UP में बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली, 28 मई को छुट्टी, ताजमहल में फ्री एंट्री

ईद छुट्टी यूपी में बदली

UP में बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली, 28 मई को छुट्टी, ताजमहल में फ्री एंट्री

उत्तर प्रदेश में बकरीद की छुट्टी अब 27 मई की बजाय 28 मई को होगी। योगी सरकार ने चांद दिखने के आधार पर नई तारीख निर्धारित की है।

up में बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली 28 मई को छुट्टी ताजमहल में फ्री एंट्री

ईद छुट्टी यूपी में बदली |

UP में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की सरकारी छुट्टी अब 27 की बजाय 28 मई को रहेगी। योगी सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए। इसके मुताबिक, अब 27 मई को सभी सरकारी दफ्तर और बैंक खुले रहेंगे, लेकिन 28 मई को बंद रहेंगे। सामान्य प्रशासन के प्रमुख सचिव SVS रंगा राव की तरफ से जारी संशोधित आदेश के अनुसार, चांद दिखने और पर्व की तिथि को देखते हुए छुट्टी की नई तारीख तय की गई है।

‘यातायात प्रभावित न हो’

मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से सड़कों पर नमाज अदा न करने को कहा, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। उन्होंने कुर्बानी के दौरान साफ-सफाई और एहतियात बरतने की अपील की। साथ ही कहा कि कुर्बानी निर्धारित स्थानों पर ही करें और अवशेष खुले में न डालें।

ताजमहल में फ्री एंट्री

28 मई को ताजमहल में पर्यटकों के लिए खास व्यवस्था की गई है। अधीक्षण पुरातत्वविद् के आदेश के अनुसार, सुबह 7 बजे से 10 बजे तक स्मारक में सभी भारतीय और विदेशी पर्यटक बिना टिकट एंट्री कर सकेंगे। भारतीय पर्यटकों से 50 रुपए, जबकि विदेशी पर्यटकों से 1100 रुपए की एंट्री फीस ली जाती है। बता दे एक हफ्ते पहले CM योगी ने सड़कों पर नमाज को लेकर सख्त चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी। प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं तो दूसरा तरीका अपनाएंगे।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने आजमगढ़ में 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

राज्य

CM योगी ने आजमगढ़ में 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय विकास और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की बात कही।

MP Weather Update: आंधी-बारिश का कहर, श्योपुर में 4 मौतें; यूपी के हाथरस में सड़कें डूबीं, कई राज्यों में अलर्ट

देश-विदेश

MP Weather Update: आंधी-बारिश का कहर, श्योपुर में 4 मौतें; यूपी के हाथरस में सड़कें डूबीं, कई राज्यों में अलर्ट

मध्य प्रदेश के श्योपुर में आंधी-बारिश से 4 लोगों की मौत, कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते अलर्ट जारी।

चंदौली में छात्र की हत्या, क्लासमेट ने सीने पर चाकू से किए वार, बोला - परेशान करता था

जुर्म गाथा

चंदौली में छात्र की हत्या, क्लासमेट ने सीने पर चाकू से किए वार, बोला - परेशान करता था

चंदौली, उत्तर प्रदेश में 10वीं के छात्र की क्लासरूम में उसके ही क्लासमेट द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने घटना से पहले चाकू ऑनलाइन मंगवाया था।

CM योगी ने यूपी को स्टार्टअप हब बनाने के लिए नई नीति की घोषणा की

राज्य

CM योगी ने यूपी को स्टार्टअप हब बनाने के लिए नई नीति की घोषणा की

उत्तर प्रदेश की नई स्टार्टअप नीति-2026 के तहत, यूपी को उभरती तकनीकों में अग्रणी बनाने के लिए विशेष प्रोत्साहन और सहयोग दिया जाएगा।

अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट, दर्ज की गई FIR

राज्य

अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट, दर्ज की गई FIR

उत्तर प्रदेश के कानपुर में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट्स पर FIR दर्ज की गई।