फूलों से सजी अयोध्या, पीएम करेंगे ध्वजारोहण, जाने ध्वज की खासियत

ram-mandir-dhwajarohan-ayodhya-pm-modi-yogi

फूलों से सजी अयोध्या, पीएम करेंगे ध्वजारोहण, जाने ध्वज की खासियत

फूलों से सजी अयोध्या पीएम करेंगे ध्वजारोहण जाने ध्वज की खासियत

Ram Mandir Dhwajarohan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर यानि की कल अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर भगवा धर्म ध्वजारोहण करेंगे। सुबह 11.52 बजे से दोपहर 12.35 बजे के बीच शुभ मुहूर्त में ध्वजारोहण किया जाएगा। साथ ही मंदिर के परकोटा के 6 मंदिरों में भी ध्वज फहराए जाएंगे। 

ध्वज की विशेषता

राम मंदिर के लिए, खास तौर पर तैयार किए गए इस ध्वज की लंबाई 22 फीट और चौड़ाई 11 फीट है। डिफेंस मिनिस्ट्री की गाइडलाइंस के मुताबिक, गुजरात में अहमदाबाद के एक पैराशूट स्पेशलिस्ट ने इसे बनाया है। इस ध्वज का वजन 2 से 3 किलो के बीच है। यह ध्वज 161 फीट ऊंचे मंदिर के शिखर और 42 फीट ऊंचे झंडे के पोल पर फहराया जाएगा। पीएम मोदी 2 किमी लंबा रोड शो भी करेंगे। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद उनका संबोधन भी होगा।

Ram Mandir Dhwajarohan: ध्वज पर 3 प्रतीक

ध्वज पर 3 प्रतीक उकेरे गए हैं। इनमें चमकता सूरज - जो भगवान राम की सूर्यवंशी वीरता और तेज का प्रतीक है। कोविदारा वृक्ष - जो रामराज्य में न्याय, समृद्धि और हरियाली का प्रतीक है, और ओम।  [caption id="attachment_118779" align="alignnone" width="563"]राम मंदिर के शिखर पर भगवा धर्म ध्वजारोहण राम मंदिर के शिखर पर भगवा धर्म ध्वजारोहण[/caption]

सुरक्षा के इंतजाम

राम मंदिर ध्वजारोहण में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। वहीं सुरक्षा के लिए अयोध्या में 10,000 से ज्यादा पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं। इसके साथ ही एंटी‑ड्रोन और CCTV कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। [caption id="attachment_118780" align="alignnone" width="561"]10,000 से ज्यादा पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात 10,000 से ज्यादा पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात[/caption]

PM रखेंगे उपवास 

Ram Mandir Dhwajarohan: 25 नवंबर विवाह पंचमी को PM मोदी उपवास रखेंगे। वे सुबह 10 बजे राम मंदिर में अनुष्ठान में शामिल होंगे। वहीं राम मंदिर ट्रस्ट के नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि यह सिर्फ सार्वजनिक उत्सव नहीं, बल्कि भगवान राम के सही स्थान पर विराजमान होने का प्रमाण है। ध्वज फहराने के साथ ही मंदिर में आरती और भजन भी होगा। इस समारोह में 6000 से 8000 भक्तों को आमंत्रित किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके है और तैयारियों का जायजा लिया।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने जारी किए निर्देश, कहा- लोगों को सब्सिडी और लोन दिलाने में करें मदद

राज्य

CM डॉ. यादव ने जारी किए निर्देश, कहा- लोगों को सब्सिडी और लोन दिलाने में करें मदद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, सब्सिडी और ऋण सहायता की मॉनिटरिंग पर जोर दिया।

पीथमपुर में भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का CM डॉ यादव ने किया भूमिपूजन

राज्य

पीथमपुर में भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का CM डॉ यादव ने किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन किया। इससे 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

हैदराबाद में महिला IPS अफसर ने अंडरकवर ऑपरेशन कर पब में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

देश-विदेश

हैदराबाद में महिला IPS अफसर ने अंडरकवर ऑपरेशन कर पब में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

हैदराबाद के पब 'किंग्स एंड क्वींस' में अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश हुआ। DCP रीति राज के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जिसमें नौ कर्मचारी हिरासत में लिए गए।

मेरठ में महिला ने अपने 7 महीने के बेटे की हत्या की, पति को बोला - नीले ड्रम वाला मामला मत भूलना

राज्य

मेरठ में महिला ने अपने 7 महीने के बेटे की हत्या की, पति को बोला - नीले ड्रम वाला मामला मत भूलना

मेरठ में एक महिला ने अपने 7 महीने के बेटे की हत्या कर दी और शव को दफनाया। पति की गैरमौजूदगी में घटित इस घटना की पुलिस जांच जारी है।

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर गिरा, 8 की मौत, कई घायल

देश-विदेश

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर गिरा, 8 की मौत, कई घायल

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में पिघला हुआ स्टील लीक होने से 8 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसे की जांच जारी है।