एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर ने की आत्महत्या!

ट्रक ड्राइवर की आत्महत्या

एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर ने की आत्महत्या!

छत्तीसगढ़ में एक ट्रक ड्राइवर ने सड़क दुर्घटना और उसके बाद हुई मारपीट के चलते आत्महत्या कर ली। इस घटना की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

 एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर ने की आत्महत्या

एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर ने की आत्महत्या! |

Truck Driver Suicide: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के 25 वर्षीय ट्रक ड्राइवर ताम्रध्वज साहू ने सड़क दुर्घटना के बाद मारपीट और धमकियों का हवाला देते हुए आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर लगभग 8 वीडियो पोस्ट किए, जिनमें परिवार से माफी मांगी और दुर्घटना में अपनी बेगुनाही बताई।

कार से टक्कर, मार-पीट- आत्महत्या

गुरुवार को ताम्रध्वज साहू जगदलपुर से गीदम की ओर सामान लेकर जा रहे थे। दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी घाट में उनकी ट्रक की आमने-सामने एक मर्सिडीज कार से टक्कर हो गई। कार बीजापुर जिले के एक व्यक्ति की बताई जा रही है।हादसे के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। ताम्रध्वज ने वीडियो में दावा किया कि मर्सिडीज सवारों ने उनके साथ मारपीट की और अतिरिक्त लोगों को बुलाकर उनकी पिटाई करवाई।

वीडियो में युवक ने क्या कहा?

वीडियो में ट्रक ड्राइवर ने कहा कि - "मां मुझे माफ कर देना…मैं अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभा पाया। लक्ष्मण भैया, मेरी कोई गलती नहीं थी। मैंने ब्रेक लगाया था, लेकिन गाड़ी कंट्रोल नहीं हो पाई। मर्सिडीज वालों ने मुझे बहुत मारा, मेरे परिवार को बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी दी। इसलिए मैं खुद ही अपनी जान दे रहा हूं...।"

युवक ने आगे कहा कि-

ट्रक न्यूट्रल में था और एक तरफ का ब्रेक ही काम कर पाया, जिससे हादसा हो गया। वीडियो में उन्होंने बताया कि वे मुख्य सड़क से 30-40 मीटर अंदर एक पेड़ के पास फांसी लगाने जा रहे हैं।

शव की बरामदगी

वीडियो पोस्ट करने के कुछ समय बाद शुक्रवार को उनका शव बंजारी घाट के पास एक पेड़ से लटका मिला। गीदम पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ताम्रध्वज महासमुंद जिले की रहने वाला थे और रायपुर में एक ट्रांसपोर्टर (लक्ष्मण) के ट्रक को चलाते थे।

पुलिस जांच जारी

पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना, मारपीट और धमकियों के आरोपों की पुष्टि के लिए मर्सिडीज सवारों और गवाहों से पूछताछ की जा रही है।

SDOP गोविंद सिंह दीवान का बयान

सूत्र के मुताबिक,मामले की जांच कर रहे SDOP गोविंद सिंह दीवान ने बताया कि- 'ट्रक मालिक ने पुलिस को फोन कर युवक के आत्महत्या करने की आशंका जताई थी। ट्रक मालिक ने हमें बताया था कि युवक ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं। इसके बाद हमने उसका मोबाइल नंबर ट्रेस किया। लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला।'

SDOP ने आगे बताया कि -'दुर्घटना में शामिल मर्सिडीज वाहन बीजापुर जिले के एक व्यक्ति का है। पुलिस वीडियो, घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।'

जानकारी के मुताबिक, 'दुर्घटना में शामिल मर्सिडीज कार का नंबर KA03MQ6809 है। RTO रिकॉर्ड के अनुसार कार आतिफ अफरोज पाशा के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है। 

संबंधित सामग्री

बलिया में नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

राज्य

बलिया में नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

बलिया में 5 साल की बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।

CM डॉ. यादव ने की गृह विभाग की समीक्षा, बेहतर कानून व्यवस्था के दिए निर्देश

राज्य

CM डॉ. यादव ने की गृह विभाग की समीक्षा, बेहतर कानून व्यवस्था के दिए निर्देश

CM डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में पुलिस बल को नई चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर संसाधन और अन्वेषण भत्ता प्रदान करने की बात कही।

राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवाणी की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, CM सोरेन की दिल्ली यात्रा पर कांग्रेस की नजर

राज्य

राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवाणी की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, CM सोरेन की दिल्ली यात्रा पर कांग्रेस की नजर

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ीं। परिमल नाथवाणी और हेमंत सोरेन के कदमों ने नई चर्चाएं जन्मीं, ईडी की जांच भी चर्चा में।

CG Garaband Couple Murder: भाई -भतीजे ने मिलकर की दंपत्ति की हत्या!

राज्य

CG Garaband Couple Murder: भाई -भतीजे ने मिलकर की दंपत्ति की हत्या!

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में परिवारिक रंजिश के चलते एक दंपति की हत्या की गई। आरोपियों ने शवों को श्मशान में दफना दिया।

जयपुर में नर्सिंग स्टाफ ने की आत्महत्या, नौकरी से हटाने के बाद उठाया कदम!

राज्य

जयपुर में नर्सिंग स्टाफ ने की आत्महत्या, नौकरी से हटाने के बाद उठाया कदम!

जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ दीपक खारवाल ने नौकरी से हटाए जाने के बाद आत्महत्या कर ली।