Kabirdham: छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी! 4106 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्त

kabirdham-big-achievement-for-chhattisgarh

Kabirdham: छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी! 4106 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्त

kabirdham छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी 4106 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्त

Kabirdham Big Achievement for Chhattisgarh: कबीरधाम जिले के जिंदा को राज्य की पहली टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का दर्जा मिला है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जसीवाल ने शुक्रवार को जिंदा का दौरा किया और ग्राम पंचायत को गांव के टीबी मुक्त होने का प्रमाणपत्र सौंपा। इस अवसर पर जायसवाल ने कहा कि  के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के टीबी मुक्त भारत अभियान को छत्तीसगढ़ में गंभीरता से लागू किया गया है।

Kabirdham Big Achievement for Chhattisgarh: 41 पंचायतें टीबी मुक्त

उन्होंने कहा कि टीबी, जिसे कभी एक गंभीर बीमारी माना जाता था, अब आधुनिक चिकित्सा, टीकों और जनभागीदारी की बदौलत नियंत्रण में है और लगभग समाप्त होने वाली है। मंत्री ने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य अभियान की सफलता न केवल सरकारी प्रयासों से संभव है, बल्कि समाज की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कबीरधाम जिले में 84 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है, जो इस सामाजिक भागीदारी व प्रशासनिक सक्रियता का प्रमाण है। बयान के अनुसार, राज्य में अब तक 4,016 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। गृह मंत्री शर्मा ने जिंदा ग्राम पंचायत को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह राज्य के लिए प्रेरणा बन गई है।

सीएम सीएम ने शुरू किया था अभियान

सीएम ने 7 दिसंबर 2024 को निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़-100 दिवसीय अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान का उद्देश्य था – टीबी के विरुद्ध जमीनी स्तर पर निर्णायक लड़ाई छेड़ना। अभियान के अंतर्गत राज्य के सभी जिलों में घर-घर जाकर उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की पहचान कर आधुनिक तकनीकों के माध्यम से जांच कराई गई। इस अभियान के तहत 36 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई।

इतने लोगों की हुई जांच

4.5 लाख से अधिक एक्स-रे जांचें की गईं और 1.5 लाख से अधिक व्यक्तियों की जांच अत्याधुनिक ‘नॉट मशीन’ से की गई। यह व्यापक परीक्षण प्रक्रिया टीबी की शीघ्र पहचान और त्वरित उपचार के लिए अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुई। इस अभियान की सफलता में जनभागीदारी की भूमिका भी उल्लेखनीय रही। स्वयं राज्यपाल, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने टीबी मरीजों को गोद लेकर ‘निक्षय मित्र’ के रूप में पोषण आहार उपलब्ध कराने की पहल की। अब तक 15,000 से अधिक नए निक्षय मित्रों ने पंजीकरण कर 34,000 से अधिक मरीजों को पोषण सहायता प्रदान की है।    

संबंधित सामग्री

भ्रष्टाचार को लेकर CM योगी सख्त, 2 अधिकारी निलंबित

राज्य

भ्रष्टाचार को लेकर CM योगी सख्त, 2 अधिकारी निलंबित

उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यावसायिक शिक्षा विभाग के 2 अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित किया।

एक्टर अजित कुमार की मां के अंतिम संस्कार पर पहुंचे CM विजय और तृषा कृष्णन

मनोरंजन

एक्टर अजित कुमार की मां के अंतिम संस्कार पर पहुंचे CM विजय और तृषा कृष्णन

Ajit Kumar's mother, Mohini Mani, passed away on May 30 in Chennai due to illness. Her last rites were performed on May 31 in Besant Nagar.

PM मोदी की

देश-विदेश

PM मोदी की 'मन की बात..' बोले - गर्मी मिटाने के लिए देशी पेय पीते रहें

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम में खेल उपलब्धियों, पर्यावरण संरक्षण, और गर्मी में पेय पदार्थों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने चोला काल की ताम्र पट्टिकाओं का भी उल्लेख किया।

राज्य

'मन की बात' सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन ने किया ऐलान, गांव से शहर आने वाले किसानों को हेलमेट देगी सरकार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए विभिन्न नई योजनाएं शुरू कीं, जिसमें बोनस और हेलमेट वितरण शामिल हैं।

 CM धामी ने छात्राओं के साथ सुना

राज्य

CM धामी ने छात्राओं के साथ सुना 'मन की बात' का 134वां संस्करण, लिया फीडबैक

देहरादून में CM पुष्कर सिंह धामी ने छात्राओं के साथ 'मन की बात' सुनी। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा पर बातचीत की और सकारात्मक बदलावों का जिक्र किया।