लखीमपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 10 की मौत

Lakhimpur Road Accident Kills 10

लखीमपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 10 की मौत

यूपी के लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, कई शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिले।

लखीमपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 10 की मौत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे मैजिक वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि मैजिक वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें बैठे लोग सीटों के बीच फंस गए।घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में घायल एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

ट्रक ने सामने से मारी टक्कर

हादसा सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की ओर जा रहा था। इसी दौरान बहराइच की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और सीधे मैजिक वाहन से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन करीब 10 फीट तक घिसटता चला गया।

सीटों के बीच फंसे लोग, सड़क पर बिखरा खून

हादसे के बाद मैजिक वाहन के अंदर का मंजर बेहद भयावह था। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए थे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दो लोग टक्कर के बाद सड़क पर उछलकर जा गिरे। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर चारों तरफ खून फैला हुआ था। कई शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे, जिससे पहचान करने में भी मुश्किल हो रही थी।

2 महिलाएं समेत 10 लोगों की मौत

सीएचसी खमरिया के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह के अनुसार, हादसे के बाद 2 महिलाओं और 7 पुरुषों के शव अस्पताल लाए गए थे। एक गंभीर घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।इस तरह हादसे में कुल 10 लोगों की जान चली गई। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

खमरिया के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

एक बाइक और पांच यार, रीलबाजी में चली गई जान

राज्य

एक बाइक और पांच यार, रीलबाजी में चली गई जान

कौशांबी में एक बाइक पर 5 युवकों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में 4 की मौत हो गई। हादसे से पहले युवकों का रील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।