UP NEWS : पीएम मोदी वाराणसी पहुंचे, 4 वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे

pm-modi-varanasi-visit-2025

UP NEWS : पीएम मोदी वाराणसी पहुंचे, 4 वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे

up news  पीएम मोदी वाराणसी पहुंचे 4 वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे

PM Modi Varanasi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  वाराणसी पहुंचे। उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से लगभग 27 किलोमीटर का मिनी रोड शो करते हुए बनारस रेल इंजन कारखाने (BLW) स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे। रोड शो में हजारों लोगों की भीड़ ने पीएम का अभिवादन किया।

रोड शो का रंगारंग दृश्य

मिनी रोड शो के दौरान रास्ते में झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्साहपूर्ण स्वागत का माहौल रहा। स्थानीय कलाकारों द्वारा काशी की सांस्कृतिक विरासत दर्शाई गई। लोगों ने फूल बरसाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

 PM Modi Varanasi Visit : 4 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

8 नवंबर को पीएम मोदी वाराणसी रेलवे स्टेशन से 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी। बनारस से खजुराहो के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन एक खास तोहफा मानी जा रही है, जो काशीवासियों को ख़ास उत्साह दे रही है। READ MORE :धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की शुरूआत की ,दिल्ली से शुरू होकर वृदावन तक जाएगी

विकास कार्यों का जायजा

पीएम मोदी वाराणसी में रहकर विभिन्न विकास कार्यों का जायजा भी लेंगे। जिनमें यातायात, पर्यटन, और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। वे स्थानीय नेताओं और वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों से भी मिलेंगे।

 PM Modi Varanasi Visit :मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं की उपस्थिति

वाराणसी पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की। कार्यक्रम के दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का स्वागत विभिन्न जगहों पर करेंगे। पीएम मोदी का यह दो दिवसीय वाराणसी दौरा विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात और मिनी रोड शो से काशीवासियों में जोश और उम्मीदें बढ़ीं हैं। यह दौरा वाराणसी के लिए विकास के नए आयाम खोलेगा और पर्यटन, यातायात सहित कई क्षेत्रों में सुधार लाएगा। ​​  

संबंधित सामग्री

‘काफिले की आदत छोड़ ही दें’, मंत्रियों को दी गई नसीहत, मीटिंग में कहा- पीएम की अपील का पालन करें

राज्य

‘काफिले की आदत छोड़ ही दें’, मंत्रियों को दी गई नसीहत, मीटिंग में कहा- पीएम की अपील का पालन करें

भोपाल में निगम, मंडल, बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ, पीएम मोदी की नीतियों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

बच्ची का अपहरण सिंगरौली से, 36 घंटे में झारखंड से बचाई गई

राज्य

बच्ची का अपहरण सिंगरौली से, 36 घंटे में झारखंड से बचाई गई

सिंगरौली पुलिस ने बैढ़न बस स्टैंड से अगवा हुई दो वर्षीय बच्ची मनीषा को 36 घंटे में झारखंड से बरामद किया। अपहरणकर्ता गिरफ्तार।

सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उत्तरदायित्व और प्रशासनिक दक्षता के साथ काम करने की सलाह दी।

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले: युवाओं को राहत, NCR में सिर्फ CNG-EV वाहन, 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य

राज्य

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले: युवाओं को राहत, NCR में सिर्फ CNG-EV वाहन, 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य

हरियाणा कैबिनेट बैठक में नई औद्योगिक नीति 2026 मंजूर की गई, जिसमें 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य है। सरकार ने पर्यावरण और रोजगार संरक्षण की दिशा में कई कदम उठाए।

Deoria Lover Couple Death: उत्तरप्रदेश में बेहोशी हालत में मिले प्रेमी जोड़े, इलाज के दौरान मौत

राज्य

Deoria Lover Couple Death: उत्तरप्रदेश में बेहोशी हालत में मिले प्रेमी जोड़े, इलाज के दौरान मौत

A young man and woman were found unconscious by the roadside in Deoria, UP, and later declared dead at the hospital. The cause of death is under investigation.