Killed Her Husband: प्रेमी संग मिलकर पति को मारा फिर रात भर शव के साथ सोई रही पत...

killed-her-husband-along-with-her-lover

Killed Her Husband: प्रेमी संग मिलकर पति को मारा फिर रात भर शव के साथ सोई रही पत्नी सुबह बताया-शराब पीने से गई जान

killed her husband प्रेमी संग मिलकर पति को मारा फिर रात भर शव के साथ सोई रही पत्नी  सुबह बताया-शराब पीने से गई जान

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है.जहां एक पत्नी ने अपने लवर संग मिलकर अपने ही पति को मार डाला। दरअसल पत्नी का अपने ही गांव के मैकेनिक युवक से अवैध संबंध था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहता था। पति को बीच रास्ते से हटाकर पत्नी अपने प्रेमी संग घर बसाना चाहती थी। इसलिए उसने वारदात की।

पहले शराब पिलाई फिर गला दबाया

घटना पाण्डुका थाना क्षेत्र का है। 25 जुलाई की रात प्रेमी ने पहले पति को खूब शराब पिलाई जब वह आउट ऑफ कंट्रोल हो गया तो उसे घर छोड़ने आ गया। फिर पत्नी और प्रेमी ने मिलकर तकिए से उसका दम घुटते तक मुंह दबाए रखा जिससे उसकी जान चली गई।घटना के बाद प्रेमी चला गया और पत्नी रात भर उसके पास सोई रही। सुबह का इंतजार करती रही। अगले दिन सुबह घर वालों के सामने रोने का नाटक करने लगी। परिवार वालों ने शराब के अधिक सेवन से मौत मानकर अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन दशगात्र से पहले ससुर को शक होने पर वह थाने पहुंचा। तब मामले का खुलासा हुआ।

मैकेनिक से था अफेयर

कोपरा नगर पंचायत के रहने वाले चुम्मन साहू और प्रतिमा साहू की शादी को 4 साल हो गए थे। उनके 2 बच्चे है। 1 साल की बेटी, 2 साल का बेटा है। चुम्मन किसान परिवार से था लेकिन वह बेरोजगार था। इसी गांव के रहने वाले दौलत पटेल पेशे से मैकेनिक था। वह बिजली के काम से चुम्मन के घर आया करता था। पिछले डेढ़ साल से दौलत और चुम्मन की पत्नी का अफेयर शुरू हो गया। घर में कई बार दोनों रंगे हाथ पकड़ाए जिसके बाद पति प्रतिमा को मारा भी करता था। घर वालों को भी इसकी जानकारी थी।

मोबाइल पर रचि मर्डर की शाजिश

आरोपियों से पूछताछ में ये बात सामने आई है कि अफेयर के बाद और पति की मारपीट से परेशान पत्नी अब प्रेमी संग घर बसाना चाहती थी। जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसे मारने की प्लानिंग की। घटना वाली रात दोनों ने मोबाइल पर मर्डर की पूरी प्लानिंग की थी।

पति के सामने ही बनाए संबंध

दशगात्र समाप्त होने के बाद बिसेलाल ने पाण्डुका थाने में जाकर बहू पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रतिमा और दौलत को हिरासत में ले लिया। पहले दोनों ने इनकार किया, लेकिन अलग-अलग पूछताछ में वे टूट गए और हत्या कबूल कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में प्रतिमा ने आरोप लगाया कि पति आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इसलिए दौलत के साथ उसके संबंध बन गए। प्रतिमा ने यह भी स्वीकार किया कि दोनों ने पति की मौजूदगी में ही घर पर कई बार संबंध बनाए थे। SDOP नेहा सिन्हा ने बताया कि घटना के करंट साक्ष्य नहीं थे, उस समय पीएम नहीं हो पाया था। इसलिए परिस्थिति जन्य साक्ष्य जुटाना जरुरी थी। उसी रात दोनों के बीच कई बार फोन में बात हुई। जिसके आधार पर हत्या का खुलासा हुआ। Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात! Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

संबंधित सामग्री

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घाला सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

राज्य

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घाला सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री से बाबा घाला सिंह ने मुलाकात की, जिसमें उन्होंने सिख समुदाय की उपलब्धियों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

राज्य

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सतौज गांव में 8 करोड़ रुपये की लागत से बिजली की तारों को भूमिगत करने के पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

राज्य

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

रांची में CII के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर झारखंड में औद्योगिक विकास और निवेश पर चर्चा की।

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

देश-विदेश

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा सीट पर, जहांगीर खान ने उपचुनाव से पीछे हट गए हैं, जिससे ममता बनर्जी की पार्टी को झटका लगा है।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

खेल

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

India has announced its cricket squads for the 2026 Test and ODI series against Afghanistan, excluding Jasprit Bumrah and Ravindra Jadeja to give them rest.