देहरादून के हॉस्पिटल में AC ब्लास्ट, 1 की मौत, 12 घायल

देहरादून हॉस्पिटल में ब्लास्ट

देहरादून के हॉस्पिटल में AC ब्लास्ट, 1 की मौत, 12 घायल

देहरादून के पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में AC में ब्लास्ट होने से एक महिला की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।

देहरादून के हॉस्पिटल में ac ब्लास्ट 1 की मौत 12 घायल

देहरादून हॉस्पिटल में ब्लास्ट |

देहरादून के पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में AC में ब्लास्ट हो गया, जिससे एक महिला की मौत और 3 पुलिसकर्मियों समेत 12 लोग घायल है। घायलों में एक 3 दिन और दूसरी ढाई साल की बच्ची भी है।

AC हुआ ब्लास्ट

सूत्रों के मुताबिक ICU में लगे AC में पहले शॉर्ट सर्किट हुआ, इसके बाद तेज धमाके जैसी आवाज आई और फिर पूरे वार्ड में आग लग गई। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। ICU के मरीजों को तत्काल बाहर निकाला गया। कई मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर ही स्ट्रेचर और गोद में उठाकर बाहर निकाला गया। अस्पताल प्रशासन ने एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया। 

चीखते लोग, मरीजों को CPR

अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि ICU में आग नहीं लगी थी केवल धुआं फैला था, लेकिन हादसे के बाद के जो वीडियो सामने आए हैं उसमें मरीज झुलसे हुए नजर आ रहे हैं। पूरा हादसा कैसे हुआ इसके लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। ICU में धुआं फैलने के बाद डॉक्टर, अस्पताल स्टाफ, पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मरीजों को बचाने में जुट गए। कुछ मरीजों को बेडशीट में लपेटकर बाहर लाया गया, जबकि कई मरीजों को स्ट्रेचर समेत सीधे एंबुलेंस और निजी वाहनों तक पहुंचाया गया था। अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजन चीखते-बिलखते नजर आए। कुछ मरीजों को पुलिसकर्मी और डॉक्टर CPR देते भी दिखाई दिए।

संबंधित सामग्री

देहरादून पॉलिटेक्निक में नकल के बाद बवाल और मारपीट

राज्य

देहरादून पॉलिटेक्निक में नकल के बाद बवाल और मारपीट

देहरादून के राजकीय पॉलिटेक्निक में नकल की घटना के बाद शिक्षकों और छात्रों के परिजनों के बीच मारपीट हुई। शिक्षकों ने सख्त कार्रवाई की मांग की।

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत,CM डॉ यादव ने जताया दुख

राज्य

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत,CM डॉ यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के रायसेन-भोपाल हाईवे पर दो यात्री बसों की टक्कर में छह लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हुए।

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

राज्य

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश के रायसेन-भोपाल हाईवे पर दो बसों की टक्कर से छह की मौत और 20 से अधिक घायल हुए। घटना में तेजी और लापरवाही को प्रारंभिक वजह माना जा रहा है।

बिहार के मुजफ्फरपुर ICU में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 4  की मौत, 20 घायल

देश-विदेश

बिहार के मुजफ्फरपुर ICU में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 4 की मौत, 20 घायल

मुजफ्फरपुर के ICU में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से दर्दनाक हादसा; 4 की मौत, कई गंभीर। रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रबंधन की जांच जारी।

TOP 10 News: दिल्ली में होटल आग,  कुवैत एयरपोर्ट पर हमला, 200 साल पुरानी मस्जिद ढ़हाई

देश-विदेश

TOP 10 News: दिल्ली में होटल आग, कुवैत एयरपोर्ट पर हमला, 200 साल पुरानी मस्जिद ढ़हाई

दिल्ली के होटल में आग से 21 मौतें, कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी हमले में एक भारतीय की मौत, 63 घायल.