SBI fraud: SBI से 17.52 लाख की ऑनलाइन ठगी: फर्जी लेटरपैड के जरिए बैंक मैनेजर से ट्रांसफर कराई रकम

sbi-fraud

SBI fraud: SBI से 17.52 लाख की ऑनलाइन ठगी: फर्जी लेटरपैड के जरिए बैंक मैनेजर से ट्रांसफर कराई रकम

sbi fraud sbi से 1752 लाख की ऑनलाइन ठगी फर्जी लेटरपैड के जरिए बैंक मैनेजर से ट्रांसफर कराई रकम

SBI fraud: रायपुर के रामसागरपारा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शाखा में 17.52 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने फर्जी लेटरपैड का इस्तेमाल करते हुए बैंक मैनेजर को गुमराह किया और बड़ी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है, जिससे बैंक प्रबंधन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

[caption id="attachment_99579" align="alignnone" width="300"]SBI fraud SBI fraud[/caption]

SBI fraud: आशुतोष सतर्क नहीं हो पाए

जानकारी के अनुसार, झारखंड के गिरिडीह निवासी आशुतोष कुमार इस शाखा में वर्तमान में मैनेजर हैं। उन्हें 8 अगस्त को शाखा के पूर्व मैनेजर कार्तिक राउंड का फोन आया। कार्तिक ने बताया कि कृष्णा बिल्डर्स के डायरेक्टर सुनील तापड़िया का बैंक में नियमित लेनदेन होता है और उनका फोन आने पर सहयोग करने को कहा। इसी कॉल के आधार पर आशुतोष सतर्क नहीं हो पाए।

SBI fraud: सरफराज अंसारी नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दी

11 अगस्त को आशुतोष को एक कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को सुनील तापड़िया बताया और कहा कि वह रजिस्ट्री ऑफिस में है और बैंक नहीं आ सकेगा। उसने व्हाट्सएप पर कृष्णा बिल्डर्स के लेटरपैड पर तैयार एक NEFT रिक्वेस्ट भेजी और 17.52 लाख रुपए ट्रांसफर करने को कहा। आशुतोष ने बिना पुष्टि किए वह राशि राजस्थान के सरफराज अंसारी नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दी।

SBI fraud: ठगों को आसानी से पैसे ट्रांसफर हो गए

यह ठगी इतनी योजनाबद्ध थी कि ठगों ने इंटरनेट से कार्तिक का नंबर लेकर पहले उससे संपर्क किया और खुद को सुनील तापड़िया बताया। कार्तिक ने, धोखे में आकर, आशुतोष को फोन कर सुनील के लेनदेन के बारे में जानकारी दे दी, जिससे आशुतोष को भरोसा हो गया और ठगों को आसानी से पैसे ट्रांसफर हो गए।

SBI fraud: अपने बेटे के साथ बैंक पहुंचे

घटना के 15 मिनट बाद असली सुनील तापड़िया का फोन आया, जिन्होंने आश्चर्य जताया कि उनके खाते से इतनी बड़ी रकम कैसे निकली। जब आशुतोष ने भेजे गए लेटरपैड की जानकारी दी, तो सुनील ने उसे फर्जी बताया और तुरंत अपने बेटे के साथ बैंक पहुंचे।

SBI fraud: घटना की जानकारी बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। ठगों ने रकम ट्रांसफर के तुरंत बाद 3 लाख रुपए निकाल लिए, लेकिन शेष 14 लाख रुपए की निकासी से पहले खाता ब्लॉक कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

संबंधित सामग्री

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घाला सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

राज्य

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घाला सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री से बाबा घाला सिंह ने मुलाकात की, जिसमें उन्होंने सिख समुदाय की उपलब्धियों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

राज्य

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सतौज गांव में 8 करोड़ रुपये की लागत से बिजली की तारों को भूमिगत करने के पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

राज्य

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

रांची में CII के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर झारखंड में औद्योगिक विकास और निवेश पर चर्चा की।

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

देश-विदेश

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा सीट पर, जहांगीर खान ने उपचुनाव से पीछे हट गए हैं, जिससे ममता बनर्जी की पार्टी को झटका लगा है।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

खेल

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

India has announced its cricket squads for the 2026 Test and ODI series against Afghanistan, excluding Jasprit Bumrah and Ravindra Jadeja to give them rest.