Khairagarh crime news: चाची को डायन कहने पर पड़ोसन की हत्या

witchcraft-murder-chhattisgarh-khairagarh-woman-killed

Khairagarh crime news: चाची को डायन कहने पर पड़ोसन की हत्या

khairagarh crime news चाची को डायन कहने पर पड़ोसन की हत्या

witchcraft murder chhattisgarh khairagarh woman killed: मां-बेटी और भतीजे ने हंसिया से काट डाला, रस्सी से घोंटा गला witchcraft murder chhattisgarh khairagarh woman killed: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में टोना-टोटका (टोनही) के शक में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। खैरबना गांव में मां-बेटी और भतीजे ने मिलकर अपनी ही पड़ोसन मोहिनी साहू (30) की हंसिया से काटकर और रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 26 जून 2025 की दोपहर की है। मृतका मोहिनी साहू उस समय घर में अकेली थी। बच्चे स्कूल गए हुए थे। जब बच्चे स्कूल से लौटे और घर का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा खोला गया, जहां मोहिनी साहू की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली।

पुलिस को दी गई सूचना

पड़ोसियों ने तुरंत खैरागढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजन चंद्रेश साहू ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी।

पड़ोसियों पर टिकी शक की सुई

थाना प्रभारी और साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू की। पूछताछ और घटनास्थल की छानबीन में पुलिस का शक मोहिनी की पड़ोसन सविता साहू (39), उसकी बेटी जसिका साहू (19), और भतीजा दीपेश साहू (24) पर गहराता गया।

पहले आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। जसिका साहू ने रोते हुए बताया कि वह घटना के समय खेत में थी। परंतु मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स ने पुलिस को सच का पता दिलाया। पूछताछ के दौरान आरोपियों के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे थे, जिससे पुलिस का शक और पक्का हो गया।

क्यों की हत्या?

आखिरकार आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। सविता साहू ने पुलिस को बताया कि मोहिनी अक्सर उस पर टोना-टोटका (डायन) करने के आरोप लगाती थी और गांव में बदनाम कर रही थी। इससे सविता खुद को अपमानित महसूस करने लगी। इसी कारण उसने मोहिनी की हत्या की साजिश रची।

जाने कैसे दिया वारदात को अंजाम?

26 जून को दोपहर करीब 2 बजे, सविता, जसिका और दीपेश मोहिनी के घर छत के रास्ते से घुसे। उनके पास गाय बांधने वाली रस्सी और हंसिया था। तीनों ने मिलकर पहले मोहिनी का रस्सी से गला घोंटा, फिर दीपेश ने हंसिया से मोहिनी के गले और चेहरे पर कई वार किए, जिससे मोहिनी की मौके पर ही मौत हो गई।

सबूत मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपी खून से सने कपड़े बदलकर और शरीर से खून के छींटे साफ कर अपने घर लौट गए। उन्होंने गांव में यह अफवाह फैलाई कि वे घटना के समय खेत में थे। लेकिन पुलिस की साइबर जांच ने उनका झूठ उजागर कर दिया।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में और भी पहलुओं की जांच की जा रही है।यह घटना छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास और डायन प्रथा से जुड़ी मानसिकता की एक और खौफनाक मिसाल बनकर सामने आई है।

Watch Now :- रायपुर सूटकेस मर्डर केस | दोस्त बना हैवान, प्रॉपर्टी के लालच में की प्लानिंग ? | पूरी कहानी जानिए Read More :- ट्रम्प का मास्टरस्ट्रोक: इजराइल 60‑दिन के गाजा सीजफायर के लिए तैयार

संबंधित सामग्री

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घाला सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

राज्य

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घाला सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री से बाबा घाला सिंह ने मुलाकात की, जिसमें उन्होंने सिख समुदाय की उपलब्धियों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

राज्य

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सतौज गांव में 8 करोड़ रुपये की लागत से बिजली की तारों को भूमिगत करने के पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

राज्य

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

रांची में CII के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर झारखंड में औद्योगिक विकास और निवेश पर चर्चा की।

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

देश-विदेश

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा सीट पर, जहांगीर खान ने उपचुनाव से पीछे हट गए हैं, जिससे ममता बनर्जी की पार्टी को झटका लगा है।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

खेल

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

India has announced its cricket squads for the 2026 Test and ODI series against Afghanistan, excluding Jasprit Bumrah and Ravindra Jadeja to give them rest.