These flower good for health: सर्दी जुकाम से लेकर वजन घटाने तक में फायदेमंद है ये फूल!

these-red-flower-good-for-health

These flower good for health: सर्दी जुकाम से लेकर वजन घटाने तक में फायदेमंद है ये फूल!

these flower good for health सर्दी जुकाम से लेकर वजन घटाने तक में फायदेमंद है ये फूल

These flower good for health: एक ऐसा फूल जो अपनी सुंदरता और देवियों के प्रिय फूल के रुप में जाना जाता है। इस फूल को मंदिरों में भगवान पर चढ़ाया जाता हैं। यह फूल बालों के लिए बेहद गुणकारी होता है। गुड़हल के फूलों, पत्तियों, और जड़ों का उपयोग प्रचीन समय से औषधि के रुप में किया जा रहा है। इसके उपयोग से बालों की कई समस्याओं से निजात मिलती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह फूल हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं।

गुड़हल में पाए जाने वाले पोषक तत्व

गुड़हल के पौधे के विभिन्न हिस्सों का उपयोग शरीर के विभिन्न रोगों के इलाज के लिए किया जाता है। इसके फूलों और पत्तियों में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन C, और फ्लेवोनॉइड्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

जानिए गुड़हल के फायदें के बारे में

वजन घटाने में मददगार

अगर आप लंबे समय से अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो इसमें भी गुड़हल का फूल आपके लिए मददगार साबित होगा। इसके लिए आप गुड़हल की पत्तियों की चाय का सेवन कर सकते हैं। यह चाय न सिर्फ आपको एनर्जी देगी, बल्कि इसे पीने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इसका सेवन करने से चर्बी घटती है, जिससे वजन कम होता है।

आयरन की कमी दूर करे

अगर आप एनीमिया की समस्या की समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए गुड़हल का फूल आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। दरअसल, इस फूल में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करता है। ऐसे में अगर आप भी एनीमिया के शिकार हैं, तो गुड़हल की कलियों को पीसकर इसके रस का नियमित रूप से सेवन करने से फायदा मिलेगा।

बालों के लिए फायदेमंद

इसके फूल और पत्तियों का उपयोग बालों की देखभाल के लिए भी किया जाता है। यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है। गुड़हल के अर्क का नियमित उपयोग बालों की जड़ों को मजबूत करता है, डेंड्रफ को कम करता है और बालों के झड़ने को रोकता है। इसके अलावा, यह स्कैल्प को ठंडक और राहत प्रदान करता है।

पाचन में सहायक

गुड़हल का सेवन पाचन तंत्र के लिए भी लाभकारी है। यह आंतों को आराम देता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसके अलावा, यह पेट की सूजन और गैस्ट्रिक समस्याओं को कम करता है। गुड़हल के फूलों का सेवन पाचन में सुधार करता है और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की वृद्धि को बढ़ावा देता है।
एंटी एजिंग गुण से भरपूर
बढ़ती उम्र के साथ ही लोग अक्सर एजिंग की वजह से परेशान रहते हैं। खासतौर पर महिलाएं इसे लेकर काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में गुड़हल का फूल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इस फूल में भारी मात्रा में एंटी एजिंग तत्व पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र में भी आपकी खूबसूरती बरकरार रखता है।
हाई ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए भी गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फूल में हाई बीपी की समस्या से लड़ने वाले गुण पाए जाते हैं। इसकी वजह से आपका हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ऐसे में अगर आप हाई बीपी के शिकार हैं, तो गुड़हल की चाय पीने से फायदा मिलेगा।
सर्दी और जुकाम में कारगर
विटामिन सी से भरपूर गुड़हल के पत्ते आपकी इम्युनिटी मजबूत करने में भी कारगर होते हैं। अगर आप अक्सर सर्दी जुकाम की समस्या से परेशान रहते हैं, तो इससे निजात पाने के लिए गुड़हल के फूलों का सेवन कर सकते हैं।      

संबंधित सामग्री

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

राज्य

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवागढ़ में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें नए धान खरीदी केंद्र और आजीविका भवन का निर्माण शामिल है।

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं; आज होगी आगे की रणनीति की घोषणा

राज्य

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं; आज होगी आगे की रणनीति की घोषणा

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था के आधार पर अनुमति नहीं दी। पार्टी ने इसे युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 6 की मौत

राज्य

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 6 की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद रेल हादसा हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हुई।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति की रामराज्य भावना साकार हो रही है, कई योजनाओं के जरिए गरीबों, किसानों का उत्थान हो रहा है।

मोदी सरकार का फोकस गरीबों का सशक्तिकरण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा: CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

मोदी सरकार का फोकस गरीबों का सशक्तिकरण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से गरीबों का जीवन स्तर सुधर रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं।