CM धामी ने मां के साथ की खेती, किसानों को दिया खास संदेश

मुख्यमंत्री धामी ने की खेती

CM धामी ने मां के साथ की खेती, किसानों को दिया खास संदेश

मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में अपने खेत में खुद खेती करते हुए जैविक और पारंपरिक खेती का महत्व बताया और किसानों को प्रेरित किया।

cm धामी ने मां के साथ की खेती किसानों को दिया खास संदेश

मुख्यमंत्री धामी ने की खेती |

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में खुद टिलर चलाकर खेत की जुताई की। खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक और पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उनकी मां बिशना देवी भी उनके साथ उपस्थित रहीं। 

खेती ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में श्रम करते हुए किसानों के परिश्रम और कृषि परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खेती केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा है। आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक और प्राकृतिक खेती को अपनाकर कृषि को ज्यादा समृद्ध एवं टिकाऊ बनाया जा सकता है। 

किसानों के लिए काम

CM धामी ने कहा कि गोबर की खाद जैसी प्राकृतिक पद्धतियां भूमि की उर्वरता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर जैविक और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने और जैविक उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

संबंधित सामग्री

अलवर में 86 किमी लंबा सुपर एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू, 2 चरणों में होगा काम

राज्य

अलवर में 86 किमी लंबा सुपर एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू, 2 चरणों में होगा काम

अलवर के सोड़ावास से बड़ौदामेव के बीच 86 किमी लंबे सुपर एक्सप्रेस-वे का निर्माण जोरों पर है। यह एक्सप्रेस-वे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगा।

भारत ने तोड़ी पाकिस्तान की ‘परमाणु ब्लैकमेलिंग’ की धार? सिपरी रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख

देश-विदेश

भारत ने तोड़ी पाकिस्तान की ‘परमाणु ब्लैकमेलिंग’ की धार? सिपरी रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख

सिपरी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने मई 2025 में पाकिस्तान के प्रमुख सैन्य अड्डों पर हमला किया, जिससे उसके परमाणु ब्लैकमेल की धार को चुनौती दी गई।

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू,  वाटर कैनन से फ्लाइट को सलामी

राज्य

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू, वाटर कैनन से फ्लाइट को सलामी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट लखनऊ के लिए उड़ान भरी। इस एयरपोर्ट को एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होने की उम्मीद है।

भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, No Handshake पर क्या बोल गए कोच

देश-विदेश

भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, No Handshake पर क्या बोल गए कोच

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, और ऋचा घोष के योगदान से भारत ने बड़ी जीत हासिल की।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति की रामराज्य भावना साकार हो रही है, कई योजनाओं के जरिए गरीबों, किसानों का उत्थान हो रहा है।