तेज रफ्तार बाइक ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों की मौत!

Jaipur Hit & Run Tragedy

तेज रफ्तार बाइक ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों की मौत!

In Jaipur, two women were fatally struck by a speeding bike while crossing the road. The incident, captured on video, occurred near Jagatpura.

तेज रफ्तार बाइक ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर दोनों की मौत

तेज रफ्तार बाइक ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों की मौत |

Jaipur Hit & Run News: जयपुर में सड़क पार कर रहीं 2 महिलाओं को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि, दोनों महिलाएं उछलकर 20 फीट दूर जा गिरीं और दोनों की मौत हो गई। अब इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। 

बता दें कि, यह हादसा 14 मई को करीब 5:30 बजे जगतपुरा पुलिया के पास हुआ था। इसके बाद मृतक के परिवार ने सोमवार की शाम केस दर्ज करवाया था। यह घटना जगतपुरा क्षेत्र के रामनगरिया थाना इलाके का है।

मृतक की पहचान 

ASI सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि- 'हादसे में जगतपुरा के पूनम विहार की रहने वाली सुनिता बैरवा (51) पत्नी ओमप्रकाश और सुगना देवी (50) पत्नी जगदीश कुमार की मौत हो गई। दोनों सहेलियां थीं। गुरुवार दोपहर को सुनिता रेलवे कॉलोनी आनंद विहार में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई थी। सुगना अपने बेटे की शादी की बात करने जेठ के घर गई थी। इस दौरान सुनिता भी साथ थी।'

तभी बीएल हॉस्पिटल के सामने जगतपुरा पुलिया से रोड क्रॉस कर रही थीं। तभी जगतपुरा के 7 नंबर चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। फिर बाइक सवार मौके से फरार हे गया।

राहगिरो ने करवाया हॉस्पिटल में एडमिट

राहगीरों ने महिलाओं को हॉस्पिटल में एडमिट कराया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रामनगरिया थाना पुलिस ने जयपुरिया हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों को सौंप दिया।

CCTV फुटेजों को खंगालने पर बाइक सवार के टक्कर मारकर भागने की करतूत कैद मिली। रामनगरिया थाने में फुटेज के आधार पर परिजनों ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपी की पहचान जल्दी की जा सके। 


 

संबंधित सामग्री

Jaipur Youth Jumps River: नदी में कूदकर युवक ने किया सुसाइड!

राज्य

Jaipur Youth Jumps River: नदी में कूदकर युवक ने किया सुसाइड!

जयपुर के मालपुरा गेट क्षेत्र में एक युवक ने द्रव्यवती नदी में कूदकर आत्महत्या की। स्थानीय निवासी मिस्त्री था, पहचान नहीं हो सकी।

 एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर ने की आत्महत्या!

राज्य

एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर ने की आत्महत्या!

छत्तीसगढ़ में एक ट्रक ड्राइवर ने सड़क दुर्घटना और उसके बाद हुई मारपीट के चलते आत्महत्या कर ली। इस घटना की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन, CM शर्मा बोले - आत्मनिर्भर बन रहा राजस्थान

राज्य

प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन, CM शर्मा बोले - आत्मनिर्भर बन रहा राजस्थान

राजस्थान में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए BJP किसान मोर्चा ने जयपुर में कार्यशाला आयोजित की, जिसमें मॉडल गांव बनाने की योजना की घोषणा की गई।

जयपुर में नर्सिंग स्टाफ ने की आत्महत्या, नौकरी से हटाने के बाद उठाया कदम!

राज्य

जयपुर में नर्सिंग स्टाफ ने की आत्महत्या, नौकरी से हटाने के बाद उठाया कदम!

जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ दीपक खारवाल ने नौकरी से हटाए जाने के बाद आत्महत्या कर ली।

टीकमगढ़ में दर्दनाक हादसा,CM डॉ यादव ने जताया शोक और 4-4 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान

राज्य

टीकमगढ़ में दर्दनाक हादसा,CM डॉ यादव ने जताया शोक और 4-4 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में तालाब हादसा हुआ जिसमें तीन बच्चे डूब गए। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया और परिवारों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।