दोस्त के साथ थे समलैंगिक संबंध, मां ने किया विरोध तो कर दी हत्या!

sagar-gay-relationship-murder-mother-killed

दोस्त के साथ थे समलैंगिक संबंध, मां ने किया विरोध तो कर दी हत्या!

दोस्त के साथ थे समलैंगिक संबंध मां ने किया विरोध तो कर दी हत्या

Sagar gay relationship murder: मध्यप्रदेश के सागर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र की नाखरे वाली गली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सौतेले बेटे अजय ने अपने दोस्त राहुल उर्फ देव यादव के साथ मिलकर अपनी मां साधना (46) की गला दबाकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मामले की गुत्थी सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

[caption id="attachment_102219" align="alignnone" width="411"]दोस्त के साथ थे समलैंगिक संबंध आरोपी अजय और राहुल[/caption]

हत्या की साजिश

22 अगस्त की शाम को साधना की लाश उनके घर में मिली थी। उस समय उनके पति नारायण सिंह बाजार गए थे, और घर पर छोटा बेटा अजय मौजूद था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अजय का देवास निवासी दोस्त राहुल उर्फ देव यादव के साथ समलैंगिक संबंध था। अजय अपने दोस्त के साथ रहना चाहता था, लेकिन मां साधना इसका विरोध करती थीं और उसकी लगातार रोक-टोक करती थीं। इस बात से नाराज अजय ने चार महीने पहले अपनी मां की हत्या की साजिश रच डाली। [caption id="attachment_102220" align="alignnone" width="397"]साधना, मृतक साधना, मृतक[/caption] घटना के दिन साधना और अजय के बीच तीखा विवाद हुआ। पिता नारायण सिंह ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया और बाजार चले गए। इसके बाद अजय ने मौके का फायदा उठाते हुए राहुल को फोन कर बुलाया। दोनों ने मिलकर साधना की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से नकदी और गहने लेकर फरार हो गए।

Sagar gay relationship murder: 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल्स की गहन जांच की। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस ने सिरोंज, जिला विदिशा से अजय और राहुल को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, जिसमें व्यक्तिगत संबंधों और पारिवारिक विवाद ने मुख्य भूमिका निभाई। [caption id="attachment_102221" align="alignnone" width="417"]लोकेश सिन्हा, एडिशनल एसपी सागर लोकेश सिन्हा, एडिशनल एसपी सागर[/caption] सिद्धार्थ दुबे की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

31 सालों से लापता पंचेन लामा की रिहाई को लेकर मसूरी में कैंडल मार्च

राज्य

31 सालों से लापता पंचेन लामा की रिहाई को लेकर मसूरी में कैंडल मार्च

मसूरी में तिब्बती महिला संगठन के नेतृत्व में आयोजित कैंडल मार्च में पंचेन लामा की रिहाई की मांग की गई, जो 1995 से लापता हैं।

‘पापा, नहीं ले गए तो ये मार देंगे’: ‘इंस्टाग्राम क्वीन’ पलक रजक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

राज्य

‘पापा, नहीं ले गए तो ये मार देंगे’: ‘इंस्टाग्राम क्वीन’ पलक रजक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

ग्वालियर में 21 वर्षीय पलक रजक की संदिग्ध मौत की जांच में पुलिस गंभीरता से लगी हुई है, परिवार आत्महत्या के बजाय हत्या की आशंका जता रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने खनन क्षेत्र के विकास पर दिया जोर, अधिकारियों को दिए निर्देश

राज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल ने खनन क्षेत्र के विकास पर दिया जोर, अधिकारियों को दिए निर्देश

राजस्थान में खनन क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी के साथ बैठक की। विभिन्न नीतिगत सुधारों पर चर्चा हुई।

बिहार के वैशाली में सहयोग शिविर का शुभारंभ, CM सम्राट ने किया उद्घाटन

राज्य

बिहार के वैशाली में सहयोग शिविर का शुभारंभ, CM सम्राट ने किया उद्घाटन

बिहार सरकार ने वैशाली जिले के सोनपुर में सहयोग शिविर की शुरुआत की, जहां ग्रामीणों की समस्याएं जल्दी से सुलझाई जाएंगी। शिविर हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को होगा।

Top 10 News: पुतिन का भारत दौरा, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, टीम इंडिया का ऐलान

देश-विदेश

Top 10 News: पुतिन का भारत दौरा, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, टीम इंडिया का ऐलान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में भारत आएंगे, सुप्रीम कोर्ट ने खतरनाक कुत्तों के लिए मौत का इंजेक्शन का आदेश दिया, और अन्य प्रमुख खबरें।