महोबा में फसल बीमा योजना का फर्जीवाड़ा: वन भूमि को निजी खेत दिखाकर कराया बीमा

mahoba-crop-insurance-scam-forest-land-fraud

महोबा में फसल बीमा योजना का फर्जीवाड़ा: वन भूमि को निजी खेत दिखाकर कराया बीमा

महोबा में फसल बीमा योजना का फर्जीवाड़ा वन भूमि को निजी खेत दिखाकर कराया बीमा

Mahoba Crop Insurance Scam: महोबा जिले से एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है जिसने प्रशासन और वन विभाग दोनों को सकते में डाल दिया है। अब तक सरकारी भूमि, नाला, तालाब और नदी को निजी खेत बताकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने वाले शातिर जालसाज अब वन विभाग की जमीन तक पहुँच गए हैं। लगभग डेढ़ सौ बीघा से अधिक वन भूमि को निजी खेत दिखाकर बीमा कराया गया। इस मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि पाँच सौ से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों की जांच चल रही है।

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?

यह मामला कुलपहाड़ तहसील के जैतपुर वन रेंज का है। अलग-अलग बीटों में करीब 150 बीघा जमीन को कागजों पर निजी खेत दिखाया गया। वन विभाग की जांच में सामने आया कि जिन गाटा संख्याओं पर खेती दिखाई गई, वे असल में वन भूमि हैं। इन गाटा संख्याओं (518, 157, 158, 160घ और 175य) पर न तो किसी का कब्जा है और न ही कोई फसल बोई गई थी।

आरोपियों की चाल

जालसाजों ने गाटा संख्याओं का फर्जी इस्तेमाल कर वन भूमि को निजी खेत के रूप में दर्ज कराया और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करा लिया।

मुकदमा दर्ज, जांच तेज

जैतपुर रेंज के बीट प्रभारी मलखान की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। जिला प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद यह बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। [caption id="attachment_105696" align="alignnone" width="609"]नरेंद्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी[/caption]

Mahoba Crop Insurance Scam: SDM की रिपोर्ट

कुलपहाड़ तहसील के एसडीएम ने 500 से अधिक संदिग्ध बीमा कराने वालों की सूची वन विभाग को सौंपी है। इस सूची में दर्ज गाटा संख्याओं का मिलान अब वन भूमि से कराया जा रहा है। जांच का दायरा जैतपुर से बढ़ाकर अजनर और पनवाड़ी वन रेंज तक किया गया है।

प्रशासन का कड़ा रुख

डीएम के आदेश पर गठित टीमों ने जांच शुरू कर दी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच और सख्ती से की जा रही है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है ताकि भविष्य में कोई इस तरह का फर्जीवाड़ा न कर सके। Read MOre: online gaming addiction: ऑनलाइन गेमिंग की भयानक लत: 13 साल के मासूम की जान ले ली, पिता के खाते से उड़ाए 14 लाख रुपये

बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका

यह माना जा रहा है कि सिर्फ महोबा ही नहीं, बल्कि अन्य जगहों पर भी फसल बीमा योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। प्रशासन अब अन्य तहसीलों और रेंजों में भी गहन जांच की तैयारी कर रहा है।

किसानों के हक पर डाका

Mahoba Crop Insurance Scam: इस फर्जीवाड़े से असली किसानों का हक मारा गया। फर्जी दावों की वजह से असली पीड़ित किसानों को समय पर बीमा राशि मिलने में दिक्कत आ सकती है। ऐसे घोटाले योजनाओं पर से लोगों का भरोसा कमजोर कर देते हैं।

संबंधित सामग्री

तेज रफ्तार बाइक ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों की मौत!

जुर्म गाथा

तेज रफ्तार बाइक ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों की मौत!

In Jaipur, two women were fatally struck by a speeding bike while crossing the road. The incident, captured on video, occurred near Jagatpura.

सवालों से भागते दिए PM मोदी, पत्रकार और विदेश मंत्रालय के बीच बहस

देश-विदेश

सवालों से भागते दिए PM मोदी, पत्रकार और विदेश मंत्रालय के बीच बहस

नरेंद्र मोदी के नार्वे दौरे पर प्रेस के सवालों का जवाब न देने पर विवाद हुआ। राहुल गांधी ने इसे भारत की छवि के लिए हानिकारक बताया।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

देश-विदेश

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का देहरादून के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया, वह 91 वर्ष के थे।

PM नरेंद्र मोदी की अपील का असर,MP में पहली बार वर्चुअल होगी कैबिनेट बैठक

राज्य

PM नरेंद्र मोदी की अपील का असर,MP में पहली बार वर्चुअल होगी कैबिनेट बैठक

मध्यप्रदेश सरकार ने ईंधन बचत और डिजिटल मीटिंग्स को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट बैठक को वर्चुअल मोड में आयोजित करने का फैसला लिया है।

सनकी पत‍ि ने पत्नी और बच्चो की बेरहमी से की हत्या!

जुर्म गाथा

सनकी पत‍ि ने पत्नी और बच्चो की बेरहमी से की हत्या!

In Bihar's Darbhanga, a man fatally attacked his wife and two children with an iron rod following a dispute, leaving another child severely injured.