Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म 'रणबाली' का पहला लुक आउट...

vijay-deverakonda-rashmika-mandanna-movie-ranabaali-glimpse

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म 'रणबाली' का पहला लुक आउट...

vijay rashmika new film glimpse विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म रणबाली का पहला लुक आउट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: साउथ इंडस्ट्री के फेमस स्क्रीन जोड़ी सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के दूसरे दिन ही उनकी न्यू फिल्म 'रणबाली' का एक गाना और पोस्टर रिलीज किया गया है। यह दोनों की साथ में तीसरी फिल्म होगी।

रश्मिका और विजय की न्यू फिल्म का सॉन्ग जारी

ऐतिहासिक फिल्म 'रणबाली' में फेमस कपल 'Virosh'नजर आएगी। इस फिल्म को राहुल सांकृत्यान ने डायरेक्ट किया है। मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दोनों को शादी की शुभकामनाएं दी। साथ ही एक सॉन्ग 'o mere sajaan' जारी किया है, जिसमें दोनों के लुक और दोनों की दमदार कैमेस्ट्री साफ दिखाई देती है। गाने के आते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। उन्हें इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)

‘ओ मेरे साजन’ सॉन्ग जारी

रणबाली फिल्म का पहला गाना आउट किया गया है। अजय-अतुल का संगीत है और श्वेता मोहन और जावेद अली ने इस गाने को गाया है।

मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- 'रणबाली टीम की ओर से एक खास सरप्राइज, हमारे रणबाली और जयम्मा के जीवन के इस खूबसूरत पल का जश्न मनाते हुए। ओ मेरे साजन (हिंदी) संगीत: अजय-अतुल, सिंगर: श्वेता मोहन, जावेद अली, गीतकार: क्षितिज पटवर्धन।' पोस्टर जारी कर लिखा कि- 'हमारे प्यारे राणाबाली और जयम्मा हमेशा साथ ❤️ इस खास सरप्राइज के साथ उनके प्यार का जश्न मना रहे हैं।'

'रणबाली' कब होगी रिलीज?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक साथ फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में काम किया है। दोनों ही फिल्में काफी हिट रहीं और दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई। अब दोनों फिल्म 'रणबाली' में एक साथ नजर आएंगे। शादी के बाद यह उनकी पहली फिल्म होगी। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी

26 फरवरी 2026 में की रश्मिका - विजय ने शादी

राजस्थान स्थित उदयपुर के शाही महलों और झीलों के बीच तेलुगु सिनेमा के चर्चित सुपरस्टार्स रश्मिका मंदान्ना और विजय देवेर्कोंडा ने 26 फरवरी 2026 गुरुवार की सुबहशादी के पवित्र बंधन में बंध गए। उन्होंने तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद दोनों ने इस खुशी को जाहिर करते हुए शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

संबंधित सामग्री

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

राज्य

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवागढ़ में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें नए धान खरीदी केंद्र और आजीविका भवन का निर्माण शामिल है।

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं; आज होगी आगे की रणनीति की घोषणा

राज्य

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं; आज होगी आगे की रणनीति की घोषणा

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था के आधार पर अनुमति नहीं दी। पार्टी ने इसे युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 6 की मौत

राज्य

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 6 की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद रेल हादसा हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हुई।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति की रामराज्य भावना साकार हो रही है, कई योजनाओं के जरिए गरीबों, किसानों का उत्थान हो रहा है।

मोदी सरकार का फोकस गरीबों का सशक्तिकरण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा: CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

मोदी सरकार का फोकस गरीबों का सशक्तिकरण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से गरीबों का जीवन स्तर सुधर रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं।