Elvish Jiya Engagement Rumours: एल्विश यादव ने जिया शंकर से की सगाई, तस्वीरें हो रही वायरल!

elvish-jiya-engagement-rumours-update

Elvish Jiya Engagement Rumours: एल्विश यादव ने जिया शंकर से की सगाई, तस्वीरें हो रही वायरल!

elvish jiya engagement rumours एल्विश यादव ने जिया शंकर से की सगाई तस्वीरें हो रही वायरल

Elvish Jiya Engagement Rumours: 'बिग बॉस OTT 2' के विनर और फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एल्विश यादव अकसर किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते है। एल्विश एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए। 5 फरवरी गुरुवार के दिन एल्विश ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम में एक स्टोरी लगाई, जिसमें उनका हाथ किसी लड़की के हाथ में नजर आ रहा है। एल्विश ने इस स्टोरी में जिया शंकर को टैग किया। इस लिहाज से वो जिया का हाथ थामे हुए है।

स्टोरी बनी चर्चा का विषय

एल्विश ने जिया के हाथ के साथ एक क्लोज- अप तस्वीर शेयर की है, जिसमें जिया शंकर ने डायमंड रिंग पहन रखी है। और इसके साथ ही कैप्शन में लिखा कि- “मैंने प्यार को एक और मौका दिया और मुझे अपना प्यार मिल गया,” इतना ही नहीं जिया ने भी उनकी स्टोरी को रेड हार्ट इमोजी के साथ स्टोरी पर रिशेयर किया है, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है जिया और एल्विश ने सगाई कर ली है। हालांकि, जिया शंकर और एल्विश यादव की ओर से अब तक कोई आफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

क्या है तस्वीर की सच्चाई?

एक मीडिया एजेंसी के रिपोर्ट के अनुसार, यह तस्वीर किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट के प्रोमोशन से जुड़ा हुआ हो सकता है, क्योकि सेलिब्रिटी अकसर ऐसे स्टोरी और पोस्ट से लोगों के अंदर उत्सुकता बढ़ा देता है। बताया जा रहा है कि, एल्विश और जिया रियलिटी शो 'एंगेज्ड सीजन 2' को होस्ट कर सकते हैं। कुछ समय पहले जिया ने मिस्ट्री बॉय के साथ डाली थी स्टोरी कुछ समय से जिया शंकर और फुकरा बॉय अभिषेक मल्हान की सगाई की खबरें चर्चा में थी लेकिन एक्ट्रेस की एक पोस्ट ने इन सभी रुमर्स पर ब्रेक लगा दिया था।

जिया की पोस्ट बनी थी चर्चा का विषय

कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें एक मिस्ट्री बॉय उन्हें किस करते दिखाई दे रहें थे, लेकिन उनके चेहरे पर जिया ने एक हार्ट इमोजी लगा रखा थी, जिसकी वजह से उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा था। पता नहीं चल रहा कि आखिर वो शक्स कौन हैं। इसके कैप्शन में जिया शंकर ने लिखा कि- ‘झूठी अफवाहों को 2025 में ही छोड़ देते हैं।’ कैप्शन पढ़कर लगता है, उन्होंने अभिषेक मल्हान के साथ रिलेशनशिप को लेकर चल रहे रुमर्स को सीधे तौर पर खारिज कर दिया है।

फुकरा बॉय के साथ जिया के सगाई के थे रुमर्स

एक मीडिया एजेंसी ने दावा किया था कि , जिया शंकर और फुकरा बॉय अभिषेक मल्हान जल्द सगाई करने वाले हैं और शादी करेंगे। सगाई का दावा करते हुए लिखा कि था कि- ‘ये ऑफिशिल है। फुकरा इंसान और जिया शंकर ने अपने रिश्ते तो पब्लिक कर दिया है और खबरों के मुताबिक सगाई भी हो सकती है।’ इतना ही नहीं उनकी कुछ तस्वीरें भी साझा की गई थी।

संबंधित सामग्री

केजरीवाल ने पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, बोले- “विकास की रफ्तार बनी रहनी चाहिए”

राज्य

केजरीवाल ने पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, बोले- “विकास की रफ्तार बनी रहनी चाहिए”

अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में हुई प्रगति की प्रशंसा की और जनता से समर्थन की अपील की।

CM सम्राट बोले - बिहार के कोचिंग सेंटर्स बंद किए जाएंगे, तेजस्वी पर कसा तंज

राज्य

CM सम्राट बोले - बिहार के कोचिंग सेंटर्स बंद किए जाएंगे, तेजस्वी पर कसा तंज

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने मॉडल स्कूलों की व्यवस्था को बढ़ाने की घोषणा की, जिससे राज्य के सभी कोचिंग सेंटर्स बंद हो जाएंगे।

CM धामी ने मां के साथ की खेती, किसानों को दिया खास संदेश

राज्य

CM धामी ने मां के साथ की खेती, किसानों को दिया खास संदेश

मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में अपने खेत में खुद खेती करते हुए जैविक और पारंपरिक खेती का महत्व बताया और किसानों को प्रेरित किया।

संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा, CM डॉ. मोहन यादव ने किया कला पंचांग 2026-27 का विमोचन

राज्य

संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा, CM डॉ. मोहन यादव ने किया कला पंचांग 2026-27 का विमोचन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की और कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए निर्देश दिए।

CM योगी बोले - चुनौती थी, लेकिन किसानों ने भरोसा जताया

राज्य

CM योगी बोले - चुनौती थी, लेकिन किसानों ने भरोसा जताया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, जिसे किसानों और पीएम मोदी की सफलता बताया गया।