CNG की कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी,नया रेट 94.75 रुपए प्रति किलो

मध्य प्रदेश में CNG के दाम बढ़े

CNG की कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी,नया रेट 94.75 रुपए प्रति किलो

मध्य प्रदेश में CNG की कीमत में हाल ही में 1 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिससे नया रेट 94.75 रुपए प्रति किलो हो गया है। पिछले 10 दिनों में यह दूसरी बार है कि दाम बढ़े हैं।

cng की कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरीनया रेट 9475 रुपए प्रति किलो

मध्य प्रदेश में आम लोगों पर महंगाई का एक और झटका लगा है। ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच अब कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। भोपाल सहित आसपास के जिलों में थिंक गैस कंपनी ने CNG की कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। इसके बाद राजधानी भोपाल में CNG का नया रेट 94.75 रुपए प्रति किलो हो गया है।

CNG कुल 6 रुपए प्रति किलो तक महंगी

गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में यह दूसरी बार है जब CNG के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 16 मई को कंपनी ने करीब 3 रुपए प्रति किलो की वृद्धि की थी। वहीं पिछले दो महीनों में तीसरी बार कीमतें बढ़ाई गई हैं, जिससे CNG कुल 6 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है।

25 स्टेशनों पर नए रेट लागू

मध्य प्रदेश में थिंक गैस, गेल और अवंतिका गैस एजेंसियां CNG की सप्लाई करती हैं। भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा और शिवपुरी जैसे जिलों में थिंक गैस की आपूर्ति होती है। राजधानी भोपाल में करीब 25 स्टेशनों पर नए रेट लागू कर दिए गए हैं।

हालांकि कीमतों में लगातार वृद्धि के बावजूद CNG वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। पिछले तीन वर्षों में भोपाल में CNG गाड़ियों की बिक्री करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ी है। पेट्रोल और डीजल की तुलना में बेहतर माइलेज और कम प्रदूषण इसकी मुख्य वजह मानी जा रही है।

CNG मुख्य रूप से मीथेन गैस से तैयार

विशेषज्ञों के अनुसार CNG मुख्य रूप से मीथेन गैस से तैयार होती है। प्राकृतिक गैस को शुद्ध करने के बाद उच्च दबाव में संपीड़ित किया जाता है, जिससे इसे वाहनों के ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सके।

उधर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी जारी है। हाल ही में तेल कंपनियों ने चौथी बार रेट बढ़ाए हैं, जिससे भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपए और डीजल 99.74 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
 

संबंधित सामग्री

भोपाल में बजेगा सायरन!आज होगी बड़ी मॉकड्रिल, एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड अलर्ट मोड पर

राज्य

भोपाल में बजेगा सायरन!आज होगी बड़ी मॉकड्रिल, एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड अलर्ट मोड पर

भोपाल में जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने हेतु बड़े पैमाने पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।

5 दिन तक घर में रखी बेटे की लाश, बाइबल रखकर जिंदा करने की करती रही कोशिश

राज्य

5 दिन तक घर में रखी बेटे की लाश, बाइबल रखकर जिंदा करने की करती रही कोशिश

मध्य प्रदेश के विदिशा में एक महिला ने मृत बेटे के शव को पांच दिन तक घर में रखा, यह सोचते हुए कि वह फिर से जीवित हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से आम लोग परेशान

राज्य

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से आम लोग परेशान

छत्तीसगढ़ में पिछले 11 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 7 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई, जिससे ट्रांसपोर्ट और दैनिक वस्तुओं की लागत में भी इजाफा हो रहा है।

भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को राहत, भोपाल मंडल के 16 स्टेशनों पर निःशुल्क पेयजल व्यवस्था

राज्य

भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को राहत, भोपाल मंडल के 16 स्टेशनों पर निःशुल्क पेयजल व्यवस्था

भोपाल मंडल ने गर्मी के दौरान यात्रियों के लिए 16 प्रमुख स्टेशनों पर निःशुल्क ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया है।

भोपाल में स्विमिंग पूल दुर्घटना: 12वीं कक्षा के छात्र की मौत

राज्य

भोपाल में स्विमिंग पूल दुर्घटना: 12वीं कक्षा के छात्र की मौत

भोपाल के परवलिया में एक वाटर पार्क में 18 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।