अलवर में 86 किमी लंबा सुपर एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू, 2 चरणों में होगा काम

अलवर में नया सुपर एक्सप्रेस-वे

अलवर में 86 किमी लंबा सुपर एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू, 2 चरणों में होगा काम

अलवर के सोड़ावास से बड़ौदामेव के बीच 86 किमी लंबे सुपर एक्सप्रेस-वे का निर्माण जोरों पर है। यह एक्सप्रेस-वे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगा।

अलवर में 86 किमी लंबा सुपर एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू 2 चरणों में होगा काम

अलवर में नया सुपर एक्सप्रेस-वे |

अलवर के सोड़ावास के समीप पनियाला से बड़ौदामेव तक बनने वाले 86 किलोमीटर लंबे सुपर एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य अब तेज गति से आगे बढ़ रहा है। भूमि अधिग्रहण और मुआवजे से जुड़े मामलों के समाधान के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की यह महत्वाकांक्षी परियोजना धरातल पर तेजी से आकार ले रही है। परियोजना के पूरा होने से कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा और अलवर की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी।

2 चरणों में होगा काम

यह एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के लिए विकास की नई राह खोलेगा और औद्योगिक, व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा। सबसे अहम बात यह है कि यह मार्ग सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़कर क्षेत्र को राष्ट्रीय परिवहन नेटवर्क से जोड़ेगा। परियोजना को 2 चरणों में पूरा किया जा रहा है। पहले चरण में 40 किलोमीटर और दूसरे चरण में 46 km लंबे हिस्से का निर्माण किया जाएगा। NHAI के ठेकेदार द्वारा पहले चरण का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और इसे 16 सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

55 गांव होंगे लाभांवित

परियोजना के उप प्रबंधक विशन शर्मा के मुताबिक हाईवे निर्माण के लिए कुल 1748 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया। सड़क की कुल चौड़ाई 100 m होगी, जिसमें 60 मीटर भाग सड़क निर्माण और 40 मीटर भाग हरित पट्टी के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। यह अत्याधुनिक 6 लेन एक्सप्रेस-वे होगा। इस परियोजना से 3 जिलों के कुल 55 गांव सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। इनमें कोटपुतली क्षेत्र के 2, बानसूर के 15, मुंडावर के 9, किशनगढ़बास के 2, अलवर के 16, रामगढ़ के 9 और लक्ष्मणगढ़ के 2 गांव शामिल हैं।  

संबंधित सामग्री

अलवर में नेशनल-लेवल के तैराक मंथन चौधरी के साथ हुई मारपीट, वीडियो हो रहा वायरल..

खेल

अलवर में नेशनल-लेवल के तैराक मंथन चौधरी के साथ हुई मारपीट, वीडियो हो रहा वायरल..

Manthan Chaudhary, a 20-year-old national-level swimmer, was assaulted by four men at Club-57 swimming pool in Alwar's Roopbas.

पत्नी से विवाद के बाद 23 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड!

राज्य

पत्नी से विवाद के बाद 23 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड!

Nikhil Rajput, a 23-year-old from Gurugram, committed suicide in Alwar following a domestic dispute aggravated by alcohol and alleged forced substance abuse.

अलवर में सिलेंडर विस्फोट, 15 लोग झुलसे, खाना बनाते वक्त हुआ हादसा

राज्य

अलवर में सिलेंडर विस्फोट, 15 लोग झुलसे, खाना बनाते वक्त हुआ हादसा

राजस्थान के अलवर जिले में एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई, जिससे 15 लोग झुलस गए।

“हलवारा एयरपोर्ट से पंजाब को नई उड़ान, साहनेवाल बनेगा पायलट ट्रेनिंग हब,” बोले सीएम मान

राज्य

“हलवारा एयरपोर्ट से पंजाब को नई उड़ान, साहनेवाल बनेगा पायलट ट्रेनिंग हब,” बोले सीएम मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साहनेवाल एयरपोर्ट को पायलट ट्रेनिंग सेंटर के रूप में विकसित करने का ऐलान किया।

जगदलपुर की बैठक में CM मोहन यादव और योगी आदित्यनाथ की खास मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र

राज्य

जगदलपुर की बैठक में CM मोहन यादव और योगी आदित्यनाथ की खास मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र

जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में नक्सल उन्मूलन और क्षेत्रीय विकास पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्रियों ने साझा रणनीति पर जोर दिया।