JNUSU चुनावः लेफ्ट यूनिटी की सभी पदों पर जीत

jnusu-election-2025-left-unity-wins-aditi-mishra-president

JNUSU चुनावः लेफ्ट यूनिटी की सभी पदों पर जीत

jnusu चुनावः लेफ्ट यूनिटी की सभी पदों पर जीत

अदिति मिश्रा बनीं प्रेसिडेंट, चार में तीन पदों पर महिलाओं का कब्जा

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) का माहौल रविवार को पूरी तरह उत्सव में बदल गया। घंटों चली मतगणना के बाद JNU स्टूडेंट्स यूनियन (JNUSU) चुनाव का नतीजा आया और इस बार लेफ्ट यूनिटी ने चारों केंद्रीय पदों पर क्लीन स्वीप कर लिया।

jnusu-election-2025-left-unity-wins-aditi-mishra-president  

इस ऐतिहासिक जीत के साथ AISA की अदिति मिश्रा नई JNUSU अध्यक्ष बनी हैं। वाइस प्रेसिडेंट का पद SFI की गोपिका बाबू ने जीता, जबकि जनरल सेक्रेटरी DSF के सुनील यादव और जॉइंट सेक्रेटरी AISA के दानिश अली बने। इस बार की खास बात यह रही कि चार में से तीन पदों पर महिलाओं ने कब्जा किया जो JNU की छात्र राजनीति में एक बड़ा प्रतीकात्मक बदलाव माना जा रहा है।

तीन लेफ्ट पार्टियों ने मिलकर रचा इतिहास

इस बार JNU की छात्र राजनीति में एक मजबूत गठजोड़ देखने को मिला। SFI, AISA और DSF तीनों लेफ्ट संगठनों ने मिलकर लेफ्ट यूनिटी अलायंस बनाया था। यह रणनीतिक कदम ABVP और NSUI दोनों के लिए चुनौती बन गया।

लेफ्ट पैनल की

  • अदिति मिश्रा (AISA),
  • गोपिका बाबू (SFI),
  • सुनील यादव (DSF),
  • दानिश अली (AISA),

सभी उम्मीदवारों ने भारी अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, ABVP की ओर से विकास पटेल, तान्या कुमारी, राजेश्वर कान्त दुबे और अनुज मैदान में थे, जबकि NSUI की तरफ से विकास बिश्नोई, शेख शाहनवाज आलम, प्रीति मलिक और कुलदीप ओझा ने किस्मत आजमाई। लेकिन इस बार नतीजों ने साफ कर दिया कि JNU के छात्रों का झुकाव किस ओर है ABVP और NSUI का सूपड़ा साफ हो गया।

वोटिंग और काउंटिंग का माहौल

4 नवंबर को मतदान हुआ था। कैंपस में सुबह से ही छात्र लाइन में लगे नजर आए, हाथों में पोस्टर और बैनर “Left is Right” और “Save Campus Democracy” जैसे नारे गूंज रहे थे। रात होते-होते मतगणना शुरू हुई और सुबह तक माहौल साफ हो गया लेफ्ट यूनिटी का परचम लहराया। छात्रों में जश्न का माहौल था, कैंपस में नारेबाजी, गले लगकर बधाई देने और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने विश्वविद्यालय को जश्न के रंग में रंग दिया।

अदिति मिश्रा की जीत का अर्थ

अदिति मिश्रा की जीत सिर्फ एक चुनावी परिणाम नहीं मानी जा रही। वे उन नई महिला नेताओं में से हैं जो कैंपस राजनीति में समानता, शिक्षा अधिकार और लोकतांत्रिक स्पेस की रक्षा की आवाज़ बुलंद कर रही हैं।

उनका कहना है,,,,,

“यह जीत विचारधारा की जीत है, डर और नफरत के खिलाफ एकजुटता की जीत है। JNU हमेशा से सोचने, सवाल करने और बोलने का प्रतीक रहा है और हम इसे वैसा ही बनाए रखेंगे।”

आंतरिक समिति के नतीजे भी घोषित

इसी बीच, विश्वविद्यालय प्रशासन ने आंतरिक समिति (IC) चुनाव के परिणाम भी जारी किए हैं। डीन ऑफ स्टूडेंट्स मनुराधा चौधरी के अनुसार, UG से गर्विता गांधी, PG से श्रुति वर्मा और PhD से परन अमितावा को छात्र प्रतिनिधि चुना गया है। ये तीनों छात्र 2025-26 सत्र के लिए अपने-अपने वर्गों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।