MORENA: गंदे पानी में विधायक का सत्याग्रह

morena-flood-waterlogging-mla-satyagraha

MORENA: गंदे पानी में विधायक का सत्याग्रह

morena गंदे पानी में विधायक का सत्याग्रह

morena flood water logging mla satyagraha: समर्थकों के साथ दो घंटे तक गंदे पानी में बैठे रहे विधायक

morena flood water logging mla satyagraha: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बारिश के बाद हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। नगर परिषद की लापरवाही और जल निकासी व्यवस्था ठप होने के कारण कैलारस कस्बे में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। हालात इतने गंभीर हो गए कि जौरा विधायक पंकज उपाध्याय खुद गंदे पानी में दो घंटे तक जल सत्याग्रह पर बैठ गए।

विधायक का आरोप: प्रशासन हर साल करता है वादा, नहीं करता समाधान

विधायक पंकज उपाध्याय ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा—हर साल की तरह इस साल भी मेरी जनता जलजमाव और बीमारियों से जूझ रही है। प्रशासन सिर्फ कागज़ी वादे करता है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं होता। अब यह जल सत्याग्रह जन आंदोलन का रूप लेगा।”

2 घंटे तक गंदे पानी में बैठे रहे विधायक

विधायक ने कैलारस के एमएस रोड, पुरानी सब्जी मंडी, गांधी मार्ग, रेलवे अंडर ब्रिज, और ग्रामीण इलाकों जैसे आंतरी, डोंगरपुर, रिठौनिया जैसे इलाकों में बाढ़ जैसे हालात का जायजा लिया। स्थिति से क्षुब्ध होकर वे खुद गंदे बदबूदार पानी में अपने समर्थकों और नागरिकों के साथ बैठ गए। दो घंटे बाद एसडीएम और फिर कलेक्टर के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।

किन इलाकों में बन गए हैं बाढ़ जैसे हालात?

बारिश से मुरैना जिले के निम्न क्षेत्रों में सबसे अधिक जलभराव की समस्या देखी गई: एमएस रोड, गांधी मार्ग, रेल अंडर ब्रिज (कैलारस कस्बा) आंतरी, डोंगरपुर, खुमान का पुरा, रिठौनिया (ग्रामीण क्षेत्र)

 विधायक का ऐलान: नहीं सुधरे हालात तो होगा बड़ा आंदोलन

पंकज उपाध्याय ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर बड़ा जनांदोलन करेगी।

Read More :- Vaishno Devi landslide 2025: भारी बारिश से वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन,कोई हताहत नहीं

Watch Now :- कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की दूर्दशा | GOVTSCHOOL| BHOPAL

संबंधित सामग्री

राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवर्स के साथ खाया खाना, की ऑटो की सवारी

देश-विदेश

राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवर्स के साथ खाया खाना, की ऑटो की सवारी

लोकसभा के विपक्षी नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में ऑटो ड्राइवरों से मिलकर उनकी चुनौतियों और समस्याओं पर चर्चा की।

वंदे मातरम के अपमान पर CM साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

राज्य

वंदे मातरम के अपमान पर CM साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

केरल विधानसभा में वंदे मातरम का केवल शुरुआती हिस्सा बजाने पर भाजपा और कांग्रेस में बयानबाजी तेज। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

100 वर्ष के पिता की अंतिम इच्छा पर मातम नहीं, गूंजा संगीत

राज्य

100 वर्ष के पिता की अंतिम इच्छा पर मातम नहीं, गूंजा संगीत

गोविंद सिंह वर्मा की अंतिम यात्रा में शोक के बजाय संगीत और उल्लास का माहौल था, जिसने समाज को नई प्रेरणा दी।

मेरठ में पिता और सौतेली मां ने 17 वर्षीय बेटी का किया क़त्ल

जुर्म गाथा

मेरठ में पिता और सौतेली मां ने 17 वर्षीय बेटी का किया क़त्ल

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 17 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद उसके पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की है।

‘घुसपैठ’ मुद्दे पर झारखण्ड सीएम सोरेन ने केंद्र को घेरा, बोले- “महंगाई से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश”

राज्य

‘घुसपैठ’ मुद्दे पर झारखण्ड सीएम सोरेन ने केंद्र को घेरा, बोले- “महंगाई से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश”

झारखंड में घुसपैठ की जांच पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र और भाजपा पर आरोप लगाया है कि यह जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए है।