प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

रामराज्य की भावना भारत में

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति की रामराज्य भावना साकार हो रही है, कई योजनाओं के जरिए गरीबों, किसानों का उत्थान हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव cm डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में वर्णित रामराज्य का मूल भाव आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में साकार होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि रामायण और गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस में जिस आदर्श शासन व्यवस्था का वर्णन मिलता है, उसका वास्तविक अनुभव बीते 12 वर्षों में देशवासियों को हुआ है।

आज करोड़ों लोगों तक पहुंच रहा है लाभ

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रामराज्य का अर्थ केवल सुशासन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण की पहुंच सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी भावना को केंद्र में रखकर गरीबों, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं का लाभ आज करोड़ों लोगों तक पहुंच रहा है।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इस योजना के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों को पक्का घर मिला है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है। पहले जो परिवार कच्चे मकानों में रहने को मजबूर थे, वे आज सम्मान और सुरक्षा के साथ अपने घरों में जीवनयापन कर रहे हैं।

मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं ने गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। इन पहलों ने न केवल आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है, बल्कि सामाजिक सम्मान भी बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य विकसित भारत का निर्माण करना है, जहां हर नागरिक को समान अवसर और सुविधाएं मिलें। यही रामराज्य की मूल भावना भी है, जिसमें शासन का केंद्र आम नागरिक का कल्याण होता है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहेगा तथा समाज के हर वर्ग को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।
 

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार का फोकस गरीबों का सशक्तिकरण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा: CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

मोदी सरकार का फोकस गरीबों का सशक्तिकरण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से गरीबों का जीवन स्तर सुधर रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, देवरी का नाम होगा देवपुरी, देव खंडेराव मंदिर का होगा विकास

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, देवरी का नाम होगा देवपुरी, देव खंडेराव मंदिर का होगा विकास

मुख्यमंत्री ने देवरी का नाम बदलकर देवपुरी किया और देव खंडेराव मंदिर के व्यापक विकास और सौंदर्यीकरण की घोषणा की। इससे धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी।

'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर सीएम डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

राज्य

'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर सीएम डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया और लाड़ली बहनों के खातों में धनराशि ट्रांसफर की।

Soya Kabab Recipe: सोयाचंक्स और ब्रेड से घर पर बनाएं वेज हेल्दी और टेस्टी कबाब

लाइफ स्टाइल

Soya Kabab Recipe: सोयाचंक्स और ब्रेड से घर पर बनाएं वेज हेल्दी और टेस्टी कबाब

व्यस्त जीवन में समय और पैसे की बचत के लिए, जानें कैसे घर पर ही स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक सोया कबाब बना सकते हैं।

सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भारत को बताया वैश्विक शक्ति

राज्य

सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भारत को बताया वैश्विक शक्ति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बग्घा चौवन में विकास और जनकल्याण की पहलों पर चर्चा की, जिसमें शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और नौकरियों पर जोर दिया गया।