Flower Seeds For Health: इस फूल के बीज खाने से बॉडी को मिलते हैं कई लाभ!

flower-seeds-for-health-benefits

Flower Seeds For Health: इस फूल के बीज खाने से बॉडी को मिलते हैं कई लाभ!

flower seeds for health इस फूल के बीज खाने से बॉडी को मिलते हैं कई लाभ

Flower Seeds For Health: कई फूल ऐसे होते है, जिनके बीजों में कई पोषक तत्व मौजूद होते है, जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। और हमे स्वास्थ भी रखते हैं, ऐसे में सूरजमुखी के बीज को भी आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये छोटे से बीज पोषक तत्वों का खजाना हैं, जो आपको स्वास्थ रखने में बहुत मदद करते हैं। आइए जानते हैं सूरजमुखी बीज के लाभ...

सूरजमुखी के बीज खाने के फायदे

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

सूरजमुखी के बीजों में विटामिन E मौजूद होते हैं, जो हमारी त्वचा और बालों को फायदा पहुंचाता है। इससे त्वचा चमकदार बनती है और बालों में भी मजबूती आती है।

हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी

सूरजमुखी के बीजों में मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं, जो कि हार्ट हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी होते हैं, ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में सहायक होते हैं।

पाचन तंत्र में करें सुधार

सूरजमुखी के बीजों में फाइबर की मात्रा अधिक मात्रा में पाई जाती है, जिसकी वजह से हमारा पाचन तंत्र स्वस्थ और हेल्दी रहता है। इसके बीज कब्ज की समस्या को दूर करने में भी फायदेमंद होते हैं।

इम्यूनिटी को मजबूत करने में मददगार

सूरजमुखी के बीजों में जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कि हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में फायदेमंद साबित होते है। अगर रोजाना एक मुठ्ठी सूरजमुखी का सेवन करें तो इम्यूनिटी लेवल बढ़ जाता है।

एंटीऑक्सीडेंट से होते हैं भरपूर

सूरजमुखी के बीजों में विटामिन E और अन्य एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। इससे हमारा शरीर फ्री रेडिकल्स हो जाते हैं।

हड्डियों को बनाएं मजबूत

सूरजमुखी के बीजों में मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं।

वजन घटाने में मददगार

सूरजमुखी के बीजों में फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे हमें लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। जो कि वजन घटाने में मददगार होते हैं।

बीज खाने की सही मात्रा और तरीका

सूरजमुखी के बीजों को आप चाहें तो कच्चा भी खा सकते है, या सलाद , दही या ओट्स के साथ मिलाकर खा सकते हैं। या आप इसे भूनकर भी इसका सेवन कर सकते है। बता दें की आप इसे प्रतिदिन एक मुठ्ठी खाएं, इससे आपको बहुत से लाभ मिलेंगे और कई बीमारियों में राहत मिलेगी।  

संबंधित सामग्री

ज्योतिष जीवन को दिशा देने वाली विद्या : विष्णु राजौरिया

राज्य

ज्योतिष जीवन को दिशा देने वाली विद्या : विष्णु राजौरिया

ओंकार पीठम् में ज्योतिष प्रशिक्षण का 19वां दीक्षांत समारोह हुआ, जिसमें 25 से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं और भविष्य के सत्रों की घोषणा की गई।

MP Monsoon Update: 48 से 72 घंटे में मध्य प्रदेश में दस्तक देगा मानसून, 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

देश-विदेश

MP Monsoon Update: 48 से 72 घंटे में मध्य प्रदेश में दस्तक देगा मानसून, 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में अगले 48 से 72 घंटों में मानसून के प्रवेश की संभावना है, 30 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

राज्य

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवागढ़ में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें नए धान खरीदी केंद्र और आजीविका भवन का निर्माण शामिल है।

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं; आज होगी आगे की रणनीति की घोषणा

राज्य

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं; आज होगी आगे की रणनीति की घोषणा

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था के आधार पर अनुमति नहीं दी। पार्टी ने इसे युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 6 की मौत

राज्य

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 6 की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद रेल हादसा हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हुई।