मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति 2026 को दी मंजूरी, नई व्यवस्था लागू

मध्य प्रदेश ने तबादला नीति 2026 को मंजूरी दी

मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति 2026 को दी मंजूरी, नई व्यवस्था लागू

मध्य प्रदेश सरकार ने तबादला नीति 2026 को मंजूरी दे दी है, जिसमें कर्मचारियों के तबादले 1 जून से 15 जून तक होंगे। नई नीति में पति-पत्नी की साथ पदस्थापना और गंभीर बीमारी में रियायत शामिल है।

मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति 2026 को दी मंजूरी नई व्यवस्था लागू

मध्य प्रदेश ने तबादला नीति 2026 को मंजूरी दी |

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार कैबिनेट ने तबादला नीति 2026 को मंजूरी दे दी है। नई नीति के तहत राज्य में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले 1 जून से 15 जून तक किए जाएंगे। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद अब सभी विभागों में तबादलों की प्रक्रिया तय नियमों के अनुसार शुरू होगी। 

पति-पत्नी की पदस्थापना एक स्थान पर

सामान्य प्रशासन विभाग ने ड्राफ्ट तैयार कर मुख्यमंत्री सचिवालय भेजा था। CM डॉ. मोहन यादव और मंत्रियों की सहमति के बाद नीति को अंतिम रूप दिया गया। मोहन कैबिनेट ने तय किया है कि पति-पत्नी की पदस्थापना एक स्थान पर रखने के मामलों में कार्यवाही की जाएगी। गंभीर बीमारी से ग्रस्त कर्मचारियों को भी ट्रांसफर में रियायत दी जाएगी। नोटशीट में A प्लस कैटेगरी वाले मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी।

10 से 15 % तक तबादलों की अनुमति

नई नीति में स्वैच्छिक और प्रशासनिक तबादलों की सीमा अलग-अलग तय करने का प्रस्ताव  दिया है। अब तक दोनों को एक ही कोटे में शामिल किया जाता था, जिससे प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार तबादलों में दिक्कत आती थी। अब तक कुल कर्मचारियों के 10 से 15 % तक तबादलों की अनुमति दी जाती थी। इसमें स्वैच्छिक और आपसी तबादले भी शामिल थे, जिससे जरूरी प्रशासनिक फेरबदल प्रभावित होता था।

स्कूल शिक्षा विभाग की तबादला नीति

स्कूल शिक्षा विभाग की तबादला नीति हर साल की तरह अलग रहेगी। जनजातीय कार्य, राजस्व और ऊर्जा विभाग भी अलग नीति जारी कर सकते हैं, लेकिन मूल ढांचे से अलग व्यवस्था नहीं होगी। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तबादले जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री और कलेक्टर के माध्यम से किए जाएंगे। प्रथम श्रेणी अधिकारियों के तबादलों के लिए मुख्यमंत्री डॉ यादव की मंजूरी जरूरी होगी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 मई को गूगल के साथ करेंगे उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 मई को गूगल के साथ करेंगे उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक

मध्यप्रदेश में गूगल के साथ उच्च स्तरीय बैठक में AI और डिजिटल परिवर्तन पर चर्चा की गई। यह बैठक तकनीकी साझेदारी को नई दिशा देगी।

सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ की मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लिया और मां दंतेश्वरी के दर्शन किए।

मंत्री दर्जा प्राप्त नेताओं को सख्त नसीहत, ‘सरकारी कामकाज से रखें परिजनों को दूर, वरना नहीं किया जाएगा बर्दाश्त’

राज्य

मंत्री दर्जा प्राप्त नेताओं को सख्त नसीहत, ‘सरकारी कामकाज से रखें परिजनों को दूर, वरना नहीं किया जाएगा बर्दाश्त’

मध्यप्रदेश में मंत्री दर्जा प्राप्त नेताओं के कामकाज की सख्ती से निगरानी की जाएगी, परिवार के सदस्यों का दखल बर्दाश्त नहीं।

PM नरेंद्र मोदी की अपील का असर,MP में पहली बार वर्चुअल होगी कैबिनेट बैठक

राज्य

PM नरेंद्र मोदी की अपील का असर,MP में पहली बार वर्चुअल होगी कैबिनेट बैठक

मध्यप्रदेश सरकार ने ईंधन बचत और डिजिटल मीटिंग्स को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट बैठक को वर्चुअल मोड में आयोजित करने का फैसला लिया है।

चिकित्सा पेशा नहीं, मानव सेवा का है माध्यम,CM डॉ. यादव - स्वास्थ्य विभाग एवं सेवांकुर भारत प्रकल्प के बीच समझौता ज्ञापन

राज्य

चिकित्सा पेशा नहीं, मानव सेवा का है माध्यम,CM डॉ. यादव - स्वास्थ्य विभाग एवं सेवांकुर भारत प्रकल्प के बीच समझौता ज्ञापन

मध्य प्रदेश ने स्वास्थ्य सेवा को मानव सेवा के रूप में विकसित करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया, जिससे डॉक्टरों की एक नई पीढ़ी तैयार होगी जो समाज में परिवर्तन के वाहक बनेंगे।