बंगाल में BJP का धुआंधार प्रचार, दीदी के समर्थन में पहुंचे तेजस्वी-हेमंत

बंगाल में BJP का धुआंधार प्रचार, दीदी के समर्थन में पहुंचे तेजस्वी-हेमंत

बंगाल में bjp का धुआंधार प्रचार दीदी के समर्थन में पहुंचे तेजस्वी-हेमंत

बंगाल में BJP का धुआंधार प्रचार |

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार शाम को समाप्त हो जाएगा। रविवार को पूरे दिन बड़े दिग्गज कोलकाता की सरजमीं पर उतरे। पीएम मोदी ने रोड शो किया तो वहीं दूसरी तरफ दीदी के समर्थन में विपक्ष के नेताओं ने जोर लगाया। तेजस्वी और सीएम हेमंत सोरेन ने प्रचार किया।

पश्चिम बंगाल को जीतने के लिए बीजेपी ने पूरा जोर लगा दिया है। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले 26 अप्रैल का दिन हाईवोल्टेज रहा। पीएम मोदी ने कई रैलियों के बाद कोलकाता में रोड शो किया। बीजेपी ने सत्तारूढ़ टीएमसी पर 'बम-बार्डिंग' की, तो वहीं दूसरी तरफ से बीजेपी और कांग्रेस दोनों के हमले झेल रही ममता बनर्जी के लिए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने जोर लगाया। 

हावड़ा में हेमंत सोरेन का प्रचार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वो(भाजपा) सिर्फ चुनाव लड़ने का काम करते हैं और कोई काम नहीं करते हैं। वो बड़े-बड़े दावे करते हैं। सभी राजनीतिक दल यहां चुनावी मैदान में हैं और अपने-अपने तरीकों से अपनी चीजों को जनता के सामने रखते हैं। सोरेन ने कहा कि अब निर्णय जनता करेगी।

ममता बनर्जी को फिर चुन रहे लाेग

बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने टीएमसी के लिए हुगली में प्रचार किया। राष्ट्रीय जनता दल के नेता नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 4 मई का इंतजार करें, परिणाम सबके सामने होगा। बंगाल के लोग ममता बनर्जी को फिर से चुन रहे हैं। 

तेजस्वी के लिए 'आई लव यू' के पोस्टर

तेजस्वी यादव तमिलनाडु के बाद बिहार में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं। उनके बंगाल दौरे में आई लव यू के पोस्टर भी सामने आए हैं। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ममता दीदी शेरनी की तरह लड़ रही है।  बंगाल के आखिरी चरण में कुल 142 सीटों के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

संबंधित सामग्री

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

जुर्म गाथा

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

उत्तर प्रदेश के बरेली में एकतरफा प्यार के जुनून में एक व्यक्ति ने पूरे परिवार पर तेजाब फेंक दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

राज्य

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने केरल में राहुल गांधी से मुलाकात की और शहरी निकाय चुनावों के नतीजों पर चर्चा की। साथ ही नए केरल सीएम वीडी सतीशन को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के 'ग्रैंड क्रॉस' सम्मान से नवाजा, CM डॉ. यादव बोेल - गर्व की बात

नरेंद्र मोदी को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया गया। यह भारत और नॉर्वे के संबंधों को मजबूती देता है।

झारखण्ड CM सोरेन ने 336 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, जल्द हजारों भर्तियों का भी होगा ऐलान

राज्य

झारखण्ड CM सोरेन ने 336 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, जल्द हजारों भर्तियों का भी होगा ऐलान

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा और पोषण क्षेत्र में नई नियुक्तियों का ऐलान किया, जिससे राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक बस्तर में, CM डॉ. यादव होंगे शामिल, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक बस्तर में, CM डॉ. यादव होंगे शामिल, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भाग लेंगे।