NEEMUCH में मरीज की आड़ में एंबुलेंस से ड्रग्स तस्करी का खेल गुजरात जा रही भारी...

neemuch-ambulance-drugs-smuggling

NEEMUCH में मरीज की आड़ में एंबुलेंस से ड्रग्स तस्करी का खेल गुजरात जा रही भारी मात्रा में मेफेड्रोन जब्त, 3 तस्कर भी पकड़े

neemuch में मरीज की आड़ में एंबुलेंस से ड्रग्स तस्करी का खेल  गुजरात जा रही भारी मात्रा में मेफेड्रोन जब्त 3 तस्कर भी पकड़े

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस से ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ किया है. टीम ने एंबुलेंस से खतरनाक मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तस्कर मरीज के बहाने एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहे थे ताकि पुलिस की नजरों से बच सकें. लेकिन जांच में उनकी चालाकी पकड़ी गई.

एंबुलेंस में बैठा था फर्जी मरीज

डीएनसी (डिस्ट्रिक नारकोटिक्स कमिश्नर) निखिल गांधी ने बताया कि "आरोपियों ने एक सामान्य टीबी मरीज को साथ बैठा रखा था लेकिन उसकी हालत ठीक थी. कार्रवाई के बाद एंबुलेंस और मादक पदार्थ जब्त कर लिया गया है."

ऐसे हुआ खुलासा

नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस से हो रही ड्रग्स तस्करी का खुलासा किया है. कार्रवाई के दौरान 1.609 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया गया और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया ताकि किसी को शक न हो सके.

मरीज के साथ नहीं था कोई परिजन

तस्करों ने अधिकारियों को गुमराह करने के लिए एक टीबी मरीज को एंबुलेंस में बैठाया था. पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अहमदाबाद इलाज के लिए जा रहे हैं. लेकिन एंबुलेंस की तलाशी लेने पर सच्चाई सामने आ गई. तलाशी में पाया गया कि मरीज की हालत ऐसी नहीं थी कि उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए ले जाया जाए और उसके साथ कोई परिजन भी मौजूद नहीं था.

गुजरात में देनी थी डिलेवरी

खबर के मुताबिक सीबीएन ने नीमच-रतलाम बायपास रोड पर पद्मावती फ्यूल्स के पास एंबुलेंस को रोका. जिसके बाद एंबुलेंस की तलाशी ली गई, जिसमें मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद किया गया. जांच में पता चला कि तस्कर इस खतरनाक सिंथेटिक ड्रग्स को गुजरात पहुंचाने की फिराक में थे.

3 तस्कर अरेस्ट

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) नीमच के डिस्ट्रिक नारकोटिक्स कमिश्नर (डीएनसी) निखिल गांधी ने बताया कि "पूरी कार्रवाई के बाद एंबुलेंस और मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में पेश किया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है." Read More :- राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा: गयाजी में पेड़ और बसों पर चढ़े लोग Watch Now :- #bhopalnews:भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घाला सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

राज्य

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घाला सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री से बाबा घाला सिंह ने मुलाकात की, जिसमें उन्होंने सिख समुदाय की उपलब्धियों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

राज्य

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सतौज गांव में 8 करोड़ रुपये की लागत से बिजली की तारों को भूमिगत करने के पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

राज्य

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

रांची में CII के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर झारखंड में औद्योगिक विकास और निवेश पर चर्चा की।

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

देश-विदेश

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा सीट पर, जहांगीर खान ने उपचुनाव से पीछे हट गए हैं, जिससे ममता बनर्जी की पार्टी को झटका लगा है।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

खेल

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

India has announced its cricket squads for the 2026 Test and ODI series against Afghanistan, excluding Jasprit Bumrah and Ravindra Jadeja to give them rest.