Ratlam News: खिचड़ी में मिर्ची ज्यादा, मिड डे मिल में खाने से 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

sandipani-school-mid-day-meal-14-students-ill-in-ratalam

Ratlam News: खिचड़ी में मिर्ची ज्यादा, मिड डे मिल में खाने से 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

ratlam news खिचड़ी में मिर्ची ज्यादा मिड डे मिल में खाने से 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

Ratlam News: रतलाम के रावटी स्थित सांदीपनि स्कूल में मिड डे मिल के दौरान अचानक 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने सिर और पेट में दर्द की शिकायत की, जिससे स्कूल में हलचल मच गई।

Ratlam News: मिड डे मिल में खिचड़ी से हुई परेशानी

सांदीपनि स्कूल के मिडिल सेक्शन के बच्चों ने मिड डे मिल में दाल-खिचड़ी खाई थी. सबसे पहले छात्रा दुर्गा ने सिर और पेट में दर्द की शिकायत की। इसके बाद धीरे-धीरे कक्षा 6 और 7 के 14 बच्चों ने यही समस्या बताई. स्कूल स्टाफ ने तुरंत उन्हें रावटी के मेडिकल क्लिनिक ले जाकर इलाज करवाया। वहां डॉ. बी.एल. मांगरिया ने बच्चों को एंटी-एसिडिटी की दवा दी। दो घंटे के आराम के बाद शाम 4.30 बजे सभी बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया। Also Read-जहरीले कफ सीरप कांड: हाईकोर्ट का डॉ. प्रवीण सोनी को जमानत से फिर इनकार

Ratlam News: प्रशासन ने रात में पहुंचकर की जांच 

रात को इस मामले की जानकारी मिलने पर कलेक्टर मिशा सिंह और जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन को खबर मिली। इसके बाद अतिरिक्त सीईओ निर्देश शर्मा रात 7.30 बजे स्कूल पहुंचे. उन्होंने प्रिंसिपल और स्टाफ से पूरी जानकारी ली और बचे हुए खाने की खिचड़ी को चखकर देखा। जांच के दौरान उन्होंने खिचड़ी का सैंपल भी सुरक्षित रखा, जिसे अगले 24 घंटे में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा. Also Read-CM DR MOHAN YADAV: CM मोहन यादव श्री महाकाल महोत्सव..

मिर्ची ज्यादा होने की वजह

अतिरिक्त सीईओ निर्देश शर्मा ने बताया, मीनू में दाल-चावल का प्रावधान है. मकर संक्रांति के मौके पर बच्चों की मांग के अनुसार दाल और चावल को मिलाकर खिचड़ी बनाई गई थी। खिचड़ी में मिर्ची की मात्रा थोड़ी ज्यादा थी, इसलिए 14 बच्चों ने पेट और सिर में दर्द की शिकायत की। बाकी किसी को कोई परेशानी नहीं हुई.

संबंधित सामग्री

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बदमाशों ने मुंह में पिस्टल डालकर दागीं 5 गोलियां

जुर्म गाथा

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बदमाशों ने मुंह में पिस्टल डालकर दागीं 5 गोलियां

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर अंकित कुमार की बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम हत्या कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

कर्नाटक में श्री श्री रविशंकर से मिले सीएम सुक्खू, प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण पर हुई खास चर्चा

राज्य

कर्नाटक में श्री श्री रविशंकर से मिले सीएम सुक्खू, प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण पर हुई खास चर्चा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने कर्नाटक दौरे पर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की और प्राकृतिक खेती, गौ संरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा की।

‘विदेश घूमे, निवेश कहां?’: BJP ने झारखण्ड की हेमंत सोरेन सरकार से मांगा श्वेत पत्र, उठाए बड़े सवाल

राज्य

‘विदेश घूमे, निवेश कहां?’: BJP ने झारखण्ड की हेमंत सोरेन सरकार से मांगा श्वेत पत्र, उठाए बड़े सवाल

भाजपा ने झारखंड सरकार से विदेशी दौरों के खर्च और निवेश समझौतों की वर्तमान स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

30 हजार 055 करोड़ से होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले

राज्य

30 हजार 055 करोड़ से होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकासात्मक और जन-कल्याणकारी निर्णयों के लिए कई वित्तीय स्वीकृतियाँ दीं, जिसमें किसानों और महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान शामिल हैं।

रोजगार सहायकों की मृत्यु पर CM डॉ यादव ने जताया दुख, 10-10 लाख के मुआवजे का ऐलान

राज्य

रोजगार सहायकों की मृत्यु पर CM डॉ यादव ने जताया दुख, 10-10 लाख के मुआवजे का ऐलान

रतलाम से भोपाल जाते हुए ग्राम पंचायत सचिवों की गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मारी, जिसमें 2 सहायक सचिवों की मौत हो गई और 10 घायल हुए।