Salim Khan Health Update: सलमान के पिता सलीम खान को वेंटिलेटर में किया गया शिफ्ट!

salim-khan-health-update-news

Salim Khan Health Update: सलमान के पिता सलीम खान को वेंटिलेटर में किया गया शिफ्ट!

salim khan health update सलमान के पिता सलीम खान को वेंटिलेटर में किया गया शिफ्ट

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर लेखक सलीम खान की 17 फरवरी को अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें 17 फरवरी मंगलवार को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आज उन्हें वेंटिलेटर में शिफ्ट कर दिया गया है।

17 फरवरी को बिगड़ी थी तबियत

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान के पिता सलीम खान को घबराहट और हाई ब्लड प्रेशर होने का वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन बाद में उनके दिमाग में खून का थक्का जमने और ब्लीडिंग होने की बात बताई गई। आज उनका ऑपरेशन किया जा सकता है। इस खबर के आने से फैंस काफी चिंतित है और वो उनकी सलामती की दुआ कर रहें हैं।

सलमान सहित परिवार भी पहुंचा हॉस्पिटल

रिपोर्ट के अनुसार, सलमान सूचना मिलते ही भारी सुरक्षा के बीच सलमान खान पिता को देखने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे थे। उन्हें मंगलवार देर रात सलमान खान हॉस्पिटल से निकले।

वहीं बेटी अलवीरा और सलमान खान की मां भी हॉस्पिटल पहुंची। सलीम खान के दामाद अतुल अग्निहोत्री और बेटी अर्पिता और पति एक्टर आयुष शर्मा भी अस्पताल पहुंचे।

कुछ सेलेब्स भी पहुंचे हॉस्पिटल

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी , जावेद अख्तर भी बुधवार सुबह सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंचे। वही बीती रात संजय दत्त भी सलीम खान का हाल चाल लेने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे थे।

कौन है सलीम खान?

सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वो अब 90 साल के है। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। लेकिन कई छोटे - मोटे किरदार करने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि एक्टिंग नहीं बल्कि राइटिंग उनकी असली ताकत है।

बॉलीवुड के एक दिग्गज स्क्रीनराइटर, निर्माता और अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से ‘सलीम-जावेद’ की मशहूर जोड़ी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई मशहूर फिल्में दी, जिसमें शोले, दीवार, जंजीर, और डॉन जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल है। उन्हें 2014 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उनके तीनों बेटे सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान बॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं।

 

संबंधित सामग्री

ज्योतिष जीवन को दिशा देने वाली विद्या : विष्णु राजौरिया

राज्य

ज्योतिष जीवन को दिशा देने वाली विद्या : विष्णु राजौरिया

ओंकार पीठम् में ज्योतिष प्रशिक्षण का 19वां दीक्षांत समारोह हुआ, जिसमें 25 से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं और भविष्य के सत्रों की घोषणा की गई।

MP Monsoon Update: 48 से 72 घंटे में मध्य प्रदेश में दस्तक देगा मानसून, 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

देश-विदेश

MP Monsoon Update: 48 से 72 घंटे में मध्य प्रदेश में दस्तक देगा मानसून, 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में अगले 48 से 72 घंटों में मानसून के प्रवेश की संभावना है, 30 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

राज्य

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवागढ़ में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें नए धान खरीदी केंद्र और आजीविका भवन का निर्माण शामिल है।

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं; आज होगी आगे की रणनीति की घोषणा

राज्य

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं; आज होगी आगे की रणनीति की घोषणा

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था के आधार पर अनुमति नहीं दी। पार्टी ने इसे युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 6 की मौत

राज्य

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 6 की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद रेल हादसा हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हुई।