Kaabil 2 Film Update: 'काबिल 2' फिल्म जल्द होगी रिलीज, डायरेक्टर ने दिया अपडेट..

sanjay-gupta-give-kaabil-2-film-update

Kaabil 2 Film Update: 'काबिल 2' फिल्म जल्द होगी रिलीज, डायरेक्टर ने दिया अपडेट..

kaabil 2 film update काबिल 2 फिल्म जल्द होगी रिलीज डायरेक्टर ने दिया अपडेट

Kaabil 2 Film Update: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर संजय गुप्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्म 'काबिल 2' की स्क्रिप्ट तैयार कर ली गई है। जैसे ही ऋतिक रोशन और उनकी फैमिली की ओर से ग्रीन सिग्नल मिलेगा। डायरेक्टर इस फिल्म की शूटिंग शुरु कर देंगे।

जल्द होगी 'काबिल 2' की शूटिंग की शुरु

एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि- 'एक निर्देशक और लेखक के रूप में वे पूरी तरह से तैयार हैं और उनके पास ‘काबिल 2’ की स्क्रिप्ट पूरी तरह से तैयार है। '

उन्होंने आगे कहा कि- 'अगर कोई पहले पार्ट का सीक्वल बनाता है तो उसे पहले के मुकाबले बेहतर और खतरनाक होना चाहिए ताकि दर्शकों को एक नई और रोमांचक कहानी मिल सके।'

2017 में रिलीज हुई थी 'कबिल'

फिल्म ‘काबिल’2017 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म में ऋतिक रोशन और यामी गौतम अहम किरदार में नजर आए थे, इसमें दोनों ही लोग अंधे कपल के रुप में नजर आएं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन रोहन भटनागर का किरदार निभाया था। इसमें उनकी पत्नी के साथ रेप होता है। इसके बाद रोहन भटनागर पत्नी के साथ हुए इस कृत्य का बदला लेने के सफर पर निकलता है।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ क्लब में जगह बनाई थी।

काबिल फिल्म की सीक्वल ज्यादा खतरनाक

फिल्म के डायरेक्टर ने यह स्पष्ट किया है कि- 'इस फिल्म की सीक्वल पहले फिल्म से ज्यादा खतरनाक होगा। इसका मतलब है कि फिल्म में एक्शन, इमोशन से भरी होगी और फैंस को फिल्म जरुर पसंद आएगी।

हालांकि, अभी ये नहीं बताया गया की फिल्म की शूटिंग कब शुरु होगी और कब तक इस फिल्म के रिलीज होने की संभवाना है। इस बात की कोई जानकारी नही दी गई।

संबंधित सामग्री

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

राज्य

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवागढ़ में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें नए धान खरीदी केंद्र और आजीविका भवन का निर्माण शामिल है।

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं; आज होगी आगे की रणनीति की घोषणा

राज्य

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं; आज होगी आगे की रणनीति की घोषणा

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था के आधार पर अनुमति नहीं दी। पार्टी ने इसे युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 6 की मौत

राज्य

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 6 की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद रेल हादसा हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हुई।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति की रामराज्य भावना साकार हो रही है, कई योजनाओं के जरिए गरीबों, किसानों का उत्थान हो रहा है।

मोदी सरकार का फोकस गरीबों का सशक्तिकरण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा: CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

मोदी सरकार का फोकस गरीबों का सशक्तिकरण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से गरीबों का जीवन स्तर सुधर रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं।