16 साल से काम कर रहें कर्मचारी ने ज्वेलरी शोरुम से करोड़ो रुपए के गहनों की चोरी

Raipur Jewelry Heist

16 साल से काम कर रहें कर्मचारी ने ज्वेलरी शोरुम से करोड़ो रुपए के गहनों की चोरी

A long-time employee at Manoharmal & Company Jewelers in Raipur's Sadar Bazar stole gold jewelry valued over ₹2 crore. The theft was discovered through CCTV footage.

16 साल से काम कर रहें कर्मचारी ने ज्वेलरी शोरुम से करोड़ो रुपए के गहनों की चोरी

16 साल से काम कर रहें कर्मचारी ने ज्वेलरी शोरुम से करोड़ो रुपए के गहनों की चोरी |

Raipur Jewellery Theft: रायपुर के सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी ज्वैलर्स में सालो से काम कर रहे कर्मचारी ने करीब 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की गोल्ड ज्वेलरी चोरी कर ली। CCTV में चोर का पता चला, जिसके बाद व्यापारी ने कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कराया। यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

आरोपी 16 साल से शोरुम में कर रहा था काम

कारोबारी ने पुलिस को बताया कि- 'सूरज साहू नाम का कर्मचारी पिछले 16 साल से उनकी दुकान में काम कर रहा था। आरोपी पर रोजाना डिस्प्ले में रखे गए जेवरों को वापस लॉकर में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी थी।'

उन्होंने आगे बताया कि-

'9 अप्रैल 2026 को दुकान बंद होने के दौरान सूरज साहू ने जेवरों को लॉकर में रखने के बजाय अपने पास रख लिया। शुरुआत में किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई।'

कैसे हुआ चोरी का खुलासा?

13 अप्रैल को जब स्टॉक का मिलान किया गया तो सोने के जेवर कम थे। इसके बाद जांच करने पर पता चला कि - करीब 1495 ग्राम 670 मिलीग्राम सोना गायब है। इसके बाद कारोबारी ने कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बोला इसके बाद व्यापारी ने शोरुम में लगे CCTV खंगाले गए फिर हुआ खुलासा।

CCTV से हुआ खुलासा

जब फुटेज चेक किए गए तो सामने आया कि,  शाम करीब 4 बजकर 21 मिनट पर सूरज साहू सोने के जेवर अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहा था। गायब हुए सोने में अलग-अलग डिजाइन और किस्म के जेवर शामिल थे और उस चोरी किए गए ज्वेलरी की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई गई।

पुलिस कर रही जांच 

फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि- 'शिकायत के आधार पर आरोपी कर्मचारी सूरज साहू के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।' आरोपी की तलाश कर रही है।

संबंधित सामग्री

उत्तर प्रदेश के अमेठी में 16 वर्षीय नाबालिक की हत्या!

जुर्म गाथा

उत्तर प्रदेश के अमेठी में 16 वर्षीय नाबालिक की हत्या!

In Amethi, Uttar Pradesh, a teenager was found murdered with his throat slit. The incident has sparked outrage and fear in the village.

राजेश एक्सपोर्ट्स पर ₹15.15 लाख करोड़ के हेरफेर का आरोप

देश-विदेश

राजेश एक्सपोर्ट्स पर ₹15.15 लाख करोड़ के हेरफेर का आरोप

राजेश एक्सपोर्ट्स, भारत की सबसे बड़ी गोल्ड ज्वैलरी कंपनी, पर SEBI ने ₹15.15 लाख करोड़ के राजस्व हेरफेर का आरोप लगाया है।

12 घंटे लाशों के साथ रहा आरोपी, कारोबारी परिवार के हत्याकांड में बड़ा खुलासा

जुर्म गाथा

12 घंटे लाशों के साथ रहा आरोपी, कारोबारी परिवार के हत्याकांड में बड़ा खुलासा

प्रयागराज में एक कारोबारी परिवार के चार सदस्यों की हत्या के मामले में आरोपी सनी गुप्ता ने जुर्म कबूला है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से उसे पकड़ा।

भोपाल में सनसनी: एक्स गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला, बचाने आई बहन भी घायल

राज्य

भोपाल में सनसनी: एक्स गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला, बचाने आई बहन भी घायल

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका और उसकी बहन पर चाकू से हमला कर दिया, दोनों गंभीर रूप से घायल हुईं।

खान सर की कोचिंग पर हमले का Video आया सामने, 3 गिरफ्तार

राज्य

खान सर की कोचिंग पर हमले का Video आया सामने, 3 गिरफ्तार

पटना की खान सर कोचिंग पर हुए हमले में सीसीटीवी से खुलासा, तीन लोग गिरफ्तार। विवाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के पोस्टर को लेकर शुरू हुआ।