Betting Apps Ad Controversy: ED ने प्रचार को लेकर बॉलीवुड और क्रिकेट हस्तियों से की पूछताछ!

ed-probe-betting-apps-bollywood-cricket-celebs

Betting Apps Ad Controversy: ED ने प्रचार को लेकर बॉलीवुड और क्रिकेट हस्तियों से की पूछताछ!

betting apps ad controversy ed ने प्रचार को लेकर बॉलीवुड और क्रिकेट हस्तियों से की पूछताछ

Betting Apps Ad Controversy: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के मामले में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और पूर्व क्रिकेटर्स हरभजन सिंह, युवराज सिंह व सुरेश रैना से पूछताछ की है। इनसे उन बैन किए गए बेटिंग ऐप्स के प्रमोशन को लेकर सवाल किए गए हैं, जिनमें xBet, FairPlay, Parimatch और Lotus 365 शामिल हैं। Read More: Manara Chopra Father Death: बिग बॉस 17 की फेम मनारा चोपड़ा के पिता का निधन…

Betting Apps Ad Controversy: मामला क्या है?

ED की जांच में पाया गया है कि ये अवैध बेटिंग ऐप्स खुद को "स्किल-बेस्ड गेम्स" के रूप में प्रस्तुत करते हैं, जबकि वे असल में लक-बेस्ड गेमिंग पर आधारित होते हैं। इन ऐप्स में धोखाधड़ी वाले एल्गोरिदम का उपयोग किया जाता है। इन प्लेटफॉर्म्स ने जानी-मानी हस्तियों के साथ साझेदारी करके बड़े पैमाने पर पॉपुलैरिटी हासिल की है।

वित्तीय नुकसान और मनी लॉन्ड्रिंग...

ED के अधिकारियों के अनुसार, इन ऐप्स के माध्यम से भारत को सालाना ₹27,000 करोड़ का टैक्स लॉस हो रहा है। FairPlay ऐप के मामले में ED ने पाया कि चार कंपनियों ने इंपोर्ट के बहाने ₹13,000 करोड़ विदेशों में भेजे। इसके अलावा, Mahadev बेटिंग ऐप के प्रमोटर दुबई से ऑपरेट हो रहे थे।

QR कोड के जरिए बेटिंग साइट्स तक पहुंच बना रहे यूजर्स...

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में सामने आया है कि अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स अपने प्रमोशन में सेरोगेट ब्रांडिंग का सहारा ले रहे हैं। ये प्लेटफॉर्म्स 1xBat, 1xBet जैसी स्पोर्टिंग लाइन्स के नाम से विज्ञापन जारी करते हैं। इन विज्ञापनों में अक्सर QR कोड शामिल होते हैं, जिन्हें स्कैन करने पर यूजर्स सीधे सट्टेबाजी साइट्स पर पहुंच जाते हैं। ED अधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया भारतीय कानूनों का गंभीर उल्लंघन है। इनमें शामिल हैं - 1. इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) एक्ट 2. फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) 3. प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) 4. बेनामी लेनदेन अधिनियम इन कानूनों के तहत न केवल इस तरह की गतिविधियों को गैरकानूनी माना जाता है, बल्कि इसमें शामिल व्यक्तियों—चाहे वे प्रचारक हों या तकनीकी माध्यम प्रदान करने वाले—पर कानूनी कार्यवाही भी संभव है।

कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच...

ED ने मीडिया संस्थानों पर भी कार्रवाई की है, जिनपर आरोप है कि उन्होंने भारी-भरकम पेमेंट के बदले ऐसे विज्ञापनों को प्रकाशित किया है। अधिकारी ने बताया कि कुछ जानी-मानी हस्तियों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है, जबकि अन्य को जल्द ही नोटिस जारी किए जाने की संभावना है।

अवैध सट्टेबाजी का बढ़ता बाजार...

ED का अनुमान है कि भारत में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी बाजार 100 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा का है, जो सालाना 30 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। ये ऐप अब लगभग 22 करोड़ भारतीय यूजर्स तक पहुंच रहे हैं। इन ऐप्स के कारण कई लोगों को नुकसान पहुंचता है, जिससे लोग सुसाइड भी कर रहे हैं। तेलंगाना में दायर एक जनहित याचिका में ऑनलाइन सट्टेबाजी में नुकसान के कारण 1,023 से अधिक आत्महत्याओं की रिपोर्ट दी गई है।  

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।