Rewa: गोविंदगढ़ किला में कपल से हैवानियत, खंभे से बांधकर पीटा और महिला से अश्लील हरकतें

rewa-govindgarh-couple-assault-september-2025

Rewa: गोविंदगढ़ किला में कपल से हैवानियत, खंभे से बांधकर पीटा और महिला से अश्लील हरकतें

rewa गोविंदगढ़ किला में कपल से हैवानियत खंभे से बांधकर पीटा और महिला से अश्लील हरकतें

किला घूमने गया था कपल, बन गया शिकार ये भयावह घटना 24 सितंबर बुधवार शाम तकरीबन 5 बजे की है. गोविंदगढ़ निवासी कपल घूमने के लिए गोविंदगढ़ किला पहुंचे. इसी दौरान पति-पत्नि तालाब किनारे जाकर बैठ गए. अचानक दो बदमाश वहां आ धमके और बदसलूकी करने लगे. ये देखकर महिला के पति ने परिजनों को फोन करके सूचना दी. इसके बाद बदमाशों ने दंपती के मोबाइल फोन छीन लिए और फिर मारपीट शुरू कर दी.

खंडहर में बांधा, लोहे की पाइप से पीटा, पति-पत्नी के कपड़े फाड़े

दोनों बदमाश यहीं नहीं रुके. पति-पत्नी को खंडहर में ले गए और बंधक बना लिया. दोनों को अलग-अलग खंभों से रस्सी से बांध दिया. बदमाशों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए दोबारा लोहे के पाइप से पति-पत्नी की जमकर पिटाई की और महिला के कपडे फाड़ दिए. उसके साथ ही अश्लील हरकतें भी की. बदमाश अपने मंसूबों मे कमयाब हो पाते, इससे पहले ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस के आने भनक लगते ही बदमाशों ने पति-पत्नी से पर्स और नगदी छीनी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए.

पुलिस के पहुंचते ही भाग निकले आरोपी

चूंकि बदमाशों द्वारा घेरते ही महिला के पति ने परिजनों को फोन करके सारा वाकया बता दिया. इसके बाद जब अचानक पति-पत्नी के फोन बंद हुए तो परिजनों को बड़ी अनहोनी होने की आशंका हुई. परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. इस पर थाना प्रभारी अरविन्द राठौर पुलिस टीम के साथ गोविंदगढ़ किला पहुंचे. पुलिस ने पति-पत्नी को बंधन से मुक्त कराया. गंभीर रूप से घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद पुलिस बदमाशो की तलाश मे जुट गई.

24 घंटे के अंदर दोनों बदमाश गिरफ्तार

एसडीओपी उदित मिश्रा ने बताया "पति-पत्नी की शिकायत पर गोविंदगढ़ थाने मे मामला दर्ज किया गया. दंपती को के सथ दो बदमाशों ने मारपीट कर रस्सी के जरिए खंभे से बांधा. महिला के साथ छेड़खानी की गई है. अलग -अलग टीम गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू की गई. घटना के अगले दिन ना क्षेत्र मे दबिश देते हुए कुछ संदेहियों को पकड़कर पुलिस की टीम ने पूछताछ की तो दो आरोपियों ने वारदात करना कबूल लिया. इनके पास से लूटे हुए 3 मोबाइल फोन, पर्स, और नगदी बरामद की गई है. इसके आलावा लोहे वारदात मे मारपीट के लिए इस्तेमाल की गई लोहे की पाइप भी बरामद किए गए है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही, जो भी तथ्य निकलेंगे उसके आधार पर आगे के कार्रवाई की जाएगी.

मुस्लिम घर वापसी करना चाहते है तो…तिलक लगाकर स्वागत करेंगे – भजन गायिका शहनाज अख्तर | EXCLUSIVE

ट्रम्प का बड़ा ऐलान: भारत की दवाइयों पर 100% टैरिफ, 1 अक्टूबर से असर होगा!

कभी आपने सोचा है कि जब हम किसी दवाई को खरीदते हैं, तो उसके पीछे सिर्फ एक पैक या टैबलेट नहीं, बल्कि एक लंबी, जटिल कहानी होती है? ये वो दवाइयाँ हैं जिन्हें बड़ी कंपनियां दशकों की रिसर्च और निवेश के बाद बनाती हैं। और अब, जब अमेरिका ने इन ब्रांडेड दवाइयों पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की है, तो इसका असर भारत जैसे देशों पर निश्चित रूप से पड़ेगा....

https://nationmirror.com/trump-branded-drugs-100-percent-tariff-india-exports-october-2025/

संबंधित सामग्री

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का 52वां जन्मदिन आज, जानिए उनके लाइफ से जुड़े किस्से

मनोरंजन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का 52वां जन्मदिन आज, जानिए उनके लाइफ से जुड़े किस्से

Celebrated Bollywood actor Nawazuddin Siddiqui turns 52, reflecting on his challenging journey from a guard to a film industry icon.

Jaipur Dumper Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 की मौत

जुर्म गाथा

Jaipur Dumper Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 की मौत

In Jaipur, a speeding dumper hit bikers crossing the road, killing two and severely injuring another. The driver fled the scene.

बंगाल के मुख्यमंत्री के PA की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर से पकड़ा

राज्य

बंगाल के मुख्यमंत्री के PA की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर से पकड़ा

चंद्रनाथ रथ की हत्या में शामिल मुख्य शूटर राजकुमार सिंह को CBI ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया।

ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, बफर से इंजन टकराया

राज्य

ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, बफर से इंजन टकराया

उत्तराखंड के ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बे शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गए। ट्रेन में कोई यात्री नहीं था, इसलिए जनहानि नहीं हुई।

एक्ट्रेस ट्विशा की बॉडी पर मल्टीपल चोटें:एम्स की पीएम रिपोर्ट में पर सास उठा रही सवाल

राज्य

एक्ट्रेस ट्विशा की बॉडी पर मल्टीपल चोटें:एम्स की पीएम रिपोर्ट में पर सास उठा रही सवाल

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा के सुसाइड केस में पीएम रिपोर्ट के अनुसार शरीर पर मल्टीपल चोटों के निशान मिले हैं। परिवार हत्या की आशंका जता रहा है।