एक युवक को स्मैक की तस्करी करते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

rishikesh-crime-news-update

एक युवक को स्मैक की तस्करी करते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

एक युवक को स्मैक की तस्करी करते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Rishikesh crime news: ऋषिकेश पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को स्मैक की तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज कोतवाली ऋषिकेश की टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ट्रांजिट कैंप गेट के पास एक युवक पुलिस को देखकर सकपका गया।

[caption id="attachment_143924" align="alignnone" width="1186"]आरोपी आरोपी[/caption]

Rishikesh crime news: एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज

संदेह होने पर जब पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली, तो उसकी जींस की जेब से 6.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार होने पर तस्कर की पहचान आकाश उर्फ गोलू निवासी गली नंबर 5, कुम्हार बाड़ा, ऋषिकेश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Rishikesh crime news: स्मैक की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी जुटा रही

कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह यह स्मैक हरिद्वार के रहने वाले आलोक से खरीदकर लाया है। उसने कुबूल किया कि वह स्वयं नशे का आदी है। नशे का खर्च निकालने और पैसों के लालच में वह क्षेत्र के लड़कों और टेंपो चालकों को ऊंचे दामों पर स्मैक बेचता है। इस कामयाबी में उप निरीक्षक अरविंद पंवार, कांस्टेबल कुंदन, संजय और शेखर सैनी की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास और स्मैक की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी जुटा रही है।

ऋषिकेश से संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से वितरित किए हितलाभ,एमएसएमई और स्टार्ट-अप्स को मिला प्रोत्साहन

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से वितरित किए हितलाभ,एमएसएमई और स्टार्ट-अप्स को मिला प्रोत्साहन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से एमएसएमई उद्यमियों और स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहन राशि और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ वितरित किए।

उत्तर प्रदेश में एआई से बनाई गई पुलिस तस्वीरों पर युवक गिरफ्तार

राज्य

उत्तर प्रदेश में एआई से बनाई गई पुलिस तस्वीरों पर युवक गिरफ्तार

औरैया, उत्तर प्रदेश में एक युवक ने एआई की मदद से पुलिस यूनिफॉर्म में तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की, जिससे विभाग की छवि प्रभावित हुई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है।

भोपाल से गिरफ्तार आरोपी को MP में नेटवर्क खड़ा करने का मिला था टास्क, ATS कर रही गहन जांच

राज्य

भोपाल से गिरफ्तार आरोपी को MP में नेटवर्क खड़ा करने का मिला था टास्क, ATS कर रही गहन जांच

भोपाल में राजद्रोह के आरोपी मोहम्मद फराज की डिजिटल और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच जारी है। उसे युवाओं को जोड़ने और विदेशी संपर्कों की भूमिका का खुलासा होने की संभावना।

मानसून के लिए कितनी तैयार है राजधानी:पहली बारिश में खुली व्यवस्थाओं की पोल

राज्य

मानसून के लिए कितनी तैयार है राजधानी:पहली बारिश में खुली व्यवस्थाओं की पोल

भोपाल में मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम और प्रशासन की तैयारियों के दावों की पोल खोल दी। शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए, जिससे यातायात और दैनिक जीवन प्रभावित हुआ।

T20 वर्ल्ड कप 2026: वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

खेल

T20 वर्ल्ड कप 2026: वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। कैंपबेल ने नाबाद 90 रन बनाये, जबकि एलेने ने 4 विकेट लिए।