Ratlam News: अंधविश्वास में गई महिला की जान, अपनों ने ही डायन बताकर कर दी हत्या

ratlam-devrani-murder-superstition-case

Ratlam News: अंधविश्वास में गई महिला की जान, अपनों ने ही डायन बताकर कर दी हत्या

ratlam news अंधविश्वास में गई महिला की जान अपनों ने ही डायन बताकर कर दी हत्या

जेठानी, उसके बेटों ने जादू-टोने के शक में महिला को छत से फेंका

ratlam murder case: रतलाम के भीमपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना हुई, जहां अंधविश्वास के चलते एक महिला नानी बाई उर्फ नर्मदा भूरिया की अपने ही जेठानी और उसके बेटों ने निर्मम हत्या कर दी। आरोप है कि जेठानी को शक था कि देवरानी जादू-टोना करती है और वह उसे डायन कहती थी। इस अंधविश्वास ने परिवार को एक कत्ल की और ले आया।

ratlam murder case: बच्चों के सामने हुई बेरहमी

25 सितंबर की रात नानी बाई अपने पोते-पोतियों और बेटी के साथ छत पर सो रही थी। इसी दौरान जेठानी और उसके दो बेटों ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। छोटे बच्चे जाग गए और डर के मारे भाग कर एक कमरे में छिप गए। आरोपियों ने एक बच्ची का गला दबाने की भी कोशिश की। इसके बाद नानी बाई को छत से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

दादी पर हमला, पोता-पोती डरकर भागे

ratlam murder case: जानकारी के अनुसार, भीमपुरा गांव में गुरुवार रात नानी बाई पोती लक्ष्मी पायल, रानू, कानू और बेटी मोनिका के साथ सो रही थी। इसी दौरान धन्नाबाई के दोनों बेटे छत पर आए और नानी बाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बच्चों की नींद खुल गई। एक आरोपी ने पोती लक्ष्मी का गला दबाने की कोशिश की, लेकिन वो सभी बचकर भाग गए और घर में एक कमरे में जाकर छिप गए। इसी दौरान आरोपियों ने नानी बाई को छत से फेंक दिया। उसकी मौत हो गई। Read More: जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल की वारदात

एसपी अमित कुमार ने एएसपी राकेश खाखा के नेतृत्व में जांच टीम बनाई। पुलिस टीम और फोरेंसिक अधिकारी ने जांच में पाया कि घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। इससे पुलिस को यकीन हो गया कि हत्या रंजिश के चलते हुई है। पुलिस ने परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि नानी बाई की हत्या उसकी जेठानी धन्नाबाई ने बेटे शंकर और बापू के साथ मिलकर की है।

ratlam murder case: एक साल में परिवार में तीन मौतें

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 12 साल पहले धन्नाबाई के बड़े बेटे शंकर की पहली पत्नी गंगा बाई की मौत हुई थी। इसके पहले गंगाबाई का मिसकैरेज भी हुआ था। शंकर ने रेखा से दूसरी शादी की। इसी साल अगस्त में रेखा की भी मौत हो गई। आखिरी समय में उसने नानी बाई का नाम लिया था। एक साल के अंदर धन्नाबाई के पति बद्री भूरिया और ससुर मनजी भूरिया की भी मौत हो गई। Read More:- Best life changing habits: ज़िंदगी को आसान बनाने वाले 5 छोटे बदलाव जो आपकी सोच ही बदल देंगे.  

संबंधित सामग्री

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का 52वां जन्मदिन आज, जानिए उनके लाइफ से जुड़े किस्से

मनोरंजन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का 52वां जन्मदिन आज, जानिए उनके लाइफ से जुड़े किस्से

Celebrated Bollywood actor Nawazuddin Siddiqui turns 52, reflecting on his challenging journey from a guard to a film industry icon.

Jaipur Dumper Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 की मौत

जुर्म गाथा

Jaipur Dumper Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 की मौत

In Jaipur, a speeding dumper hit bikers crossing the road, killing two and severely injuring another. The driver fled the scene.

बंगाल के मुख्यमंत्री के PA की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर से पकड़ा

राज्य

बंगाल के मुख्यमंत्री के PA की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर से पकड़ा

चंद्रनाथ रथ की हत्या में शामिल मुख्य शूटर राजकुमार सिंह को CBI ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया।

ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, बफर से इंजन टकराया

राज्य

ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, बफर से इंजन टकराया

उत्तराखंड के ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बे शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गए। ट्रेन में कोई यात्री नहीं था, इसलिए जनहानि नहीं हुई।

एक्ट्रेस ट्विशा की बॉडी पर मल्टीपल चोटें:एम्स की पीएम रिपोर्ट में पर सास उठा रही सवाल

राज्य

एक्ट्रेस ट्विशा की बॉडी पर मल्टीपल चोटें:एम्स की पीएम रिपोर्ट में पर सास उठा रही सवाल

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा के सुसाइड केस में पीएम रिपोर्ट के अनुसार शरीर पर मल्टीपल चोटों के निशान मिले हैं। परिवार हत्या की आशंका जता रहा है।