CM Bhupendra Patel Yoga: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर साबरमती रिवरफ्रंट में उमड़ा ज...

international-yoga-day-sabarmati-riverfront-2025-cm-bhupendra-patel

CM Bhupendra Patel Yoga: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर साबरमती रिवरफ्रंट में उमड़ा जनसैलाब, CM भूपेंद्र पटेल ने की अगुवाई

cm bhupendra patel yoga अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर साबरमती रिवरफ्रंट में उमड़ा जनसैलाब cm भूपेंद्र पटेल ने की अगुवाई

साबरमती रिवरफ्रंट बना योग का केंद्

CM Bhupendra Patel Yoga: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह पटेल और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने मंगलवार सुबह अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर योगाभ्यास का नेतृत्व किया। इस आयोजन में करीब 7,500 लोगों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोरोना महामारी के बाद लोगों को योग और प्राणायाम की अहमियत का गहरा एहसास हुआ है।

योग बोर्ड से मिलेंगे योग्य प्रशिक्षक

मुख्यमंत्री पटेल ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि गुजरात राज्य योग बोर्ड, जो दो साल पहले स्थापित हुआ था, उसकी मदद से राज्य भर में योग्य योग प्रशिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने योग को जीवनशैली का अहम हिस्सा बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। read more: जैसलमेर के रेतीले धोरों पर CM भजनलाल ने किया योग, दिया ‘स्वस्थ राजस्थान’ का संदेश

 75 स्थानों पर हुआ योगाभ्यास

देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार ने योग दिवस के आयोजन के लिए 75 प्रमुख स्थलों का चयन किया। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, मोढेरा सूर्य मंदिर, कच्छ का सफेद रण, घेला सोमनाथ और रानी की वाव जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर भी बड़े स्तर पर योगाभ्यास हुआ।

 गांव-शहरों में भी दिखा उत्साह

राज्य के गांवों, तालुकों, जिलों और शहरों में भी योग दिवस पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्कूलों, कॉलेजों, पुलिस ग्राउंड, स्वास्थ्य केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाया।

  केंद्रीय मंत्रियों ने भी निभाई भागीदारी

CM Bhupendra Patel Yoga: कई केंद्रीय मंत्रियों ने अलग-अलग स्थलों पर योग कार्यक्रमों में भाग लिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में, केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने मोढेरा सूर्य मंदिर में और केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने कच्छ के धोलावीरा में योगाभ्यास किया। watch now: कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की दूर्दशा 

संबंधित सामग्री

श्रीलंका-A पर जीत के साथ इंडिया-A ने  सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

खेल

श्रीलंका-A पर जीत के साथ इंडिया-A ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

In the ODI Tri-Series opener at Rangiri Dambulla Stadium, India-A defeated Sri Lanka-A by 8 runs. Ruturaj Gaikwad scored a century.

अमेरिका ने ईरान पर किए हवाई हमले, जवाब में बहरीन स्थित अमेरिकी बेस को निशाना बनाने का दावा

देश-विदेश

अमेरिका ने ईरान पर किए हवाई हमले, जवाब में बहरीन स्थित अमेरिकी बेस को निशाना बनाने का दावा

अमेरिका ने ईरान के मिलिट्री बेस पर हवाई हमले किए, जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन में अमेरिकी नौसेना बेस को निशाना बनाया।

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।