Gwailor News : ग्वालियर में चलती बस में आग लगी

moving-bus-catches-fire-in-gwalior

Gwailor News : ग्वालियर में चलती बस में आग लगी

gwailor news  ग्वालियर में चलती बस में आग लगी

Gwailor News : ग्वालियर में बस में अचानक आग लग गई।बस में 50 यात्री सवार थे। यह बस गुड़गांव (गुरुग्राम), हरियाणा से पन्ना, मध्य प्रदेश की ओर जा रही थी। सूचते मिलते् ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दमकल दल को भी बुलाकर आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।बस के टायर से चिंगारी निकलते देख वीडियो कोच बस के चालक ने तुरंत हाईवे किनारे गाड़ी रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। थोड़ी ही देर में बस आग की लपटों में घिर गई। Read More-CM Sai met Minister Chirag Paswan: सीएम साय ने की मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात

ड्राइवर ने चिंगारी देखी थी

बस पुरानी छावनी क्षेत्र के हाईवे से गुजर रही थी, तभी चालक की नजर बस के टायर से निकल रही चिंगारी पर पड़ी। वही चालक ने बिना देर किए बस को हाईवे किनारे रोक दिया और तुरंत सभी यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालते ही कुछ ही क्षणों में आग अचानक तेज हो गई और देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिरकर जलकर राख हो गई। read more :3 दिवसीय कार्यशाला का सीएम डॉ मोहन यादव ने किया शुभारंभ

Gwailor News : यात्री बस में सोने की तैयारी कर रहे थे

सूत्रो के अनुसार,जब बस में आग लगी उस समय यात्री सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बस के एक पहिए से चिंगारी निकलती देख चालक ने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को बाहर निकलने के लिए कहा समय रहते सभी यात्री बस से बाहर आ गए, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। बताया जा रहा है कि यदि यात्री गहरी नींद में होते, तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था। अभी कारण स्पष्ट नही हो पाया है कि आग कैसे लगी है    

संबंधित सामग्री

ऑनलाइन पानी की बोतल ऑर्डर करना छात्रा को पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 2.99 लाख रुपये

राज्य

ऑनलाइन पानी की बोतल ऑर्डर करना छात्रा को पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 2.99 लाख रुपये

इंदौर में एक कॉलेज छात्रा ऑनलाइन पानी की बोतल ऑर्डर करने के बाद साइबर ठगों के जाल में फंस गई। ठगों ने उसके खाते से लाखों रुपये निकाल लिए।

बीना-ग्वालियर पैसेंजर में 16 लाख की ज्वेलरी चोरी, चलती ट्रेन में शातिरों ने काटा ट्रॉली बैग

राज्य

बीना-ग्वालियर पैसेंजर में 16 लाख की ज्वेलरी चोरी, चलती ट्रेन में शातिरों ने काटा ट्रॉली बैग

मध्य प्रदेश के बीना-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन में 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है।

गीले बालों पर देर तक टॉवल बांधना पड़ सकता है भारी, जानिए इससे होने वाले नुकसान

लाइफ स्टाइल

गीले बालों पर देर तक टॉवल बांधना पड़ सकता है भारी, जानिए इससे होने वाले नुकसान

गीले बालों को लंबे समय तक टॉवल में लपेटने से बाल कमजोर हो सकते हैं और स्कैल्प में संक्रमण हो सकता है। विशेषज्ञ माइक्रोफाइबर टॉवल का सुझाव देते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत केस पर बनेगी फिल्म ‘सॉरी बाबू’, फर्स्ट लुक पोस्टर ने मचाई हलचल

मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत केस पर बनेगी फिल्म ‘सॉरी बाबू’, फर्स्ट लुक पोस्टर ने मचाई हलचल

सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत पर आधारित नई फिल्म 'सॉरी बाबू' की घोषणा की गई। इस फिल्म के माध्यम से उनकी मौत से जुड़े अनसुलझे सवालों को उठाया जाएगा।

रोहतक डी-पार्क अग्निकांड स्थल पहुंचे हरियाणा CM सैनी, प्रभावित दुकानदारों के लिए मुआवजे का ऐलान

राज्य

रोहतक डी-पार्क अग्निकांड स्थल पहुंचे हरियाणा CM सैनी, प्रभावित दुकानदारों के लिए मुआवजे का ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक अग्निकांड के प्रभावितों से मुलाकात कर राहत पैकेज का ऐलान किया।