पूर्व TMC विधायक पर हमला

आरजी कर रेप केस के आरोपी पर भीड़ ने किया हमला, पूर्व TMC विधायक पर फेंके जूते-अंडे

कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में गिरफ्तार निर्मल घोष पर भीड़ ने हमला किया जब पुलिस उन्हें कोर्ट ले जा रही थी।

आरजी कर रेप केस के आरोपी पर भीड़ ने किया हमला, पूर्व TMC विधायक पर फेंके जूते-अंडे

आरजी कर रेप केस के आरोपी पर भीड़ ने किया हमला

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर भीड़ ने हमला किया। पुलिस उन्हें नॉर्थ 24 परगना के खरदह थाने से बैरकपुर कोर्ट ले जा रही थी। इसी दौरान भीड़ ने उन्हें घेरकर लात-घूंसों से पीटा। लोगों ने उनपर जूते-चप्पल, अंडे और कीचड़ भी फेंका।

चोर-चोर के लगे नारे

दूसरे आरोपी संजीब मुखर्जी को भी भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा। पुलिस और RAF के जवानों ने उनके सिर पर हेलमेट लगा दिया। इसके बावजूद निर्मल घोष के कपड़ों पर कीचड़ और अंडे के निशान भी नजर आए। बैरकपुर अदालत पहुंचने पर भी लोगों ने ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। पुलिस ने दोनों आरोपी को कोर्ट लॉकअप में पहुंचाया। 

क्या है मामला?

बता दे आरजी कर अस्पताल में 9 अगस्त 2024 को ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष सहित 3 आरोपियों पर जल्दबाजी में डॉक्टर का अंतिम संस्कार करवाने का भी आरोप है। पुलिस ने 13 अगस्त को निर्मल घोष और संजीब मुखर्जी को ओडिशा के बालासोर से गिरफ्तार किया। दोनों की गिरफ्तारी पीड़ित के पिता की नई शिकायत के बाद की गई। उन्होंने 10 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे बाद में FIR में बदल दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि तत्कालीन पानीहाटी विधायक निर्मल घोष ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उनकी बेटी के शव का परिवार की इच्छा के खिलाफ जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किया गया।

संबंधित सामग्री

भारत की जुझारू शुरुआत के बाद ब्राजील का पलटवार, 4-0 से जीता ऐतिहासिक मुकाबला

भारत की जुझारू शुरुआत के बाद ब्राजील का पलटवार, 4-0 से जीता ऐतिहासिक मुकाबला

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील के बीच खेले गए मैत्री मैच में ब्राजील ने 4-0 से जीत हासिल की।

ममता की रैली में जाते समय TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, अंडे-पत्थर फेंके और पीछे का शीशा तोड़ा

ममता की रैली में जाते समय TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, अंडे-पत्थर फेंके और पीछे का शीशा तोड़ा

पश्चिम बंगाल के उत्तरपाड़ा में TMC विधायक कुणाल घोष की कार को भीड़ ने घेर लिया, अंडे फेंके गए। घोष ममता बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रहे थे।

TMC दफ्तर में तड़के तोड़फोड़ का आरोप, BJP पर अभिषेक का हमला

TMC दफ्तर में तड़के तोड़फोड़ का आरोप, BJP पर अभिषेक का हमला

कोलकाता के टीएमसी ऑफिस में हथियारों के साथ घुसकर भाजपा समर्थित लोगों द्वारा तोड़फोड़ किया गया, अभिषेक बनर्जी ने गिरफ्तारी की मांग की।

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में भयानक आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक चार साल का बच्चा और कुछ बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर