Pickle Juice For Health Benefit: क्यों है विराट का फेवरेट ड्रिंक पिकल जूस, जानिए फायदे...

pickle-juice-for-health-benefit

Pickle Juice For Health Benefit: क्यों है विराट का फेवरेट ड्रिंक पिकल जूस, जानिए फायदे...

pickle juice for health benefit क्यों है विराट का फेवरेट ड्रिंक पिकल जूस जानिए फायदे

Pickle Juice For Health Benefit: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वनडे मैच के दौरान विराट कोहली ने बीच मैच में एक यलो कलर का ड्रिंक पिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा गया कि जैसे ही विराट ने ड्रिंक पिया। उनके चेहरे का एक्सप्रेसन ही बदल गया, जिसके बाद से किसी ने उस ड्रिंक को दवाई कहा तो किसी ने एनर्जी ड्रिंक बताया। लेकिन बाद में पता चला वह ड्रिंक पिकल जूस है, जिसको आजकल स्पोर्ट पर्सन पीते हैं।

Pickle Juice For Health Benefit: क्यों पीते है स्पोर्ट्स पर्सन यह जूस?

पिकल जूस के कई फायदे है, इससे मसल क्रैम्प्स में तेजी से राहत मिलती है। आजकल प्लेयर्स इस ड्रिंक का सेवन मसल क्रैम्प्स से बचने, थकान कम करने और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस बनाए रखने के लिए पीते हैं।

Pickle Juice For Health Benefit: कैसा होता है पिकल जूस?

पिकल नाम सुनकर आचार की याद आ जाती है। लेकिन यह पिकल जूस कोई आचार का जूस नहीं है। बल्कि यह गाजर या चुकंदर और खीरे जैसी पौष्टिक सब्जियों से बना जूस होता है, जो मसल क्रैम्प्स में राहत देने में मददगार होती है। इसका टेस्ट हल्का खट्टा- नमकीन जैसा होता है। सब्जियों को कुछ समय के लिए भिगोकर रखा जाता है। यह जूस नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स का काम करता है।

पिकल जूस से मिलते हैं कई फायदे

एक्सपर्ट के मुताबिक, इस जूस को पीते ही बॉडी की नर्व्स और मसल्स को प्रभावित करता है। इसमें मौजूद सोडियम और विनेगर नसों को तुरंत एक्टिव कर देता है। इसकी वजह से ब्रेन तक यह संकेत जाता है कि मांसपेशियों को आराम देना है। ऐसे में यह जूस पीने के कुछ देर बाद ही मसल्स पेन में राहत मिलती है। यह बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस को बनाए रखने में मददगार होते हैं।

इन लोगों को नहीं करना चाहिए इस जूस का सेवन

पिकल जूस हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। बल्कि कुछ लोगों के लिए यह हानिकारक होता है। जैसे -हाई ब्लड प्रेशर, किडनी डिजीज, अल्सर, एसिडिटी और गैस की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए पिकल जूस नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा प्रेग्नेंट महिलाओं को भी नहीं खाना चाहिए।
कैसे बनाएं पिकल जूस?
कांच का एक साफ जार लें और उसमें खीरा, गाजर या चुकंदर जैसी सब्जियां काटकर डालें। इसमें 1 कप पानी में 1 छोटा चम्मच नमक मिलाकर घोल बना लें आप चाहें तो इस जूस में 1–2 चम्मच एपल साइड विनेगर मिला सकते हैं। फिर जार को ढककर 1–2 दिन नार्मल रूम टेम्परेचर पर रख दे और इसके बाद फ्रिज में रख दें। NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

संबंधित सामग्री

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

राज्य

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवागढ़ में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें नए धान खरीदी केंद्र और आजीविका भवन का निर्माण शामिल है।

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं; आज होगी आगे की रणनीति की घोषणा

राज्य

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं; आज होगी आगे की रणनीति की घोषणा

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था के आधार पर अनुमति नहीं दी। पार्टी ने इसे युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 6 की मौत

राज्य

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 6 की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद रेल हादसा हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हुई।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति की रामराज्य भावना साकार हो रही है, कई योजनाओं के जरिए गरीबों, किसानों का उत्थान हो रहा है।

मोदी सरकार का फोकस गरीबों का सशक्तिकरण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा: CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

मोदी सरकार का फोकस गरीबों का सशक्तिकरण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से गरीबों का जीवन स्तर सुधर रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं।