MP NEWS : मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी दवाओं पर किया QR CODE अनिवार्य,नकली दवाओं पर लगेगी लगाम

madhya-pradesh-government-mandates-qr-code-medicines-2025

MP NEWS : मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी दवाओं पर किया QR CODE अनिवार्य,नकली दवाओं पर लगेगी लगाम

mp news  मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी दवाओं पर किया qr code अनिवार्यनकली दवाओं पर लगेगी लगाम

Madhya Pradesh QR code mandatory medicines : मध्यप्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवा में पारदर्शिता बढ़ाने और दवा वितरण को सुरक्षित बनाने के लिए उन दवाओं पर QR कोड अनिवार्य कर दिया है जो सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की जाती हैं। अब सरकारी अस्पतालों में आने वाली लगभग 1200 दवाओं में बिना बारकोड या QR कोड वाली दवाओं की सप्लाई प्रतिबंधित होगी। इस कदम से मरीजों, डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन को दवाओं की पूरी जानकारी तुरंत मिलेगी।

QR कोड से दवाओं की ट्रैकिंग

मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉरपोरेशन लिमिटेड (MPPHC) ने यह व्यवस्था लागू की है जिससे दवा की पैकिंग पर QR कोड स्कैन करने से दवा का नाम, निर्माता कंपनी, बैच नंबर, एक्सपायरी डेट, लाइसेंस डिटेल और अस्पताल को सप्लाई की गई पूरी जानकारी डिजिटल में  मिल सकेगी इससे नकली दवाओं की सप्लाई पर रोक लगेगी और मरीजों को सही दवा मिलेगी।

 मरीजों को सुविधा

QR कोड प्रणाली से दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित होने के साथ-साथ यह भी पता चलेगा कि कब दवा की एक्सपायरी डेट आ रही है, जिससे समय रहते दवाओं का उपयोग बंद किया जा सके इससे स्वास्थ्य प्रणाली में विश्वास बढ़ेगा और दवाओं की असली-बनावट की जांच आसान होगी। READ MORE :अयोध्या के श्रीराम मंदिर को उड़ाने की कोशिश में था आतंकी अदनान

दवा की पूरी जानकारी

  • दवा किस कंपनी ने बनाई
  • निर्माण और एक्सपायरी डेट
  • बैच नंबर व लाइसेंस डिटेल
  • किस अस्पताल में और कब सप्लाई हुई
  • कितनी मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है

छिंदवाड़ा सिरप कांड

मध्यप्रदेश सरकार ने छिंदवाड़ा सिरप कांड जैसे मामलों को देखते यह कदम उठाया है, सिरप पीने से कई बच्चों की मौत हो गई थी। ऐसे हादसों से बचाव के लिए सरकार ने दवा वितरण प्रणाली में डिजिटल ट्रैकिंग को अनिवार्य किया है।

भविष्य की योजनाएं

सरकार इस प्रणाली को और विकसित कर रही है जिससे भविष्य में यह पता चल सके कि कौन सी दवा किस मरीज को दी गई। यह देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहां दवा वितरण की पारदर्शिता लागू होगी। मध्य प्रदेश का यह कदम दुनियाभर में दवा आपूर्ति में सुरक्षा और विश्वसनीयता के लिए मॉडल साबित होगा, और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेगा। दवा वितरण की डिजिटल ट्रैकिंग से स्वास्थ्य सेवा में एक नई क्रांति आएगी।  

संबंधित सामग्री

नीलबड़ अवैध खनन मामले में बड़ा एक्शन, कलेक्टर ने बदली जांच टीम; दागी अधिकारियों पर भी शिकंजा

राज्य

नीलबड़ अवैध खनन मामले में बड़ा एक्शन, कलेक्टर ने बदली जांच टीम; दागी अधिकारियों पर भी शिकंजा

भोपाल जिले में अवैध उत्खनन मामले पर बवाल के बाद कलेक्टर ने पुरानी जांच खारिज कर नई जांच टीम का गठन किया। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो ने मामले को गंभीर बनाया।

सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में एमपी लगातार बना रहा रिकॉर्ड

राज्य

सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में एमपी लगातार बना रहा रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश ने गेहूं खरीदी में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है, जिसमें 104 लाख 22 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया।

हिमाचल में फिजूलखर्ची पर सख्ती, CM सुक्खू ने घटाया काफिला; मंत्रियों-अफसरों को भी बचत के निर्देश

राज्य

हिमाचल में फिजूलखर्ची पर सख्ती, CM सुक्खू ने घटाया काफिला; मंत्रियों-अफसरों को भी बचत के निर्देश

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बढ़ती ईंधन खपत पर नियंत्रण के लिए सरकारी काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का फैसला लिया है।

मध्य पूर्व और पूर्वी एशिया में भू-राजनीतिक संघर्ष तीव्रता से बढ़ा

देश-विदेश

मध्य पूर्व और पूर्वी एशिया में भू-राजनीतिक संघर्ष तीव्रता से बढ़ा

28 मई, 2026: मध्य पूर्व और पूर्वी एशिया में घटित हो रहे भू-राजनीतिक तनावों के साथ तकनीकी प्रगति और ग्लोबल इश्यूज पर ध्यान केंद्रित हो रहा है।

ट्विशा शर्मा केस: साढ़े 6 घंटे पूछताछ के बाद गिरिबाला को MANIT गेस्ट हाउस ले गई CBI

राज्य

ट्विशा शर्मा केस: साढ़े 6 घंटे पूछताछ के बाद गिरिबाला को MANIT गेस्ट हाउस ले गई CBI

भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत केस में CBI ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से लंबी पूछताछ की, जांच की गति तेज।