MP में अब बस कंडक्टर का भी कटेगा टिकट, परिवहन विभाग ने नए नियम किए जारी

mp-bus-conductor-tax-new-rules

MP में अब बस कंडक्टर का भी कटेगा टिकट, परिवहन विभाग ने नए नियम किए जारी

mp में अब बस कंडक्टर का भी कटेगा टिकट परिवहन विभाग ने नए नियम किए जारी 

मध्यप्रदेश में अब बस में सफर करते समय यात्रियों को परिचालक (कंडक्टर) की सीट का भी किराया देना होगा। परिवहन विभाग ने मोटरयान नियम 1994 में बदलाव करते हुए परिचालक को टैक्स छूट सूची से बाहर कर दिया है। इसका मतलब है कि बस मालिकों को अब परिचालक की सीट के लिए भी टैक्स देना होगा, जिससे बस का किराया बढ़ सकता है। Read More:-सरकारी विमान से रायपुर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, TI ने जूते-टोपी उतारकर छुए पैर

जाने क्या है नए नियम

नए नियमों के अनुसार डीलक्स वातानुकूलित बस में कम से कम 36 सीट, एक्सप्रेस बस में 46 सीट और साधारण बस में 51 सीट होनी चाहिए। पहले परिचालक की सीट टैक्स-फ्री होती थी, लेकिन अब यह सुविधा खत्म हो गई है। यात्रियों की बसों में अब केवल निजी सामान और पार्सल ही ले जाने की अनुमति होगी। व्यापारिक माल का कुल भार बस के लगेज भार का 10% से ज्यादा नहीं हो सकता। नियम तोड़ने पर जुर्माना लगेगा और अतिरिक्त सामान उतारना होगा। व्यापारिक माल के लिए ई-वे बिल अनिवार्य होगा। यात्रियों की शिकायतों के लिए नया पोर्टल शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार हर साल बस किराया और माल भाड़ा की समीक्षा करेगी और उसके आधार पर किराया बढ़ाया या घटाया जाएगा। पुराने नियमों में मप्र राज्य सड़क परिवहन निगम बसों का संचालन करता था। अब यह जिम्मेदारी राज्य परिवहन के पास होगी। बसों की बॉडी लोक सेवा यान उद्योग मानक या भारतीय मानक ब्यूरो के अनुसार बनाई जाएगी और बसें केवल GPS वाले रूट पर ही चलेंगी।

एंबुलेंस के लिए भी नए नियम

एंबुलेंस के लिए भी नए नियम लागू किए गए हैं। अब कोई भी एंबुलेंस GPS के बिना नहीं चल सकेगी। सार्वजनिक और निजी एंबुलेंस को टोल-फ्री नंबर 112 या अन्य सरकारी नंबर से जोड़ना होगा। Visit:- Shakti Diwas program CM was present: अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज द्वारा शक्ति दिवस के कार्यक्रम.. CM साय रहे मौजूद

बदलाव सुरक्षा और सुविधा के लिए 

इस बदलाव का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाना है, लेकिन इसके चलते बस किराया थोड़ा बढ़ सकता है। परिवहन विभाग का कहना है कि यह कदम पारदर्शिता और बेहतर संचालन के लिए जरूरी है।  

संबंधित सामग्री

नीलबड़ अवैध खनन मामले में बड़ा एक्शन, कलेक्टर ने बदली जांच टीम; दागी अधिकारियों पर भी शिकंजा

राज्य

नीलबड़ अवैध खनन मामले में बड़ा एक्शन, कलेक्टर ने बदली जांच टीम; दागी अधिकारियों पर भी शिकंजा

भोपाल जिले में अवैध उत्खनन मामले पर बवाल के बाद कलेक्टर ने पुरानी जांच खारिज कर नई जांच टीम का गठन किया। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो ने मामले को गंभीर बनाया।

सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में एमपी लगातार बना रहा रिकॉर्ड

राज्य

सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में एमपी लगातार बना रहा रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश ने गेहूं खरीदी में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है, जिसमें 104 लाख 22 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया।

हिमाचल में फिजूलखर्ची पर सख्ती, CM सुक्खू ने घटाया काफिला; मंत्रियों-अफसरों को भी बचत के निर्देश

राज्य

हिमाचल में फिजूलखर्ची पर सख्ती, CM सुक्खू ने घटाया काफिला; मंत्रियों-अफसरों को भी बचत के निर्देश

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बढ़ती ईंधन खपत पर नियंत्रण के लिए सरकारी काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का फैसला लिया है।

मध्य पूर्व और पूर्वी एशिया में भू-राजनीतिक संघर्ष तीव्रता से बढ़ा

देश-विदेश

मध्य पूर्व और पूर्वी एशिया में भू-राजनीतिक संघर्ष तीव्रता से बढ़ा

28 मई, 2026: मध्य पूर्व और पूर्वी एशिया में घटित हो रहे भू-राजनीतिक तनावों के साथ तकनीकी प्रगति और ग्लोबल इश्यूज पर ध्यान केंद्रित हो रहा है।

ट्विशा शर्मा केस: साढ़े 6 घंटे पूछताछ के बाद गिरिबाला को MANIT गेस्ट हाउस ले गई CBI

राज्य

ट्विशा शर्मा केस: साढ़े 6 घंटे पूछताछ के बाद गिरिबाला को MANIT गेस्ट हाउस ले गई CBI

भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत केस में CBI ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से लंबी पूछताछ की, जांच की गति तेज।