उन्नाव में बस हादसा, 7 की मौत, 25 घायल

उन्नाव बस दुर्घटना

उन्नाव में बस हादसा, 7 की मौत, 25 घायल

उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 लोगों की मौत और 25 घायल हुए हैं।

उन्नाव में बस हादसा 7 की मौत 25 घायल

उन्नाव बस दुर्घटना |

उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर AC बस सुबह करीब 5 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दरोगा-कैदी समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई है। साथ ही 3 पुलिसकर्मी समेत 25 लोग घायल हैं। दिल्ली से बिहार जा रही इस बस में 36 यात्री सवार थे।

झपकी आने से हादसा

शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी। अचानक ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर से टकराकर किनारे लगी रेलिंग पर लटक गई। इससे कई यात्री बस की खिड़कियों से एक्सप्रेस-वे के नीचे गिर गए। एक यात्री का पैर कटकर अलग हो गया।

कैदी को लेकर गई थी पुलिस

हादसा औरास थाना इलाके में एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 262 के पास हुआ। मृतकों में बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, सीवान पुलिस की टीम 24 मई को कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई थी।

7 की मौत

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक्सप्रेस-वे के बगल में ढलान वाली जगह पर घायल यात्री तड़पते रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। 6-7 एंबुलेंस की मदद से 32 घायलों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों ने यहां 6 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। बाकी को प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान 1 और घायल ने दम तोड़ दिया।

संबंधित सामग्री

रोहतक अग्निकांड: हरियाणा CM सैनी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख सहायता राशि का ऐलान

राज्य

रोहतक अग्निकांड: हरियाणा CM सैनी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख सहायता राशि का ऐलान

हरियाणा के रोहतक शहर में एक भयानक अग्निकांड में तीन लोग मारे गए और कई घायल हुए। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने पीड़ितों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 7 की मौत, 1 गंभीर

देश-विदेश

जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 7 की मौत, 1 गंभीर

जयपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव।

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर गिरा, 8 की मौत, कई घायल

देश-विदेश

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर गिरा, 8 की मौत, कई घायल

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में पिघला हुआ स्टील लीक होने से 8 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसे की जांच जारी है।

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप: इमारतें गिरीं, सुनामी का खतरा; जापान-इंडोनेशिया तक अलर्ट

देश-विदेश

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप: इमारतें गिरीं, सुनामी का खतरा; जापान-इंडोनेशिया तक अलर्ट

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप से इमारतें गिरीं, एक की मौत, कई घायल। प्रशांत महासागर क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी दी गई।