Uttarakhand News: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी,मानदेय बढ़ेगा

uttarakhand-news-good-news-for-anganwadi-workers

Uttarakhand News: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी,मानदेय बढ़ेगा

uttarakhand news उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरीमानदेय बढ़ेगा

Uttarakhand News: उत्तराखंड की 40 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए लंबे समय से चली आ रही मांगों पर सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया है. महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर लिया है. इसके अनुसार कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 1600 रुपये तक की बढ़ोतरी की संभावना है. विभाग प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर जल्द सरकार के समक्ष भेजेगा.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 14 नवंबर से अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. उनकी प्रमुख मांग है कि उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए. साथ ही जब तक यह निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक मानदेय 9300 रुपये से बढ़ाकर 24,000 रुपये प्रतिमाह किया जाए. इसके अतिरिक्त वे सुपरवाइजर के रिक्त पदों को पदोन्नति के आधार पर भरे जाने, सेवानिवृत्ति पर पेंशन सुविधा और महिला कल्याण कोष से मिलने वाली एकमुश्त राशि को कम से कम पांच लाख रुपये तक बढ़ाने की मांग कर रही हैं.

Uttarakhand News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभाग की रीढ़

वहीं, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभाग की रीढ़ हैं. वे न सिर्फ अपने विभाग, बल्कि कई अन्य योजनाओं को भी धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. सरकार उनकी मांगों के प्रति सकारात्मक है और मानदेय वृद्धि पर जल्द निर्णय लिया जाएगा. मानदेय वृद्धि का यह प्रस्ताव आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आर्थिक स्थिति में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

read more:ABVP National Convention Dehradun: देहरादून में ABVP का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन

सरकार ने उच्च स्तरीय कमेटी बनाई थी

आंगनबाड़ी, आशा और भोजन माताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 2024 में सरकार ने तत्कालीन अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की थी।कमेटी ने कई मुद्दों पर विचार किया और बैठकें भी की थीं।

संबंधित सामग्री

पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा, 5 मजदूरों की मौत; परिजनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

राज्य

पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा, 5 मजदूरों की मौत; परिजनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल उठाए हैं।

CM सुक्खू ने छोटा शिमला में विद्यार्थियों से की मुलाकात, स्कूल के दिनों को किया याद

राज्य

CM सुक्खू ने छोटा शिमला में विद्यार्थियों से की मुलाकात, स्कूल के दिनों को किया याद

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद किया, शिक्षा सुधारों पर चर्चा की और अपने स्कूली दिनों को याद किया।

PM मोदी के 12 साल पूरे: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- देश और छत्तीसगढ़ को मिली विकास की नई दिशा

राज्य

PM मोदी के 12 साल पूरे: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- देश और छत्तीसगढ़ को मिली विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की 12 वर्ष की यात्रा पर प्रशंसा की, उनकी सुशासन और विकास नीतियों को सराहा।

भीलवाड़ा में बच्ची को हुआ निमोनिया, भोपे ने मासूम को गर्म सरिए से दागा

राज्य

भीलवाड़ा में बच्ची को हुआ निमोनिया, भोपे ने मासूम को गर्म सरिए से दागा

भीलवाड़ा में निमोनिया से पीड़ित बच्ची को उसके परिजनों ने डॉक्टर के पास न ले जाकर भोपे के पास ले गए, जहां उसे गर्म सरिया से डाम लगाया गया। बच्ची की हालत गंभीर।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कॉकरोच जनता पार्टी पर किया व्यंग्य, जल्द समाप्ति की भविष्यवाणी

राज्य

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कॉकरोच जनता पार्टी पर किया व्यंग्य, जल्द समाप्ति की भविष्यवाणी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कॉकरोच जनता पार्टी की तुलना अस्थायी ऑनलाइन आंदोलनों से की, इसकी जल्द समाप्ति की भविष्यवाणी की।