फूलों से सजी कार में दूल्हे को मारी थीं गोलियां, 1 लाख का इनामी रवि यादव एनकाउंटर में ढेर

Jaunpur Groom Murder Accused Killed

फूलों से सजी कार में दूल्हे को मारी थीं गोलियां, 1 लाख का इनामी रवि यादव एनकाउंटर में ढेर

जौनपुर में दूल्हे आजाद बिंद की हत्या करने वाला 1 लाख का इनामी रवि यादव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। हाईवे पर बारात के दौरान हुई इस वारदात ने पूरे यूपी को हिला दिया था।

फूलों से सजी कार में दूल्हे को मारी थीं गोलियां 1 लाख का इनामी रवि यादव एनकाउंटर में ढेर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दूल्हे आजाद बिंद की हाईवे पर गोली मारकर हत्या करने वाले 1 लाख के इनामी बदमाश रवि यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। यह वही मामला है जिसने मई की शुरुआत में पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था, जब शादी के लिए जा रहे दूल्हे पर फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी।

पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ खेतासराय थाना क्षेत्र में हुई। इस दौरान एक इंस्पेक्टर के हाथ में गोली लगी, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। हालांकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रवि यादव घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

बारात लेकर निकला था दूल्हा, हाईवे पर बरसाईं गोलियां

1 मई की शाम सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़अउर गांव में शादी का माहौल था। दूल्हा आजाद बिंद फूलों से सजी कार में बारात लेकर दुल्हन के गांव जा रहा था। परिवार में जश्न का माहौल था, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद सब कुछ मातम में बदल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही बारात हाईवे पर पहुंची, बाइक सवार बदमाश अचानक कार के पास पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली कार का शीशा तोड़ते हुए आजाद बिंद के सीने में लगी, जबकि दूसरी गोली उसके जबड़े में जा धंसी।गोली लगते ही कार के अंदर अफरा-तफरी मच गई। परिवार वाले घायल दूल्हे को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शादी से नाराज था लड़की का रिश्तेदार

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और शादी का विवाद था। पुलिस के अनुसार लड़की का रिश्तेदार प्रदीप बिंद इस शादी से नाराज था। आरोप है कि उसने रवि यादव और भोले राजभर के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी।जांच में यह भी पता चला कि शादी से पहले दूल्हे को धमकी दी गई थी कि वह शादी न करे। हालांकि परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

कैसे हुआ एनकाउंटर?

पुलिस के मुताबिक रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात खेतासराय इलाके में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाश निर्माणाधीन बाईपास की तरफ भागने लगे।भागते समय बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रवि यादव घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।घायल रवि यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उसकी पहचान आजाद बिंद हत्याकांड के आरोपी और 1 लाख के इनामी रवि यादव के रूप में हुई।

दो आरोपी अब भी फरार

पुलिस के अनुसार इस केस के मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद और भोले राजभर अभी भी फरार हैं। दोनों पर भी 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

संबंधित सामग्री

एक बाइक और पांच यार, रीलबाजी में चली गई जान

राज्य

एक बाइक और पांच यार, रीलबाजी में चली गई जान

कौशांबी में एक बाइक पर 5 युवकों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में 4 की मौत हो गई। हादसे से पहले युवकों का रील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।