Dipika Slams Ramayan Film Budget: सीता ने कसा रणबीर की फिल्म रामायण पर तंज!

dipika-slams-ramayan-film-budget-controversy

Dipika Slams Ramayan Film Budget: सीता ने कसा रणबीर की फिल्म रामायण पर तंज!

dipika slams ramayan film budget सीता ने कसा रणबीर की फिल्म रामायण पर तंज

Dipika Slams Ramayan Film Budget: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ फिल्म पर रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने तंज कसते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। उन्होंने उसमें लिखा कि- "रामायण ऐसी बनाओ कि 4000 करोड़ लगाकर भी वैसी न बन पाए।"

दीपिका का रणबीर की नई फिल्म पर तंज!

पुरानी रामायण में सीता माता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म के स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें लिखा कि- "रामायण ऐसी बनाओ कि 4000 करोड़ लगाकर भी वैसी न बन पाए।"

उनके स्टोरी शेयर करने के बाद लोग इसे रणबीर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’के भारी-भरकम बजट और पुराने शो की सादगी से जोड़कर देख रहें हैं।

टीजर की एक्ट्रेस ने की थी तारीफ

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के टीजर आने पर एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने उसकी जमकर तारीफ की थी औऱ कहा कि- 'मैंने टीजर देखा और यह बहुत भव्य है। यह वाकई बहुत ही शानदार लग रहा है। मेकर्स ने इसे बहुत अच्छे से बनाया है। मैं खुद इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।'

टीजर देख विंदू दारा ने दी थी मेकर्स को सलाह

टीजर देखने के बाद बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर विंदू दारा सिंह ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा कि- ‘फिल्म के विजुअल्स शानदार हैं, लेकिन…दर्शक इसे स्वीकार नहीं करेंगे।’

विंदू दारा ने फिल्म को लेकर दिया बयान

फिल्म‘रामायण’की तारीफ की लेकिन मेकर्स को सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि- ‘यह बहुत शानदार दिख रही है, बहुत खूबसूरत है, लेकिन एक सख्त नियम है। जो रामायण रामानंद सागर जी ने बनाई है, वह हम सबके दिल और दिमाग में पूरी तरह बसी हुई है। वह रामायण ऐतिहासिक है, नंबर वन है। अगर यह फिल्म उसके लेवल से मेल खा गई, तो यह सुपरहिट होगी। यह एक रिकॉर्ड तोड़ हिट साबित होगी। लेकिन फिल्म की कहानी में ज्यादा बदलाव किया गया, जैसे इसमें वो खतरनाक (असुर) से दिख रहे हैं, तो अगर ज्यादा ऊपर-नीचे किया, तो लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे। ‘

विजुअल्स की की थी तारीफ

विंदू दारा सिंह ने फिल्म और रणबीर के किरदार की तारीफ करते हुए कहा कि- ‘वह राम के रूप में अच्छे लग रहे हैं। लोगों के लिए अरुण गोविल की इमेज अब भी राम के रूप में जुड़ी हुई है, जबकि उनके पिता दारा सिंह हनुमान के रूप में याद किए जाते हैं।

आगे कहा कि-

‘नए कलाकार वही किरदार निभा रहे हैं और अरुण गोविल इस फिल्म में दशरथ की भूमिका में सही हैं।अगर अभिनय और प्रस्तुति सही रही तो फिल्म सक्सेस हो सकती है। अब तक जो देखा गया है, उसके आधार पर यह फिल्म आदिपुरुष से बेहतर लग रही है। हालांकि पहले की रामायण और महाभारत सीरियल ने एक मानक तय किया है, जिससे तुलना होना स्वाभाविक है।’

कब होगी फिल्म रिलीज?

‘रामायण’ फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट दुनियाभर में दिवाली 2026 को रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Also Read- Ramayana Film Ranbir Ram Look: भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर ने जीता फैंस का दिल, वीडियो वायरल…

संबंधित सामग्री

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

राज्य

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

आशीष की हैट्रिक और कप्तान केतन के गोल से भारत ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ियों को बताया देश का भविष्य।

पंजाब: प्रेमिका की बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव सूटकेस में भर जंगल में जलाया; आरोपी गिरफ्तार

देश-विदेश

पंजाब: प्रेमिका की बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव सूटकेस में भर जंगल में जलाया; आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर में 23 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका की नाबालिग बेटी की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में भरकर जंगल में जला दिया।

Cake Recipe Without Egg: बिना अंडे के घर पर बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक!

लाइफ स्टाइल

Cake Recipe Without Egg: बिना अंडे के घर पर बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक!

Discover how to create a scrumptious eggless chocolate cake using just biscuits, milk, and baking powder. Ideal for quick and easy baking.

“नशे में संलिप्त 123 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई, 174 चिट्टा तस्कर पहुंचे जेल,” बोले हिमाचल CM सुक्खू

राज्य

“नशे में संलिप्त 123 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई, 174 चिट्टा तस्कर पहुंचे जेल,” बोले हिमाचल CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की।

MP बना निवेश का केंद्र, लैटिन अमेरिका के साथ मजबूती, CM डॉ. यादव बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

राज्य

MP बना निवेश का केंद्र, लैटिन अमेरिका के साथ मजबूती, CM डॉ. यादव बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

मध्यप्रदेश ने लैटिन अमेरिका-कैरिबियन देशों के साथ फार्मा, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल क्षेत्रों में साझेदारियां बढ़ाईं।