Mahoba shooting news: महोबा में बदमाशों ने आटा चक्की संचालक को मारी गोली, नकदी लूटकर फरार

mahoba-shopkeeper-shot-looted-at-gunpoint

Mahoba shooting news: महोबा में बदमाशों ने आटा चक्की संचालक को मारी गोली, नकदी लूटकर फरार

mahoba shooting news महोबा में बदमाशों ने आटा चक्की संचालक को मारी गोली नकदी लूटकर फरार

गोली मारकर की लूट, व्यापारी गंभीर रूप से घायल

Mahoba shooting news: उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई, जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित आटा चक्की पर आए सशस्त्र बदमाश ने अचानक गोली चला दी। हमले में आटा चक्की संचालक रामकिशोर साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलाने के बाद आरोपी दुकान में रखी नकदी से भरी गोलक उठाकर मौके से फरार हो गया।

 सीसीटीवी में कैद हुआ भागता हुआ आरोपी

वारदात की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बदमाश को भागते हुए साफ देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि रामकिशोर साहू रोज की तरह दुकान पर ग्राहकों का आटा पीस रहे थे, तभी बदमाश अचानक आया और सीधे गोली चला दी। गोली रामकिशोर की दाहिनी आंख में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। Mahoba shooting news: read more: धर्मांतरण विवाद पर छत्तीसगढ़ में बवाल

 घायल को झांसी मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

स्थानीय लोगों द्वारा शोर मचाने और परिजनों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रामकिशोर के भतीजे रविंद्र ने बताया कि बदमाश कुछ बोले बिना अचानक गोली मारकर फरार हो गया।

 पुलिस अलर्ट, जांच के लिए टीमें गठित

Mahoba shooting news: घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने क्षेत्र की सीमाएं सील कर दी हैं और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाश की पहचान की कोशिश की जा रही है। एसपी के निर्देश पर जांच के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस प्रशासन ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने शहर के व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता और भय का माहौल पैदा कर दिया है। read more: तड़के 02:30 बजे जागे बाबा महाकाल, भक्तों के साथ भोले नाथ ने रखा वृत  

संबंधित सामग्री

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घाला सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

राज्य

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घाला सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री से बाबा घाला सिंह ने मुलाकात की, जिसमें उन्होंने सिख समुदाय की उपलब्धियों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

राज्य

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सतौज गांव में 8 करोड़ रुपये की लागत से बिजली की तारों को भूमिगत करने के पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

राज्य

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

रांची में CII के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर झारखंड में औद्योगिक विकास और निवेश पर चर्चा की।

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

देश-विदेश

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा सीट पर, जहांगीर खान ने उपचुनाव से पीछे हट गए हैं, जिससे ममता बनर्जी की पार्टी को झटका लगा है।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

खेल

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

India has announced its cricket squads for the 2026 Test and ODI series against Afghanistan, excluding Jasprit Bumrah and Ravindra Jadeja to give them rest.