा पत्र, अंकिता भंडारी हत्याकांड में त्वरित न्याय की मांग

सांसद डिंपल यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और दोषियों को शीघ्र दंड दिलाने की मांग की।